मेरठ में भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर किसान प्रदर्शन करने के लिए कमिश्नरी पर इक्ट्ठा हुए । उनका आरोप है कि लगातार हम अधिकारियों को अपनी समस्या बताते आ रहे हैं, इसके बाद भी उन का कोई निस्तारण नहीं हो रहा है। इसको लेकर किसान लगभग 2 बजे वहां पहुंच गए और लगभग 6 घंटों तक डटे रहे। बीन बजाकर सरकार को जगाया भाकियू के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि आज यह सरकार सो गई है । इसलिए हम यहां सपेरे की बीन बजा कर इनको जगाने का काम कर रहे हैं। अन्नदाता इस देश में अपनी हर छोटी बड़ी मांग को पूरी कराने के लिए सड़क पर ही बैठता है उस से पहले यहां उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। पांच साल में नहीं हुई सुनवाई भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि पांच साल पहले जो आंदोलन दिल्ली में हुआ था, उसमे जो वादे हुए थे वो आज तक पूरे नहीं हुए हैं। सरकार आज सोई हुई है उनको जगाने के लिए ही हम यहां आज सपेरे और बीन लेकर यहां पहुंचे हैं। बिना दर्द के दवा दे रही सरकार अनुराग चौधरी ने कहा कि भाड़ा बढ़ाने का मांग किसी के भी द्वारा नहीं की गई थी। यह बिल्कुल ऐसा है जैसे बिना दर्द के किसी को दवा दे दी जाए। सरकार द्वारा आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी गन्ना मुल्य में की गई है और भाड़े में 33 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इन मांगों के साथ साथ किसानों द्वारा एक 12 मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमे बिजली, सड़क और अन्य सभी किसान हित की मांग रही। उनका कहना है कि हम आज अधिकारियों को यह बताने आए हैं कि अगी जल्द सुनवाई नहीं होती है तो जल्द एक बड़ा धरना प्रदर्शन करने को किसान मजबूर होगा।