युवती के कार से निकलकर कपड़े उतारने का VIDEO:लखनऊ में शहीद पथ पर रात में स्टंट, गाड़ी का नंबर गाजियाबाद का

लखनऊ में शहीद पथ पर रात में अजीब स्टंट का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती चलती कार से बाहर निकलकर कपड़े उतारती दिख रही है। गाड़ी का नंबर गाजियाबाद का है। वीडियो शहीद पथ का है। हालांकि, वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। थाना सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने कहा- फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो हाल का है या पुराना, लेकिन वायरल फुटेज में शहीद पथ का इलाका साफ दिखाई दे रहा है। कार नंबर के आधार पर ऐसा करने वालों की तलाश की जाएगी। 2 तस्वीरें देखिए… शहीद पथ पर अश्लील हरकत का वीडियो वायरल राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर दिन-ब-दिन कार स्टंट और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में एक युवती चलती कार की खिड़की से बाहर झुककर अश्लील हरकत करती दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रही कार का नंबर UP 14, जो गाजियाबाद जिले की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोगों में आक्रोश फैल गया है। नहीं रुक रही कार स्टंटिंग लखनऊ में दो पहियों पर नचाई थी थार, 3 तस्वीरें कुछ महीने पहले लखनऊ में दो पहियों पर थार को नचाने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। रईसजादे हुल्लड़ काटते हुए स्टंट कर रहे थे। ठुमके लगाकर क्रेटा चला रहे थे। वीडियो गोमतीनगर के जी-20 रोड का था। रोड पर कई रईसजादे इकट्ठा होते हैं। सभी बारी-बारी से अपनी गाड़ियों से स्टंट करते हैं। जो गाड़ी नहीं लेकर आए वह स्टंटबाजी की ड्राइवरी दूसरों की गाड़ी पर दिखाते हैं। ————————–
ये खबर भी पढ़िए… महाराणा प्रताप के गेट से राजनाथ-ब्रजेश पाठक का नाम गायब : गौरीगंज विधायक की तस्वीर लगाई, लखनऊ नगर निगम ने भेजा था प्रस्ताव लखनऊ में नगर निगम के प्रस्ताव के बाद हुसैनगंज चौराहे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर कर दिया गया। अब इस पर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। चौराहे पर एक गेट भी बनाया गया और इस पर रक्षामंत्री-लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ या मेयर में से किसी का नाम ही नहीं है। इस पर तस्वीर-नाम है तो भाजपा एमएलसी मानवेंद्र सिंह चौहान और सपा से रायबरेली की गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह का। (पूरी खबर पढ़िए)