मेरठ IMA की सचिव इलेवन ने प्रेसिडेंट इलेवन को हराया:LLRM मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड में खेला गया मुकाबला, डाॅक्टर्स ने किया प्रतिभाग

मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को आईएमए मेरठ क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के तहत प्रेसिडेंट इलेवन और सेक्रेटरी इलेवन के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता रहे। टॉस जीतकर सेक्रेटरी इलेवन ने सुबह की नमी और ओस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। शुरुआत में प्रेसिडेंट इलेवन के विकेट जल्दी गिरे, लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए टीम को 25 ओवर में 155 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सेक्रेटरी इलेवन की ओर से डॉ. विजय सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल रहे। डॉ. वी.एन. त्यागी ने 12 रन का योगदान दिया। प्रेसिडेंट इलेवन की गेंदबाजी में डॉ. भानु प्रताप सिंह ने 5 ओवर में 3 विकेट झटके, जबकि डॉ. अमित सैनी, डॉ. असीम रस्तोगी और डॉ. अमित गर्ग को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेसिडेंट इलेवन की टीम 25 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। डॉ. विवेक मिश्रा ने 52 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि डॉ. असीम रस्तोगी ने 18 और डॉ. अंबरीश गुप्ता ने 10 रन जोड़े। सेक्रेटरी इलेवन की ओर से डॉ. रवि राणा और डॉ. सौरभ अग्रवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। इस तरह सेक्रेटरी इलेवन ने प्रेसिडेंट इलेवन को 16 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
मैच मे इन्हें मिले पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच: डॉ. विजय सिंह
फाइटर ऑफ द मैच: डॉ. विवेक मिश्रा
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: डॉ. असीम रस्तोगी
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: डॉ. रवि राणा
सर्वश्रेष्ठ फील्डर: डॉ. अमित सैनी