मेरठ मेट्रो ट्रेन के सिग्नल में प्रॉब्लम आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अचानक मेट्रो का सिग्नल गड़बड़ कर गया। बताया गया कि सर्वर डाउन के कारण ट्रैक की सभी मेट्रो ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ हो गया। ट्रेनें स्लो हो गईं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनसीआरटीसी के मीडिया पर्सन पुनीत वत्स ने बताया कि सिग्नल इफेक्ट होने के कारण पूरी लाइन की ट्रेनें इफैक्ट हुई हैं। ट्रेनों का संचालन 15-20 मिनट की देरी से हो रहा है। हमने यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों की स्पीड को कम किया है। इसकी वजह से यात्रा में कुछ समय लग रहा है। हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा पहले है। इसलिए ट्रेनों की स्पीड कम की गई है। पूरी लाइन पर ही सिग्नल ईशू के कारण ट्रेनें स्लो हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण बढ़ा लोड शनिवार देर शाम मेट्रो स्टेशन का सर्वर डाउन होने की वजह से बेगमपुल मेट्रो स्टेशन के बाहर अंधेरा पसर गया है। जिससे यात्रियों को आने जाने में दिक्कत हुई इस बीच परिसर के बाहर खड़े वाहन की पहचान करने के लिए यात्रियों को मोबाइल टॉर्च का सहारा लेना पड़ा बताया जाता है कि रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद अधिक भीड़ बढ़ जाने पर मेट्रो ट्रेन वंदे भारत ट्रेन शाम 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक देरी से चली यात्रियों के अनुसार जिस तरह की स्पीड बताई जा रही थी वह स्पीड काफी धीमी रही जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा है।