मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:धर्मेन्द्र-रोहित शर्मा को पद्म, शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र; बांग्लादेश में सोते वक्त हिंदू को जलाया; अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हर जुल्म सहूंगा

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पद्म पुरस्कारों के ऐलान की रही। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलेगा। वहीं रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। दूसरी खबर एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से जुड़ी है, जिन्हें अशोक चक्र मिलेगा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान;131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार का ऐलान केंद्र सरकार ने 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबू सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया जाएगा। रोहित, हरमनप्रीत को पद्मश्री: क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया और एक्टर आर माधवन को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं: जिन 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिया जाएगा। उनमें 19 महिलाएं हैं। 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र: सेना के 3 अफसरों को कीर्ति चक्र, 13 को शौर्य चक्र गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सर्विस मेडल की घोषणा की। एस्ट्रोनॉट और एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं तीन अधिकारियों को कीर्ति चक्र और 13 को शौर्य चक्र दिया जाएगा। शुभांशु अंतरिक्ष में 18 दिन रहे थे: शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन, टेस्ट पायलट और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने 25 जून, 2025 को नासा के एक्सियम मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की यात्रा की थी। वे ISS पर 18 दिन रहे। उत्कृष्ट सेवा के लिए 982 मेडल: इस बार पुलिस, फायर ब्रिगेड, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े 982 कर्मियों को बेहतरीन (उत्कृष्ट) सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल्स) भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कितने भी जुल्म कर लो, पीछे नहीं हटूंगा; डिप्टी CM प्रयागराज पहुंचे प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच 7 दिनों से विवाद जारी है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- हम इनकी (भाजपा) आंख की किरकिरी बन गए हैं, कितना भी परेशान करें, मैं पीछे नहीं हटूंगा। जितना हमारे ऊपर जुल्म होगा, उतनी ही मजबूती से कदम उठाऊंगा। दो दिन पहले शिविर पर इकठ्ठे हुए लोग: दरअसल शनिवार को कट्टर सनातनी सेना नाम के संगठन के 10 युवकों ने अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में घुसने की कोशिश की थी। ‘योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। अविमुक्तेश्वरानंद ने इस घटना को अपने ऊपर हमला बताया। कहां से शुरू हुआ था विवाद: 18 जनवरी को माघ मेले में मौनी अमावस्या पर अविमुक्तेश्वरानंद पालकी में स्नान करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और पैदल जाने को कहा। विरोध करने पर शिष्यों से धक्का-मुक्की हुई। इससे नाराज अविमुक्तेश्वरानंद शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें… 4. बांग्लादेश में एक और हिंदू को जिंदा जलाया: गैराज में सो रहा था, बाहर से आग लगा दी बांग्लादेश के नरसिंदी जिले में एक और हिंदू युवक की जिंदा जलाकर हत्या की गई। 23 साल का चंचल चंद्र भौमिक, मैकेनिक का काम करता था। स्थानीयों ने बताया कि वो गैराज में सो रहा था, तभी देर रात उपद्रवियों ने बाहर से शटर पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। 40 दिनों में 10 हिंदुओं की हत्या: इससे पहले 18 दिसंबर 2025 को मैमनसिंह जिले में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। उनके शव को पेड़ पर लटकाकर आग लगा दी गई थी। पिछले 40 दिनों में 10 हिंदुओं की हत्या हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… 5. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में तापमान माइनस 7°: 1300 से ज्यादा रास्ते बंद जम्मू-कश्मीर की भद्रवाह घाटी में लंबे इंतजार के बाद इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। हिमाचल में बर्फबारी से तापमान और गिर गया है। यहां कुसुमकेरी का तापमान माइनस 7°C रहा। