सरधना थाना क्षेत्र के आक्खेपुर-रार्धना रोड पर एक युवक की हत्या कर शव को जला दिया गया। यह घटना किसान पब्लिक स्कूल के पास हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जलती चिता से शव को बाहर निकाला, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार रात किसान पब्लिक स्कूल के चौकीदार ने स्कूल के पास आग जलती देखी। करीब जाने पर उसे एक हाथ की अंगुली दिखाई दी, जिसके बाद उसने शोर मचाया। ग्रामीणों और थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में जलती आग से शव की पहचान रानू पुत्र सुरेंदर के रुप में पहचान हुई है। युवक मुजफ्फरनगर के मोहल्ला भंगी का रहने वाला था। 7 बजे रानू पुत्र सुरेंदर ने घर पर फोन किया था कि मेरा झगड़ा हो गया में राणा चौक पर हुं। आजाओ, ज़ब यह लोग पहुंचे तो वहा नहीं मिला। घर वालों ने सोचा शराब के नशे में गलत बता दिया, फिर फोन मिलाया लेकिन फोन नहीं मिला। आक्खेपुर-रार्धना रोड पर किसान पब्लिक स्कूल है। सोमवार रात चौकीदार स्कूल के पास पहुंचा। जहां पर उसे आग जलती हुई दिखाई दी। जब उसने पास जाकर देखा तो वहां पर हाथ की अंगूली दिखाई दी । जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। तभी आसपास के ग्रामीणों के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में शव को जलती आग से निकालकर पहचान कराई। मृतक के दो भाई और एक बहन है। मृतक मुंबई में हलवाई का काम करता था अभी 15 दिन पहले ही वापस लौटा था, वह कल घर से झगड़ा कर कर निकाला था। मृतक की मां क्रांति 1 साल से बीमार है जो खाट पर ही है, वही पिता की 1 साल पहले मृत्यु हो गई थी। जिस पर पुलिस ने शव मॉर्चरी को भेज दिया। कुछ देर बाद एसपी देहात व सीओ भी पहुंचे। इस दौरान फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कई को हिरासत में ले रखा। है। इसके बाद शव सुबह 3:30 बजे मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया गया। कुछ देर बाद एसपी देहात और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया- टेंपो चालक और युवक ने पहले साथ में शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। टेंपो चालक ने रानू के सिर में ईंट मार कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में पहुंचा वहां से पेट्रोल लेकर आया और शव को जला दिया। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।