मेरठ में गुरुवार को कचहरी में मुकदमे की तारीख पर आई युवती के साथ मारपीट कर दी गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने उसको पीटा और उसकी आंख फोड़ने का प्रयास भी किया। युवती ने सिविल लाइंस थाने में अपनी तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बताई पूरी घटना
पूरी घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र की है। जहां गुरुवार को शाजिया नामक युवती अपने मुकदमे की पैरवी के लिए कचहरी में आई थी। बृहस्पतिवार को कचहरी परिसर में वकीलों के सामने पूर्व प्रेमी की पत्नी और सालों ने मारपीट कर दी। पीड़िता घायल हालत में सिविल लाइन थाने पहुंची और तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि उसका खतौली के ही रहने वाले अदील नाम के युवक से 11 साल पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो उस वक्त सऊदी में रह रहा था और वापिस आकर शादी करने का वायदा किया था। आरोप लगाया कि अदील ने सऊदी से वापस आकर लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर की रहने वाली साबिया नाम की महिला से शादी कर ली। जिसके चलते पीड़िता ने लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि साबिया की तरफ से भी क्रॉस एफआईआर हुई, जिसकी तारीख पर दोनों पक्ष कचहरी आए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान साबिया ने अपने भाई तहसीन और एक अन्य के साथ मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। बचाने आए पीड़िता के भाई के साथ भी मारपीट की। शाजिया ने बताया कि जब वो कचहरी में पहुंची तो वहां दूसरे पक्ष के लोग तहसीन पुत्र मेसुर, शाजिया, शाजिया के छोटे भाई ने मेरे साथ मारपीट कर दी। उन्होंने मुझे गंदी गालियां दी, यहां तक कि मेरी आंख भी फोड़ने का प्रयास किया। तहसीन ने मेरा चश्मा तोड़ दिया और मेरे कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि जाते हुए भी तीनों लोग कहकर गए कि आज के बाद कोर्ट में आई तो तेरा मर्डर कर देंगे। आरोप लगाया कि इन तीनों ने मेरे साथ आए मेरे भाई साहिल को भी पीट दिया।