मेरे प्यार को मत ठुकराओ…कहकर रेलवे कर्मचारी ने जान दी:मेरठ में आम के बाग में लटका मिला शव, भाई बोला-ब्लैकमेल कर रही थी

मेरठ में गर्लफ्रेंड को कॉल करके रेलवे के सुपरवाइजर ने सुसाइड कर लिया। उसने गर्लफ्रेंड से कॉल करके कहा- मेरे प्यार को मत ठुकराओ, नहीं तो मैं मर जाऊंगा। लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने जान दे दी। उसका शव दादरी गांव में आम के बाग में फंदे पर लटका मिला। सोमवार सुबह करीब 12 बजे जंगल की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने लड़की पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव की है। अब पढ़िए पूरा मामला सुमित (35) जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव का रहने वाला था। सुमित के 2 बड़े भाई धीरज उर्फ सोनू, दीपक और एक बहन प्रियंका है। तीनों शादीशुदा हैं, जबकि सुमित अविवाहित था। वह 4 साल से शोभापुर की रहने वाली लक्ष्मी के साथ रिलेशन में था। पिता कृष्णपाल और मां सुमन घर पर ही रहते हैं। सुमित न्यू सकौती रेलवे स्टेशन पर रेलवे मेंटेनेंस सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। रविवार रात में सुमित ने अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात की थी। रोते हुए सुमित ने फोन पर कहा- प्लीज मुझे छोड़कर मत जाओ बाबू, मैं तुम्हारे बिना नहीं जी सकता। मेरे प्यार को मत ठुकराओ, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता। उसने प्यार की भीख मांगी, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया। कॉल कर कहा- मैं आत्महत्या कर रहा हूं
जब लड़की नहीं मानी तो सुमित ने कहा- मैं आत्महत्या कर रहा हूं और इसके बाद ही वह फंदे पर लटक गया। सोमवार को करीब 12 बजे दादरी निवासी बलबीर सिंह ने सुबह खेत पर जाते समय सबसे पहले शव को लटका देखा। उन्होंने तुरंत ग्राम प्रधान दादरी प्रवीण कुमार को इसकी सूचना दी। जिन्होंने बाद में स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से सुमित की मोटरसाइकिल और हेलमेट मिला। पुलिस को बातचीत से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने कहा- युवती मेरे भाई को परेशान कर रही थी
मृतक के भाई दीपक का आरोप है कि सुमित का शोभापुर निवासी एक लड़की से प्रेम संबंध था। 3 साल पहले उसी लड़की ने झूठे मुकदमे में सुमित को जेल भिजवा दिया था। बीती रात भी उसने पुलिस को घर भेजकर दोबारा बलात्कार जैसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। लगातार मानसिक उत्पीड़न, डर और अपमान ने सुमित को अंदर से तोड़ दिया। वह लगातार मेरे भाई को ब्लैकमेल कर रही थी। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया- परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। बातचीत से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। उसकी भी जांच की जा रही है। —————— ये खबर भी पढ़ें… कानपुर IIT के बीटेक छात्र ने सुसाइड किया:हाथ की नसें काटीं, फिर फंदे पर लटका, नोट में लिखा- Sorry Everyone.. कानपुर आईआईटी में बीटेक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसने पहले हाथ की नसें काटीं, फिर हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटक गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था Sorry Everyone…। पढ़ें पूरी खबर…