यूपी की बड़ी खबरें:कन्नौज में होटल पर बजरंग दल का छापा, युवक-युवती खेतों में भागे

कन्नौज में बजरंग दल ने एक होटल पर छापा मारा। संगठन को सूचना मिली थी कि होटल में नाबालिग लड़के-लड़कियों को रूम देकर अवैध तरीके से कमाई की जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। बजरंग दल को देखकर एक नाबालिग लड़का-लड़की होटल के दूसरे गेट से खेतों से होते हुए भागने लगे। इसका भी बजरंग दल ने वीडियो बना लिया। संगठन के लोगों देख वहां बैठा आदमी भागने लगा। दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर बैठाया और होटल के बारे में जानकारी ली। रजिस्टर चेक करने और रिसेप्शन पर बैठे युवक से पूछताछ पर पता चला कि लड़के-लड़कियों की उम्र बढ़ा कर लिखी जाती थी। एडीजी जोन कानपुर ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि मामला दो दिन पुराना है, वीडियो आज सामने आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला तिर्वा के ठठिया रोड स्थित स्काई होटल का है। पढ़ें पूरी खबर… बहराइच में तेंदुए ने 4 साल की बच्ची को मार डाला; घर से 50 मीटर की दूरी पर छोड़कर भागा बहराइच में तेंदुए ने 4 साल की बच्ची की जान ले ली। गुरुवार शाम बच्ची अपनी बहनों के साथ घर में खेल रही थी। तभी गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ घर में घुस गया। बच्ची को मुंह में दबाकर भागने लगा। तभी उसकी चीख-पुकार सुनकर घरवाले लाठी-डंडा लेकर दौड़े। इस पर तेंदुआ बच्ची को घर से 50 मीटर दूर छोड़कर भाग गया। घरवाले बच्ची को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामला कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज का है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में बहू से झगड़े के बाद सास ने सुसाइड किया, बेटी से बोली- दादी से पैसा लिया तो हाथ तोड़ दूंगी झांसी में सास-बहू के बीच झगड़ा हुआ। इशके बाद सास ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार दोपहर सास अपनी पोती को खिला रही थी। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने बच्ची से कहा कि तुम्हें बर्थडे पर दादी से पैसे मिलेंगे। यह बात छत पर खड़ी बहू ने सुन ली। उसने कहा कि अगर बेटी ने दादी से पैसे लिए तो वह उसका हाथ तोड़ देगी। इसी बात को लेकर सास-बहू के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पढ़िए पूरी खबर… अनुराग शर्मा हत्याकांड के चारों आरोपी बरी, रामपुर में एडीजे सेकंड कोर्ट ने 5 साल बाद सुनाया फैसला रामपुर के बहुचर्चित अनुराग शर्मा हत्याकांड में करीब पांच साल बाद फैसला आया। जिसमें एडीजे सेकंड की अदालत ने 4 आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत के इस फैसले से मृतक के परिजनों में असंतोष है। अनुराग की मां पुष्पा देवी ने कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस फैसले के खिलाफ उच्च अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी। वहीं, अनुराग की पत्नी शालिनी शर्मा ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए अपील के जरिए इंसाफ पाने की बात कही। शिव सेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की हत्या 20 मई 2020 की रात को हुई थी। घटना के समय वह स्कूटी से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। पढ़ें पूरी खबर… अयोध्या गैंगरेप केस में सपा नेता मोईद खान बरी, नौकर को 20 साल की सजा अयोध्या के चर्चित भदरसा गैंगरेप मामले में बड़ा फैसला आया है। पॉक्सो कोर्ट ने सपा नेता के नौकर राजू खान को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। इससे पहले बुधवार को कोर्ट ने सपा नेता मोईद खान को बरी किया था। यह घटना 29 जुलाई, 2024 की पूराकलंदर क्षेत्र की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया गया था। इसमें मोईद का डीएनए नेगेटिव और राजू खान का डीएनए पॉजिटिव पाया गया। मोईद खान फिलहाल गैंगस्टर की मुकदमे के चलते जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। मोईद खान की बेकरी और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर प्रशासन ने बुलडोजर भी चलवाया था। पढ़िए पूरी खबर… देवरिया में रेलवे ट्रैक पर मिला प्रिंसिपल का शव, परिजनों ने बीएलओ कार्य के दबाव का आरोप लगाया, 1 दिन से थे लापता
