यूपी की बड़ी खबरें:अखिलेश यादव बोले- गंगा पुल पर 90 मिनट का जाम; लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचाने का दावा

लखनऊ से कानपुर जाते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव गंगा बैराज पर भीषण जाम का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने X पर लिखा- दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जितना बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं। पढ़िए पूरी खबर 2 IPS के ट्रांसफर, नीलाब्जा चौधरी बने ADG पुलिस भर्ती बोर्ड; आशुतोष कुमार को ADG सीआईडी की कमान उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के मुताबिक नीलाब्जा चौधरी को एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि आशुतोष कुमार को एडीजी सीआईडी बनाया गया है। नीलाब्जा चौधरी 2000 बैच के IPS अफसर हैं। राजधानी लखनऊ में कमिश्नर को सफल करवाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही कई जिलों की कमान संभाली है। अभी भी वह पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। 2001 बैच के IPS आशुतोष कुमार ने 13 मई 2025 में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था का चार्ज संभाला था। मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले आशुतोष कुमार ने बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह अपने कार्यकाल में डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर, गोल्ड एंड प्लेटिनम। उत्कृष्ट सेवा पदक और प्रेसिडेंशियल मेडल पर मेरिटोरियस सर्विस से नवाजा गया है। सहारनपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में लगी गोली सहारनपुर में देर रात पुलिस और कथित गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जंगल की ओर ले जाई जा रही एक जिंदा बछिया को छुड़ाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि 5-6 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है। मामला गंगोह थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… जौनपुर में पुलिस टीम पर हमला, लूट के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी टीम, एक SI गंभीर, BHU रेफर जौनपुर में पुलिस और SOG के टीम पर गांव वालों ने हमला कर दिया। पुलिस वालों पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए। खदेड़ते हुए गांव के बाहर कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं सिकरारा थाने के SI विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पांच थानों की मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। दरअसल, पुलिस टीम लूट के एक आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी। आरोपी के परिवार का आरोप है कि गलत सूचना पर पुलिस वाले आए। घर में जबरन घुसे और तोड़फोड़ की। किमती सामनों को तोड़ा। पूरी खबर पढ़ें हापुड़ में कार से टोल प्लाजा कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास, टोल भुगतान विवाद के बाद हुई घटना सीसीटीवी में कैद हापुड़ में टोल शुल्क न देने को लेकर कार चालक और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई। पीछे से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसके बाद टोलकर्मियों ने कार को साइड में करके आगे बढ़ने को कहा। इस बात से नाराज होकर कार चालक भड़क उठा। उसने गुस्से में आकर वाहन को तेज गति से टोलकर्मियों की ओर दौड़ा दिया। सभी कुचलने की कोशिश की। विवाद के बाद कार चालक ने टोल कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किया। घटना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा पर हुई। जहां कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। पूरी खबर पढ़ें श्रावस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप पर बवाल, चले लाठी-डंडे, 7 घायल, पुलिस पर लगा कार्रवाई न करने का आरोप श्रावस्ती में एक 8 वर्षीय नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने थाने में शिकायत की। दो सप्ताह बीतने के बाद भी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई से असंतुष्ट होकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को आरोपी पक्ष ने पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की है। इस मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। यह पूरा मामला हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़ें हाईकोर्ट का फैसला- अवैध गिरफ्तारी पर न्यायिक हिरासत भी अवैध: मजिस्ट्रेट बिना कारण गिरफ्तारी को न्यायिक हिरासत में नहीं भेज सकते इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि यदि किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी विधि के अनुसार नहीं की गई है, तो मजिस्ट्रेट द्वारा उसे न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश भी वैध नहीं माना जाएगा। न्यायालय ने पॉक्सो के एक मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की न्यायिक हिरासत को अवैध मानते हुए उसे तुरंत रिहा करने का आदेश दिया है। पूरी खबर पढ़िए कोडीन कफ सिरप कांड में मास्टरमाइंड पर शिकंजा: शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस, विदेश से डिपोर्ट की तैयारी
कोडीन कफ सिरप कांड के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ जल्द ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। शुभम के विरुद्ध पहले से ही लुक आउट नोटिस और गैर-जमानती वारंट जारी हैं। पुलिस को आशंका है कि वह विदेश में छिपा हुआ है। इसी के चलते मामले की जानकारी सीबीआई की इंटरपोल शाखा और गृहमंत्रालय के साथ साझा की गई है तथा रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की अनुमति मांगी गई है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होते ही उसे विदेश से प्रत्यर्पित (डिपोर्ट) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पढ़िए पूरी खबर… बदायूं में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत; 10 से अधिक घायल बदायूं में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। गुरुवार शाम को गांव के ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवार होकर शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस 112 की सहायता से सभी घायलों को CHC पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल 10 से अधिक लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला सिद्ध बरौलिया गांव के पास का है। पढ़ें पूरी खबर… फिरोजाबाद में सफारी पलटी, 10 साल का बच्चा घायल; अखिलेश यादव ने काफिला रोककर अस्पताल भिजवाया फिरोजाबाद में गुरुवार शाम लखनऊ से आगरा जा रही एक सफारी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार 10 वर्षीय बालक अनंत मिश्रा घायल हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौके से गुजरते हुए अपना काफिला रुकवाया और घायल बालक को अस्पताल भिजवाने में मदद की। पढ़ें पूरी खबर सोनभद्र में ट्रेलर बेकाबू, पांच वाहनों को रौंदते हुए दुकानें तोड़ी, लोहे का बॉक्स हवा में उड़ा सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर में करीब पौने चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर सड़क किनारे मकान और खड़े वाहनों से टकरा गया। इस हादसे में तीन शेड और पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित गुरुद्वारा स्कूल के पास करीब 3:41 बजे हुई। कोयला लदा ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रेलर ने सड़क किनारे मकान के सामने लगे तीन शेड को तोड़ते हुए चार बाइक और एक कार को रौंद दिया। पूरी खबर पढ़ें अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ शिकायत करने वाले को धमकी, फोन पर कहा- गाड़ी में आग लगवा देंगे जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया था। 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में वाद (शिकायत) दायर किया था। इसके बाद गुरुवार को आशुतोष महाराज को जान से मारने की धमकी मिली। आशुतोष महाराज ने प्रयागराज पुलिस के अधिकारियों को एप्लिकेशन भेजकर धमकी देने, वाहन में आग लगवा देने, कोर्ट में पेश होने वाले नाबालिगों को मरवा देने की धमकी देने की शिकायत की है। उनका कहना है कि फोन कर धमकी दी गई। इसके बाद वॉट्सऐप कॉल पर भी धमकाया गया। पढ़ें पूरी खबर.…