यूपी के हमीरपुर में सड़क किनारे एक युवती की न्यूड लाश मिली है। शव को कुत्ते नोच रहे थे। 20 मीटर के दायरे में खून फैला हुआ था। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कुछ घंटे पहले ही हुई। आशंका है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि रेप के बाद युवती की हत्या की गई। गुरुवार सुबह शव जिला मुख्यालय से लगभग 37 किमी दूर मौदहा-राठ रोड पर रमना गांव के पास मिला। घटना की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… मौदहा थाना के मौदहा-राठ मुख्य मार्ग पर राहगीरों ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे रमना गांव के पास खून बिखरा देखा। राहगीरों ने गाड़ी से उतरकर जांच की तो सड़क से महज 3 मीटर की दूरी पर रोड किनारे महिला का न्यूड शव दिखा, जिसे कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे थे। राहगीरों ने की सूचना पर मौदहा के सीओ राजकुमार पांडेय और थाना प्रभारी उमेश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कपड़े से ढकवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, सड़क पर खून के धब्बों का सैंपल लिया गया है। महिला के शरीर के कंधे के हिस्से पर बैंगनी रंग का एक सूट दिखा। बाकी हिस्से के कपड़े गायब हैं। CO बोले- शव का मेडिकल कराया जा रहा
सीओ मौदहा राजकुमार ने बताया- घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों का कोई सुराग मिल सके। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को लाकर यहां फेंका गया है। शव का मेडिकल कराया जाएगा, इसके बाद ही हत्या और रेप की पुष्टि हो सकेगी। ———————————— ये खबर भी पढ़िए… जिस बेटे को पाला, उसकी लाश भी नसीब नहीं हुई:मां बोलीं- बहू घर की चौखट से ले गई; दिल्ली ब्लास्ट में गई थी मेरठ के मोहसिन की जान ‘जिस बेटे को मैंने अपने हाथों से पाला, बड़ा किया, उसकी सूरत आखिरी बार देखना भी नसीब नहीं हुआ। घर की देहरी से मेरे बेटे की लाश चली गई। मैं उसे जीभर कर देख भी न सकी।’ ये दर्द है मेरठ की संजीदा का, जिनके बेटे मोहसिन (32) की दिल्ली में हुए ब्लास्ट में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा- धमाके ने बेटा छीन लिया। कम से कम उसके दफनाने का हक तो मुझे मिलना चाहिए था, लेकिन बहू ने वह हक भी मुझसे छीन लिया। मेरे बेटे की रूह को कैसे इंसाफ मिलेगा? पढ़िए पूरी खबर…