मेरठ में शुक्रवार को रेप पीड़िता ने महिला थाने में जहर खा लिया। महिला सिपाही जब उसे पकड़ने के लिए दौड़ीं। वह जमीन पर गिर पड़ी। हालत बिगड़ने पर महिला सिपाही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती ने होश आने पर बताया कि मकान मालिक ने दो साल तक मेरे साथ गंदा काम किया। वही मेरे बच्चे का पिता भी है। मैंने जब उससे शादी की बात कही तो वो मुकर गया। मैं पहले भी 2 बार पुलिस में शिकायत कर चुकी हूं। मगर मेरी सुनवाई नहीं हो रही। 2 तस्वीरें देखिए… बांदा की रहने वाली है पीड़िता रेप पीड़िता ने बताया- मैं बांदा की रहने वाली हूं। दो साल पहले मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में किराए का मकान लिया था। इससे पहले इसी मोहल्ले के मकान में रहती थी। महिला का बेटा 6 साल का है। यहां रहने के दौरान मकान मालिक ने मेरे साथ जबरदस्ती की है। उसने मेरा रेप किया। पीड़िता ने बताया- मकान मालिक ही मेरे बच्चे का पिता भी है। बच्चे को मारने की धमकी दी मैंने उससे शादी की बात की तो वो मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि अगर किसी को बताया कोशिश या पुलिस में शिकायत की तो बचोगी नहीं। मैं तुम्हारे बच्चे को भी मार दूंगा। अब आरोपी मुजफ्फरनगर में अपनी शादी कर रहा है। उसकी शादी 24 नवंबर को है। रेप पीड़िता ने बताया- मैं 2 बार एसएसपी दफ्तर में शिकायत लेकर आ चुकी हूं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुझे हर हाल में न्याय चाहिए। जब से यह मामला शुरू हुआ है, तब से ही एसएसपी विपिन टाडा ही है। SP देहात अभिजीत कुमार ने बताया- महिला मिलने आई थी, महिला ने बताया कि वो पहले से ही कुछ खाकर आई थी। उसकी हालत बिगड़ी तो उसे तुरंत पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ नहीं खाया है। महिला का मुकदमा गंगानगर थाने में ऑलरेडी दर्ज है उस पर जांच चल रही है। ——————————
ये खबर भी पढ़िए-
तांत्रिक ने लड़की के कपड़े उतारे, नींबू रगड़ा:झांसी में 30 मिनट बंद कमरे में गंदी हरकत की; भूत उतारने का नाटक करता रहा झांसी में एक तांत्रिक ने 12 साल की मासूम बच्ची से गंदी हरकत की। भूत-प्रेत का साया बताकर वो बच्ची को कमरे के अंदर ले गया। वहां कपड़े उतारकर शरीर पर नीबू रगड़ने लगा। आधे घंटे तक अश्लील हरकतें करता रहा। पढ़ें पूरी खबर…