देवरिया में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर परिषदीय विद्यालय के प्रिंसिपल का शव मिला। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने आरोप कि प्रिंसिपल बीएलओ के कार्य के कारण अत्यधिक मानसिक दबाव में थे। बुधवार शाम घर से निकले थे कि थोड़ी देर में लौट आएंगे। रात में वह घर नहीं आए। सुबह ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। एसडीएम ने कहा मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। एसआईआर और निर्वाचन से संबंधित कार्यों को लेकर किसी भी स्तर पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जा रहा है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सकरापार ढाला का है। पढ़ें पूरी खबर… UGC के सवाल पर PC छोड़कर भागे BJP-MLA अवधेश सिंह, बोले- हमें नहीं पता नया नियम, प्रदर्शनकारी हमसे पूछकर नहीं बैठे वाराणसी में बुधवार को पिंडरा महोत्सव पर प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे BJP विधायक अवधेश सिंह यूजीसी के सवालों पर भाग खड़े हुए। यूजीसी के नए नियमों से बेखबर विधायक बगलें झांकने लगे, किरकिरी के बाद उल्टा पत्रकारों से ही एक्ट पर जानकारी मांगने लगे। विधायक के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने भी मोर्चा खोल लिया है। हालांकि सफाई में अवधेश सिंह ने बार-बार यही कहा कि विपक्षी दल सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि जनरल कैटेगरी के छात्रों का आंदोलन भी क्या विपक्षी साजिश है, लोगों को नियमों की आधी-अधूरी जानकारी है। पूरी खबर पढ़ें बिलासपुर में विद्युत टेक्नीशियन 11 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, कनेक्शन के नाम पर मांगे थे पैसे रामपुर में विजिलेंस टीम ने विद्युत विभाग के एक टेक्नीशियन को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। गुरुवार दोपहर टेक्नीशियन ने घरेलू बिजली कनेक्शन के आवेदन को शीघ्र आगे बढ़ाने और कनेक्शन दिलाने के बदले 11 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में टेक्नीशियन को एक मिष्ठान की दुकान पर मिलने के लिए बुलाया गया। जैसे ही वह रिश्वत की रकम लेने लगा, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। यह मामला बिलासपुर थाना क्षेत्र के माठखेड़ा रोड स्थित चकफेरी मोड़ का है। प्रयागराज में मुठभेड़ में दो लुटेरों को पुलिस ने मारी गोली, एक तमंचा और कारतूस बरामद, दो अन्य फरार; एक पुलिसकर्मी घायल प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार किए गए। एसओजी यमुनानगर जोन और थाना करछना की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। घटना में 2 बदमाश मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। दोनों आरोपियों को लूट और चोरी की 2 अलग-अलग घटनाओं में पकड़ा। दोनों को पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गए। वहीं, धक्का-मुक्की में एक पुलिसकर्मी को भी चोटें आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़ें अमरोहा में ओवरलोड ट्रक ने मासूम को कुचला, मौत, विधायक को बुलाने पर अड़े गुस्साए परिजन; कहा- ‘केवल वोट के समय आते हैं’ अमरोहा जिले से गुरुवार सुबह बछरायूं कस्बे के मोहल्ला बकाबाद में बजरी से भरे एक अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक ने मासूम की जिंदगी छीन ली। दो साल के दक्ष प्रजापति की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल बन गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से भी इनकार कर दिया। हंगामे के बीच दक्ष के पिता मोनू प्रजापति ने विधायक राजीव तरारा से बात की, जिसमें मोनू प्रजापति का दर्द और गुस्सा साफ झलक रहा है। मोनू ने विधायक से तीखे लहजे में कहा कि, “चुनाव के समय तो आप वोट मांगने आ जाते हो, हमसे वोट ले लेते हो, लेकिन आज इस दुख की घड़ी में हमारे बीच नहीं हो।” पूरी खबर पढ़ें

