कन्नौज में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुबई एयर शो में प्लेन क्रैश हादसा और सोशल इंपैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट (SIR) को लेकर सरकार की आलोचना की। अखिलेश ने कहा– दुबई की घटना से देश की छवि खराब हुई है, जिसे सुधारने में 20 से 25 साल लग सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा अगर वे इस मुद्दे पर कुछ बोलेंगे तो उन्हें राष्ट्रद्रोही कहा जाएगा। अखिलेश यादव ने एसआईआर (SIR) को लेकर भी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा- इन दिनों सहालग का सीजन चल रहा है, लाखों शादियां होनी हैं और लोग व्यस्त हैं। ऐसे समय में एसआईआर कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को शादियों के समय की जानकारी रहती है और उसी दौरान एसआईआर शुरू करवा दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में तेज रफ्तार वाहन ने सिपाही को रौंदा, मौत; 20 मीटर तक घिसटती गई बाइक प्रयागराज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शुक्रवार रात बाइक सवार सिपाही की मौत हो गई। हेड कॉन्स्टेबल रमेश सिंह (57) की तैनाती फतेहपुर जिले के थाना औंग पर थी। मूल रूप से बिहार फतेहपुर के रहने वाले रमेश फाफामऊ के शांतिपुरम में परिवार के साथ रहते थे। हादसा छुट्टी के बाद घर लौटते समय नवाबगंज में हुआ। रात करीब 11 बजे रमेश जैसे ही वह श्रृंगवेरपुर मोड़ पहुंचे, तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत कौड़िहार CHC पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़िए अयोध्या में मोदी-योगी से मिलेंगे मोहन भागवत, 23 नवंबर को लखनऊ आ रहे RSS प्रमुख मोहन भागवत 23 से 25 नवंबर तक यूपी दौरे पर रहेंगे। वह 23 नवंबर को लखनऊ आ रहे हैं। वह अयोध्या में पीएम मोदी और सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर की धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 29 अप्रैल, 2025 को पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी और मोहन भागवत की मुलाकात हुई थी। इसके बाद यह पहला अवसर होगा जब पीएम मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत एक साथ अयोध्या में रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें झांसी में नाले के अंदर नवजात शिशुओं की लाश मिली, काले रंग की दो पॉलीथिन में लड़का-लड़की को पैक कर फेंका गया झांसी में शनिवार सुबह दो नवजात शिशुओं के शव मिले हैं। काले रंग की दो पॉलीथिन के अंदर दोनों को पैक करके फेंका गया था। इसमें एक लड़की और दूसरा लड़का का शव है। जो लगभग 9 महीने के हैं। ये नाला इलाइट चौराहा से प्लांट तक आता है। सफाई के दौरान कर्मचारी ने पहले एक पॉलीथिन को निकाला। शव देखकर पार्षद को सूचना दी। इसके लगभग 5 मिनट बाद बहते हुए दूसरी पॉलीथिन पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। मामला प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर के पीछे STP प्लांट के नाले का है। नवजात की लाश मिलने की खबर पर लोगों का हुजूम लग गया। पूरी खबर पढ़िए UP के 8 जिलों के 10 डॉक्टर रडार पर: दिल्ली ब्लास्ट के बाद NIA का इनपुट, ATS कर रही पूछताछ; फरीदाबाद में 3 की लोकेशन दिल्ली में हुए विस्फोट मामले की जांच NIA को सौंपे जाने के बाद यूपी में ATS की कार्रवाई अचानक तेज हो गई है। बताया जा रहा है NIA से मिले इनपुट के आधार पर यूपी ATS ने 10 से ज्यादा डॉक्टरों से गहन पूछताछ कर रही है। इन डॉक्टरों के नाम मुख्य आरोपियों डॉ.मुजम्मिल, डॉ.शाहीन और डॉ.आदिल के संपर्क लिस्ट में मिले हैं। पूछताछ जिन जिलों में हुई है और चल रही है, उनमें बहराइच, अलीगढ़, नोएडा, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और मुजफ्फरनगर शामिल हैं। कई जगहों पर ATS की टीमें अचानक पहुंचीं और डॉक्टरों से कथित संपर्कों के बारे में जानकारी की। पूरी खबर पढ़िए बांके बिहारी मंदिर के जगमोहन में प्रवेश बैन, भीड़ रोकने के लिए कमेटी ने दिए सख्त आदेश बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने शनिवार से जगमोहन (गर्भगृह के आगे की जगह) में बाईं और दाईं तरफ किसी भी दर्शनार्थी के जाने पर रोक लगा दी है। शुक्रवार देर शाम जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि वहां लोग रेलिंग से लटककर दर्शन करते हैं। इससे न केवल व्यवस्था खराब हो रही, बल्कि अप्रिय घटना के घटने की संभावना बनी रहती है। वहीं, कमेटी ने सदस्य दिनेश गोस्वामी के मौखिक आदेश पर गणेश मंदिर के गेट पर लगाए ताले को खोलने के भी आदेश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…. मऊ में पुल रेलिंग तोड़कर हवा में उड़ती कार नाले में गिरी…VIDEO: युवक की मौत मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक शेखर सिंह की मौत हो गई। रतनपुरा खोहियापुर नाला पुल से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। यह घटना देर रात करीब 12:30 बजे हुई। मृतक शेखर सिंह रतनपुरा ब्लॉक के नगवा गांव के रहने वाले थे। वह बारात में कुछ लोगों को सिद्धिविनायक मैरिज हॉल, रतनपुरा में छोड़ने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। दोबारा लौटते समय यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में स्वामी शांडिल्य महराज बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म विरोधी है, उसे जेल भेजना चाहिए प्रयागराज में जगदगुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य महराज ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। स्वामी प्रसाद ने कहा था जो हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले को सपोर्ट करता हो, उससे बड़ा आतंकवादी कौन होगा उसे जेल भेज देना चाहिए। स्वामी के इस बयान पर नाराजगी जताई है। स्वामी शांडिल्य महराज ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को तुरंत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म विरोधी है और कट्टर हिंदू के बजाय मुस्लिम है। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में युवक की मौत पर परिजन ने लगाया जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक वाराणसी में कपसा गांव के पास आजमगढ़ फोरलेन पर शुक्रवार देर रात एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन से उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें जांच का आश्वासन दिया। उसके बाद वे शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद मामले की छानबीन में जुट गई। यहां पढ़ें पूरी खबर