कन्नौज में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे अमरूद बेच रहे एक ठेले वाले को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेला पूरी तरह टूटकर करीब 30 मीटर दूर जा गिरी, जबकि युवक उछलकर लगभग 20 मीटर दूर जा गिरा। हादसे की तेज आवाज सुनते ही आसपास मौजूद राहगीर मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक कार चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को उठाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला छिबरामऊ थाना क्षेत्र के सकरावा–सौरिख रोड का है। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में महिला बोली- पति दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालता है, कहता है बेच दूंगा गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र में मायके में रह रही एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति शराब पीकर दोस्तों के साथ घर आता था और दोस्तों से जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर मारपीट करता और धमकी देता कि अगर बात नहीं मानी तो उसे बाजार में बेच देगा। आरोप है कि सुल्तानपुर जिले में रहने वाले ससुराल के अन्य लोग भी पति का साथ देते थे और 4 लाख रुपए मायके से लाने की मांग करते थे। शनिवार को महिला की तहरीर पर कोतवाली थाने में आरोपी पति समेत 8 लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न और मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 4 अप्रैल 2021 को सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। शुरुआती छह महीने सब ठीक रहा, लेकिन बाद में दहेज की मांग और अत्याचार शुरू हो गए। ससुराल में उसके साथ मारपीट, अश्लील हरकतें और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। 15 जनवरी को ससुराल वालों ने उसे बस में बैठाकर गोरखपुर मायके भेज दिया और कहा कि 4 लाख रुपए लेकर आने पर ही घर में रखा जाएगा। कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में छात्रा का हाथ पकड़कर गली में खींचा:पुलिस कस्टडी में युवक गिड़गिड़ाया; हाथ जोड़कर बोला- माफ कर दो, अब कभी नहीं करेंगे गोरखपुर में एक युवक ने छात्रा का हाथ पकड़कर गली में खींचने का प्रयास किया। छात्रा ने झटक कर अपना हाथ छुड़ाया। फिर युवक से बचने के लिए भागने लगी। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने पर 24 घंटे के अंदर पुलिस के एंटी रोमियो स्क्वायड ने रविवार को आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया। पुलिस कस्टडी में युवक ने अपना जुर्म स्वीकार किया। फिर गिड़गिड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगी। कहा-अब दोबारा से ऐसी गलती नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित छात्रा की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है। घटना घटना 16 जनवरी गोला कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर अजय राय बोले- योगी लीपापोती करने वाराणसी गए थे यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी लीपापोती करने गए थे। तस्वीरें एआई जनरेटेड हैं, तो मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं। अगर उनमें साहस है, तो वह सभी पत्रकारों को तोड़-फोड़ वाले स्थल ले जाएं और यह साफ कर दे कि माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्तियां नहीं तोड़ी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का वास्तविक चरित्र आस्था नहीं व्यापार है। यह लोग भावना में नहीं, बल्कि इवेंट में विश्वास रखते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर फतेहपुर हाईवे पर स्कॉर्पियो ने 3 लोगों को कुचला:6 फीट हवा में उछलकर गिरे, सगे भाई-बहन की मौत, चालक हिरासत में फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में मुरदीपुर चौराहा के पास हाईवे पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के सात सड़क पार कर रहे थे तभी स्कॉर्पियो चालक ने 3 लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सगे भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय कल्लो पत्नी चंद्रशेखर और (45) सुरेश (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग 5 से 6 फुट ऊपर उछलकर गिरे। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे ढूंढ़कर हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर महोबा के जंगल में मासूम के हाथ में फटा विस्फोटक: गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; नीलगायों को भगाने के लिए रखा था महोबा में जंगली जानवरों के शिकार के लिए रखे गए अवैध विस्फोटक से एक किशोर घायल हो गया। किशोर बकरी चराने जंगल गया था। वहां जैसे ही उसने विस्फोटक सामग्री को छुआ, जोरदार धमाका हुआ।धमाके से उसका हाथ क्षति-विक्षत हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
