सहारनपुर में एक युवक ने बोलेरो पर बैठकर पिस्टल से फायरिंग की। उसने महज 14 सेकेंड में एक के बाद एक 8 गोलियां दागी। आरोपी युवक ने खुद फायरिंग का वीडियो शूट कराया। फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। युवक पहले गाड़ी की छत पर बैठकर पिस्टल से 4 राउंड फायर करता है। फिर वह नीचे उतरकर 2 और फायर करता है। फिर राइफल से भी 2 फायर करता हुआ नजर आया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बेहट क्षेत्र की बताई जा रही है। 2 फोटो देखिए…
अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 14 सेकंड में किए 8 फायर
युवक का भानु राणा है। वह बेहट क्षेत्र के गांव बरौली का रहने वाला है। 2 दिन पहले thakur_setu_rana007 नाम के यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर फायरिंग का वीडियो अपलोड किया। वह महज 14 सेकंड के वीडियो में 8 राउंड फायरिंग करता है। पहले बोलेरो गाड़ी की छत पर बैठकर पिस्टल से 4 राउंड फायर करता है। इसके बाद वह नीचे उतरकर 2 और फायर करता है। फिर मस्कट राइफल से भी दो फायर करता हुआ नजर आता है। इस दौरान रील के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। लोगों ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने खुलेआम फायरिंग को लेकर कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से हथियारों का प्रदर्शन किया गया है, यह बेहद गंभीर मामला है। सीओ बोले-आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई होगी
बेहट के सीओ एसएन वैभव पांडेय ने कहा- वीडियो में युवक का अंदाज रीलबाजी जैसा दिखाई दे रहा है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसने लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह हरकत की है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस्तेमाल किए गए हथियार लाइसेंसी थे या अवैध। यदि हथियार अवैध पाए जाते हैं तो आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। ——————– ये खबर भी पढ़िए… झांसी में MBA पास भाई को न्यूड करके दफनाया:कपड़े धोकर रखे; पकड़ा न जाए, इसलिए फोन जंगल में जलाया झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया। शव दफनाने के बाद खून से सने कपड़े वॉशिंग मशीन में धोकर रख दिए। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, चाकू और फावड़ा 3 किलोमीटर दूर ले जाकर नाले में फेंक दिए। भाई का मोबाइल जंगल में ले जाकर जला दिया। बाद में जब फंसने का डर सताया तो कपड़े भी जला दिए। पूरी खबर पढ़िए…