लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र में एक युवक अपहरण कर बंधक बनाकर पीटा। युवक को मिलने के बहाने बुलाकर गाड़ी में खींच लिया। इसके बाद गाड़ी में मारपीट कर उसके पास रखे रुपए छीन लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कानपुर देहात के रूरा निवासी कुलदीप गुप्ता पुत्र राम प्रसाद गुप्ता ने बताया पूर्व परिचित मालगुड़ी होम चिनहट निवासी अजीत त्रिवेदी ने 4 नवंबर 2025 की रात करीब 9 बजे फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। वह रामस्वरूप कॉलेज के पास मिलने पहुंचा। जहां अजीत त्रिवेदी, उसकी पत्नी चारु द्विवेदी, विद्याभूषण, गुलाम वारिस और 5–7 अज्ञात लोग मौजूद थे। सभी ने जबरन उसे कार में खींचकर बैठाया और मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। जिम में ले जाकर पीटा पीड़ित ने बताया आरोपी उसे अपने स्वीट सैंक्चुरी जिम ले गए। जहां जिम के हॉल में बैठाकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया कि उसे बहराइच ले जाकर गला रेत दिया जाएगा। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास रखे 35 हजार रुपए नगद भी छीन लिए। किसी तरह मौके का फायदा उठाकर वह वहां से जान बचाकर भाग निकला और अपने मोबाइल से पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने 10 नवंबर 2025 को बीबीडी थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उच्च अधिकारियों से शिकायत की। इसके बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। फिर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। मामले में इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।