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण 1291 सड़कें बंद हैं। यूपी के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट: उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। तापमान में 5-6°C तक की गिरावट आने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 6. भारत ने 10 ओवर में 154 रन चेज किए: न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा टी-20 हराया भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से तीसरा टी-20 हरा दिया। बरसापारा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 153 रन बनाए। भारत ने 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। अभिषेक की 14 गेंद पर फिफ्टी: टारगेट का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंद पर फिफ्टी बनाई। अभिषेक 68 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 57 और ईशान किशन ने 28 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। इंडिया ने लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीती: भारत ने तीसरा टी-20 जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त भी बना ली। इसी के साथ टीम इंडिया ने लगातार 11वीं टी-20 सीरीज जीत ली। भारत ने पहला मैच 48 रन और दूसरा मैच 7 विकेट से जीता था। चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 7. गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले LoC पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखा: जम्मू-कश्मीर में 2 हफ्ते में 6 बार देखे गए गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में LoC के पास रविवार शाम को पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए हैं। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने एंटी ड्रोन सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया। 2 हफ्ते में 6 बार ड्रोन मंडराए: सेना के सूत्रों के मुताबिक, यह ड्रोन नियमित निगरानी के दौरान नजर आया। 20 जनवरी को भी कठुआ में ही बॉर्डर के पास ड्रोन देखे गए थे। पिछले 15 दिनों में बॉर्डर के पास 6 बार ड्रोन देखे जा चुके हैं। सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया: जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ ने रविवार देर रात पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया। सांबा जिले में LoC पर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी, जिसे नाकाम किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: राजस्थान में 26 जनवरी से पहले 9500kg विस्फोटक पकड़ा: अमोनियम नाइट्रेट खेत में रखा था, 1 अरेस्ट; दिल्ली ब्लास्ट में इसी का इस्तेमाल हुआ था (पढ़ें पूरी खबर) 2. नेशनल: कोलकाता में TMC-BJP समर्थकों में झड़प: BJP का आरोप- जनसभा का मंच फूंका; लाउडस्पीकर को लेकर हुआ विवाद (पढ़ें पूरी खबर) 3. नेशनल: राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- बेटियों ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर रिकॉर्ड बनाया: देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी; भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा (पढ़ें पूरी खबर) 4. नेशनल: मन की बात- पीएम ने मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दीं: कहा- नए वोटर्स के लिए मिठाई बांटें, भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम (पढ़ें पूरी खबर) 5. नेशनल: स्टालिन बोले- तमिलनाडु में हिंदी के लिए कोई जगह नहीं: इसे थोपने का हमेशा विरोध करेंगे, तमिल के लिए हमारा प्यार कभी नहीं मरेगा (पढ़ें पूरी खबर) 6. इंटरनेशनल: NATO देशों की नाराजगी के बाद ट्रम्प ने बदला सुर: ब्रिटिश सैनिकों की तारीफ की, कहा- अफगानिस्तान में जो शहीद हुए, वे महान योद्धा (पढ़ें पूरी खबर) 7. टेक: वॉट्सएप के एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन पर सवाल: मुकदमे में दावा- मेटा आपकी प्राइवेट चैट्स देख सकता है; कंपनी ने आरोपों को फर्जी बताया (पढ़ें पूरी खबर) 8. क्रिकेट: वर्ल्डकप छोड़ने की धमकी के बीच पाकिस्तानी टीम का ऐलान: सलमान आगा कप्तान, बाबर आजम की वापसी; 6 प्लेयर पहली बार टी-20 वर्ल्डकप खेलेंगे (पढ़ें पूरी खबर) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… यूपी में दो पत्नियों के बीच ‘पति’ का बंटवारा, एक दिन छुट्टी उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स की दो पत्नियां हैं। विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत ने पति का बंटवारा करने का फैसला सुनाया है। समझौते के तहत पति 3 दिन पहली और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा, जबकि रविवार को उसे ‘वीकली ऑफ’ मिलेगा। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: चीन के सबसे ताकतवर जनरल झांग पद से क्यों हटाए गए; अबतक दो-तिहाई टॉप ऑफिसर्स गायब या बर्खास्त, क्या जिनपिंग का तख्तापलट होगा 2. नोएडा के युवराज को सिस्टम ने मारा, 7 जिम्मेदार: 16 जनवरी को नाले में डूब गए थे; SIT का सवाल- 2 घंटे तक क्यों नहीं निकाला 3. भास्कर एक्सप्लेनर- रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट की कुर्सी कितनी कीमती:पहली बार यूरोपियन यूनियन को न्योता क्यों मिला; क्या है ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ 4. 1857 के गुमनाम शहीद- 168 साल से सड़ रहे 282 शहीदों के कंकाल: अंग्रेजों ने कुएं में जिंदा दफनाया, हत्यारे अफसर के नाम पर अमृतसर में सड़क 5. संडे जज्बात- लोग भैंस, बुलडोजर आंटी कहते थे: 30 की उम्र में 92 किलो वजन था- किडनी खराब होने लगी तो 100 दिन में 20 किलो घटाया 6. जरूरत की खबर- गले में दर्द हो सकता है टॉन्सिलाइटिस: डॉक्टर से जानें ये क्या है, क्यों होता है, लक्षण और बचाव की जरूरी सावधानियां 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों के लिए नए काम की शुरुआत के लिहाज से सही समय है। तुला राशि वालों के रुके काम चल पड़ेंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…