मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा क्रिकेट; ‘धुरंधर’ सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म बनी, UP में फिर एक परीक्षा रद्द

नमस्कार, कल की बड़ी खबर होने वाले T20 वर्ल्ड कप से जुड़ी रही। बांग्लादेश को भारत में ही क्रिकेट खेलना होगा। वहीं, दूसरी बड़ी यूपी में इंटरव्यू से पहले असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा रद्द होने को लेकर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ICC ने बांग्लादेश की मांग खारिज की, भारत में ही खेलने होंगे वर्ल्ड कप मुकाबले ICC ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू बदलने की मांग को खारिज कर दिया। ICC ने कहा कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, नहीं तो उसे अपने अंक गंवाने पड़ेंगे। वहीं, BCB ने कहा है कि हमें ICC से कोई अल्टीमेटम नहीं मिला है। बांग्लादेश ने भारत आने से मना किया था: BCB ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया था और अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की अपील की थी। बांग्लादेश के पास दो विकल्प हैं: BCB या तो वह पूरे वर्ल्ड कप का बहिष्कार करे या फिर ICC की बात मानकर भारत में आकर मैच खेले। अगर ऐसा नहीं किया तो उसे अपने हर मैच के अंक गंवाने पड़ेंगे और विपक्षी टीम को वॉकओवर मिल जाएगा। यानी बिना खेले उसे दो अंक मिल जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर… 2. यूपी में इंटरव्यू से पहले असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा रद्द, STF ने पकड़ी धांधली यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। यह फैसला खुद CM योगी ने लिया है। यूपी STF को इस परीक्षा में धांधली और अवैध धन वसूली का पता चला था। STF ने आउटसोर्स के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। ठगों ने फर्जी पेपर बनाकर अभ्यर्थियों से वसूली की थी। CM योगी ने जांच के आदेश दिए थे। सरकार ने धांधली के आरोप लगने के बाद इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPHESC) ने 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। एक लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। 16 और 17 नवंबर, 2025 को प्रदेश के 52 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। 4 सितंबर को UPHESC ने नतीजे घोषित किए थे। अब इंटरव्यू होना था। CM योगी ने आयोग को जल्द परीक्षा कराए जाने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. सुप्रीम कोर्ट बोला- कुत्ता कब काटने के मूड में है, कैसे पता चलेगा; लोग उसके काटने से मर रहे सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूछा कि कुत्तों के कारण आम लोगों को आखिर कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। अदालत ने सवाल उठाया कि स्कूलों, अस्पतालों और अदालत परिसरों के भीतर आवारा कुत्तों की क्या आवश्यकता है और उन्हें वहां से हटाने पर क्या आपत्ति हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट के 3 बड़े बयान… पढ़ें पूरी खबर… 4. पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर लखनऊ रेफर, हार्टअटैक की रिपोर्ट निगेटिव देवरिया जिला जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को बुधवार शाम लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। मंगलवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। डॉक्टरों ने अमिताभ ठाकुर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। जहां शुरुआती जांच में उन्हें हार्ट अटैक की आशंका जताई थी। लेकिन बुधवार को ट्रोप-आई जांच के बाद यह साफ हो गया कि उन्हें हार्टअटैक नहीं आया था। क्योंकि, यह जांच हार्टअटैक की पुष्टि के लिए जरूरी मानी जाती है। पढ़ें पूरी खबर… 5. धुरंधर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, ₹831.40 करोड़ कमाए फिल्म धुरंधर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 831.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। 6 जनवरी को धुरंधर ने भारत में 5.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म वर्ल्डवाइड 1253.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। धुरंधर ने पुष्पा-2 को पीछे छोड़ा: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा-2 ने हिंदी भाषा में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 821 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। पढ़ें पूरी खबर… 6. अमेरिका ने रूस का जहाज जब्त किया, नाम बदलकर वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहा था अमेरिका ने रूसी तेल टैंकर मैरिनेरा को जब्त किया है, जो नाम और झंडा बदलकर वेनेजुएला से तेल लेने जा रहा था। BBC के मुताबिक, यह तेल चीन और अन्य देशों तक पहुंचाया जाना था। रूस ने जहाज की सुरक्षा के लिए नौसैनिक जहाज भेजे थे, लेकिन वे इसे बचाने में सफल नहीं हुए। रूसी जहाज का नाम पहले बेला-1 था: अमेरिका ने जिस रूसी जहाज को पकड़ा है, पहले इसका नाम बेला-1 था। अमेरिका ने इसे प्रतिबंधित जहाजों की लिस्ट में डाल दिया था। बाद में रूस ने इसका नाम बदलकर मैरिनेरा कर दिया था। अमेरिका ने इसी ऑपरेशन में एक और जहाज सोफिया को भी पकड़ा, जिस पर पनामा का झंडा लगा है, लेकिन उसकी असली पहचान साफ नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… 60 साल बाद मिला सवाल का सही जवाब गणित के एक सवाल का करीब 60 साल बाद जवाब मिला है। सालों से दुनियाभर के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स इसे सुलझाने की कोशिशों में लगे थे। सवाल का नाम- मूविंग सोफा प्रॉब्लम था, जिसमें पूछा गया था कि एक मीटर चौड़े गलियारे से कितना लंबा सोफा ले जाया जा सकता है। अब कोरिया के 31 साल के मैथमेटिशियन बेक जिन-ईऑन ने इसे हल करके इतिहास रच दिया है। उन्होंने बताया कि सोफे का क्षेत्रफल लगभग 2.2195 यूनिट है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। वृष राशि वालों के रुके काम फिर से शुरू होंगे। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…