मेरठ के आयुष्मान अस्पताल में जबड़े का गलत ऑपरेशन करने के मामले में सीएमओ डॉ अशोक कटारिया द्वारा जांच टीम गठित कर दी गई है । उनका कहना है कि जांच के आधार पर ही कारवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा आरोप था कि दाहिने की जगह मरीज का बांए जबड़े का ऑपरेशन कर दिया गया। डेंटल सर्जन और एसीएमओ रहेंगे टीम में सीएमओ डॉ अशोक कटारिया ने बताया कि क्योंकि मामला दांत से जुड़ा है इसलिए जांच टीम में एक डेंटल सर्जन और एक सीएमओ ऑफिस से एसीएमओ डॉ महेश चंद्र को नामित किया गया है। इन्हीं के द्वारा सौंपी जाने वाली जांच के आधार पर कारवाई होगी। अब देखिए क्या था पूरा मामला हसनपुर कला निवासी मरीज हिमांश के परिजनों ने बताया था कि कुछ दिन पहले उनके मरीज का एक्सीडेंट होने के कारण उसका इलाज आयुष्मान हॉस्पिटल में चल रहा था। इसमें उसके दाहिने जगड़े का ऑपरेशन होना था। डॉक्टरों ने लापरवाही से इलाज करते हुए मरीज का बांए जबड़े का ऑपरेशन कर दिया था। इसमे शिकायत के आधार पर सीउमओ द्वारा जांच टीम गठित की गई है।