आगरा के एक होटल से फर्जी विधायक पकड़ा गया। वह खुद को आगरा का विधायक बताकर होटल में बिना किराया दिए 18 दिन से रह रहा था। आस-पास के होटल या रेस्टोरेंट से खाना मंगाता तो उन्हें भी पेमेंट नहीं करता। हद तो तब हो गई, जब वो आगरा के स्टेडियम पहुंचा और रौब झाड़ते हुए बोला- मुझे क्रिकेट खेलना है, अलग से व्यवस्था की जाए। उसके बर्ताव से सभी सन्न रह गए। शक होने पर होटल मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पूछताछ की हिम्मत नहीं जुटा पाई। अधिकारियों ने पूछताछ की तो वह फर्जी निकला। उससे पूछताछ की जा रही है। मामला थाना सदर के पवन होटल का है। अब पढ़िए पूरा मामला आगरा के होटल पवन में 29 अक्टूबर को दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो कार लेकर एक व्यक्ति आया। कार पर राज्यसभा सांसद लिखा हुआ था। खुद को विधायक विनोद कुमार बताकर उसने कमरा मांगा। कमरा लेने के बाद उसने वहां कब्जा ही जमा लिया था। वह बिना किराया दिए 18 दिन से वहीं रह रहा था। इसके अलावा वो आसपास के रेस्टोरेंट और होटल से खाने-पीने का सामान मंगाता और भुगतान भी नहीं करता है। हद तो तब हुई जब एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के एक आयोजन में VIP बनकर पहुंच गया। स्टाफ को धमकाने के बाद कहा कि वह अगले दिन से खुद क्रिकेट खेलने आएगा, इसकी व्यवस्था की जाए। इसके बाद खुद को विधायक आगरा बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में कहा- मैं विधायक आगरा आप सब लोगों से बात कर रहा हूं। आज मैं एकलव्य स्टेडियम आगरा में किक्रेट खेलने आया हूं। मेरे सोशल मीडिया के सारे दोस्त जानते होंगे कि मैं स्पोर्टस का शौकीन हूं। आज यहां पर किक्रेट खेलने आया हूं। इसके बाद वीडियो में स्टेडियम दिखाता है। पीड़ित होटल मालिक ने सौदागर लेन पुलिस चौकी पर शिकायत की। पुलिस होटल पहुंची, लेकिन गाड़ी पर राज्यसभा सांसद लिखा देखकर पूछताछ करने की हिम्मत नहीं कर सकी। होटल मालिक ने कमरा खाली करने को कहा तो 1 दिसंबर तक होटल में ही रूकने के लिए कहने लगा। आरोपी फर्जी विधायक हिरासत में
शनिवार को मामला एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार के पास पहुंचा। इसके बाद एडीसीपी ने एसीपी सदर इमरान अहमद को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया- होटल संचालक पवन की तहरीर पर विनोद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। विनोद पूर्व में आगरा में रहता था। इसके बाद वह दिल्ली चला गया। दिल्ली के तुगलकाबाद में रहता है, वह दिल्ली में पार्षद का चुनाव भी लड़ा है। ————————— ये खबर भी पढ़ें… मेरठ की अनुरानी बोलीं- मेरी शादी लव नहीं, अरेंज:सिर्फ एक रुपए, एक अंगूठी में हो रही; बॉक्सर दीपक के साथ फेरे लेंगी मेरठ की इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अनु रानी हरियाणवी बहू बनेंगी। 18 नवंबर को रोहतक के साहिल के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। शादी समारोह में मेहमानों की संख्या सीमित रहेगी। 19 नवंबर को रोहतक के बैंक्वेट हॉल में रिसेप्शन पार्टी होगी। पढ़ें पूरी खबर…