युवक-युवती के शव पहुंचे गांव, लोगों का हंगामा: लखनऊ में पिता बोले- बेटे ने कहा था बारात में सबको बुलाना, आज हर कोई आया है… लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मारे गए युवक-युवती के शव रविवार को उनके गांव पहुंचे। इस दौरान परिजनों और गांववालों ने बंथरा-कानपुर रोड जाम कर हंगामा कर दिया। वे 50 लाख रुपए मुआवजा और एक नौकरी की मांग करने लगे। मृत युवक के पिता डेडबॉडी देखकर रो पड़े। उन्होंने कहा- बेटे ने कहा था कि बारात में सबको बुलाना। आज हर कोई आया है। पढ़ें पूरी खबर कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार:21 करोड़ के बैंक घोटाले की हुई पुष्टि, फर्जी लोन बांटकर 205 खातों से निकाला पैसा गोंडा में यूपी कोऑपरेटिव बैंक की बड़गांव शाखा में सामने आए करीब 21 करोड़ रुपए के बहुचर्चित घोटाले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर कोतवाली पुलिस ने इस घोटाले के मुख्य आरोपी और तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लोन वितरण में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े कर किए गए इस घोटाले का मास्टरमाइंड पवन पाल सिंह को बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पवन पाल सिंह ने बैंक के अन्य कर्मचारियों और कुछ खाताधारकों के साथ मिलकर एक सुनियोजित गिरोह बनाया था। इस गिरोह ने बैंक की नीतियों के साथ-साथ आरबीआई और नाबार्ड के दिशा-निर्देशों की खुलेआम अनदेखी करते हुए नियमविरुद्ध लोन बांटे। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने परिवारजनों और गिरोह के सदस्यों को बिना पात्रता और जरूरी दस्तावेजों के ही लोन पास कर दिए। पढ़ें पूरी खबर पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या; सीतापुर में लोहे की रॉड सिर पर मारी, मफलर से गला कसा सीतापुर में दो दिन पहले सड़क किनारे युवक का शव मिला था। पत्नी ने इसे सड़क हादसा बताया था, लेकिन पुलिस जांच में यह मर्डर निकला। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। अपनी दवा लाने के बहाने पति को घर से बाहर भेजा। रास्ते में सूनसान जगह पर प्रेमी ने प्रेमिका के पति के सिर पर लोहे की रॉड मारी। फिर उसके मफलर से ही उसका गला कसकर मार डाला। पुलिस को पत्नी ने बताया कि सड़क हादसे में पति की जान गई है। कमलापुर पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। लोहे की रॉड, मफलर और महिला की शॉल भी बरामद की है। मामला कमलापुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर बिल्सी में खोदी गई 150 साल पुरानी कब्र, तांत्रिक या सिरफिरे पर आशंका बदायूं में शनिवार रात अज्ञात लोगों ने ईदगाह कब्रिस्तान में लगभग 150 वर्ष पुरानी एक कब्र खोद दी और फरार हो गए। रविवार सुबह कब्र में गहरा गड्ढा देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बिल्सी कोतवाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ईदगाह कमेटी के हाजी मोहम्मद अनीस खान ने बताया कि जब वह फातिहा पढ़ने कब्रिस्तान पहुंचे, तब उन्हें कब्र में गड्ढा दिखाई दिया। इससे पहले भी कब्रिस्तान में दो कब्रों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। स्थानीय लोगों ने किसी तांत्रिक या सिरफिरे व्यक्ति द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। मामला बिल्सी नगर का है।पढ़ें पूरा मामला गोरखपुर में युवक का अपहरण, जेल में भाई से मिलने आया था, एक्सप्रेसवे पर छोड़कर भागे गोरखपुर में शनिवार को दिनदहाड़े ब्लैक थार से युवक के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई। जिला कारागार में बंद अपने भाई से मिलने आए खोराबार क्षेत्र के युवक अमन कुमार राव को कुछ युवकों ने जबरन थार में बैठा लिया। आरोप है कि अपहरण के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल बंद करा दिया गया। बाद में आरोपी उसे सिकरीगंज लिंक एक्सप्रेसवे पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर हरकत में आई शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में प्रयुक्त थार भी बरामद कर ली। पढ़ें पूरी खबर… देवरिया में धमकी के बाद अमिताभ ठाकुर की जेल में सुरक्षा बढ़ी जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में 37 दिनों से देवरिया जिला जेल में बंद जबरिया रिटायर्ड पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। जिला न्यायालय में जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह की कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता की ओर से पक्ष रखने के लिए कोर्ट से कुछ और दिन का समय मांगा गया। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख तय की है। इससे पहले 6 जनवरी को अमिताभ ठाकुर की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय से खारिज किया जा चुका है। इसके बाद उन्होंने जिला कोर्ट में याचिका दायर की थी। पढ़िए पूरी खबर… बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रदीप काबरा पहुंचे काशी: कहा- मैं कहीं खो गया हूं बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार नेगेटिव किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप काबरा काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट पर एक भावुक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रदीप काबरा कह रहे हैं कि मेरा कुछ खो गया है। जब उनसे पूछा जाता है कि क्या खो गया, तो वह मुस्कराते हुए जवाब देते हैं कि मेरा मन कहीं खो गया है। इसके बाद वीडियो में काशी के गंगा घाटों की खूबसूरत झलक दिखाई जाती है। इस दौरान वह साधारण वेशभूषा में दिखे। साथ ही बिना चप्पल-जूते के घाट के सीढ़ी पर बैठे रहे। इस दौरान उनको कोई भी पर्यटक पहचान भी नहीं पाया। पढ़ें पूरी खबर…. महराजगंज में तेंदुए के हमले से किशोरी की मौत: चेहरे-गर्दन पर पंजे के कई निशान मिले, मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी महराजगंज में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का आतंक है। निचलौल वन्य क्षेत्र स्थित बढ़या मुस्तकील गांव में तेंदुए ने मवेशियों के लिए चारा काटने गई किशोरी को मार डाला। उसके चेहरे-गर्दन पर तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। मृतका की पहचान आबिद अली की बेटी शैरुन निशा (16) के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि किशोरी शनिवार दोपहर करीब 3 बजे नहर किनारे स्थित बंधे की ओर मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। हमले की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़े पूरी खबर…