मेरठ में STF ने 30 लाख रुपये के गांजा समेत 3 दबोचे, एक कुंतल से ज्यादा वजन मेरठ में STF की फील्ड यूनिट ने अंतराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन तस्करों को दबोचा गया है, जिनके पास से करीब 30 लाख रुपये कीमत का एक कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया गया है। फील्ड यूनिट के प्रभारी एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी यूनिट मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के पीछे लगी है। बुधवार को सूचना मिली कि उड़ीसा राज्य से बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। रामपुर की ओर से यह तस्कर प्रवेश करेंगे, जिसके बाद मुरादाबाद में सप्लाई दी जानी है। पूरी खबर पढ़ें

राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक मामले में याचिका खारिज, लखनऊ MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला
राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक मामले में दायर याचिका को लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दिया है। आठ दिन तक चली सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश तृतीय एसीजेएम आलोक वर्मा ने यह फैसला सुनाया। भाजपा के सदस्य एस. विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया था। उन पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। जज ने कहा कि पूर्व में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी एक जैसे तथ्य पेश किए गए। वहां से कोई निर्णय नहीं हुआ। इस मामले में फैसला देना हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… बागपत में ट्रक-बाइक की टक्कर, दो MBA छात्रों की मौत; दिल्ली से देहरादून घूमने गए थे बागपत में यमुना पुल पर बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में दो MBA छात्रों की मौत हो गई। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही बाइक उससे टकरा गई। बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे छात्र को दिल्ली रेफर कर दिया गया। दूसरे छात्र ने भी दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों छात्र मध्य प्रदेश और झारखंड के रहने वाले थे। वो दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। किराए पर बाइक लेकर देहरादून घूमने गए थे। देहरादून से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। पूरी खबर पढ़ें… एटा में पोस्ट लाइक करने पर छात्र को पीटा, दो शिक्षक बर्खास्त; FIR दर्ज एटा के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 के छात्र की टीचरों ने पिटाई कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पिटाई से डरे छात्र ने यूरीन कर दिया। छात्र ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट लाइक की थी। इससे नाराज शिक्षकों ने उसे पीट दिया। छात्र ने स्कूल से घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्र के चेहरे पर थप्पड़ों के निशान थे। परिजनों ने पहले स्कूल प्रशासन से शिकायत की, जिसके बाद दोनों आरोपी शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया। उनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई है। छात्र के पिता ने कहा- मेरे बच्चे को टार्चर किया गया है। हम चाहते हैं कि विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जिला प्रशासन एक्शन ले। पढ़ें पूरी खबर…

थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री ने कुशीनगर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए, विश्व शांति की कामना की थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री बोर्नवोर्नसाक उवानों ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध कुशीनगर में महापरिनिर्वाण स्थली दौरा किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए, चीवर अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विश्व शांति, सद्भाव और मानव कल्याण की कामना की। उप प्रधानमंत्री मंगलवार को कुशीनगर पहुंचे थे। बुधवार सुबह उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में विधिवत पूजा की। पूजा-अनुष्ठान का संचालन थाई के प्रतिष्ठित बौद्ध भिक्षु फ्रा सोमदेज के नेतृत्व में किया गया। बौद्ध भिक्षुओं द्वारा मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक विधि से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिससे मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। दर्शन-पूजन के समय थाई प्रतिनिधिमंडल, बौद्ध भिक्षु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पढ़ें पूरी खबर…