यूपी की बड़ी खबरें:कासगंज में बदमाशों ने युवक के सिर में गोली मारी, मौत: घर के बाहर बैठा था तभी शूट किया

कासगंज में 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक घर के बाहर बैठा था, तभी बाइक से आए अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। खून से लथपथ हो गया। गोली की आवाज सुनकर मां और आसपास के लोग दौड़े। तब तक आरोपी भाग चुके थे। युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी आंचल चौहान और ASP सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। घर के बाहर पुलिस को एक बुलेट मिली है। पढ़ें पूरी खबर… बृजभूषण बोले-ब्लाक प्रमुख-प्रथान को नहीं पता क्या है SIR, बलरामपुर ने कहा-राहुल ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो आम लोग न समझें बलरामपुर पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- राहुल गांधी ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो आम जनता नहीं समझती। वह खुद बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं। जब तक वह रहेंगे भारतीय जनता पार्टी जीतती रहेगी। क्योंकि राहुल गांधी सेल्फ गोल करते हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने पास खड़े लोगों से पूछा कि SIR क्या है? इसपर किसी ने जवाब नहीं दिया। तब बृजभूषण बोले-जब यहां खड़े ब्लाक प्रमुख, कई गांव के प्रधान और छात्रों को नहीं पता कि SIR क्या है। तो आम जनता क्या समझेगी। पढ़ें पूरी खबर… सीतापुर में महिला के जेठ ने बांका से गला काटा, चारा काटने को लेकर हुआ था विवाद सीतापुर में सोमवार सुबह महिला और जेठ में चारा काटने को लेकर विवाद हुआ। जिससे गुस्से में आए महिला के जेठ ने बांका से गला रेतकर हत्या कर दी। जिससे महिला गंभीर हालत में जमीन पर गिर पड़ी। वहीं अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं अंजलि और जेठ जगतराम में जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता था। अंजलि के नाम पर 16 बीघा जमीन थी। जो पति की मौत के बाद इकलौती बेटी के साथ ससुराल में ही रहती थी। जिसको लेकर जेठ अक्सर जमीन को लेकर मारपीट करता था। घटना रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के तुतहीपुर गांव का है। पढे़ं पूरी खबर… SC में सहारा की सुनवाई 6 हफ्ते बाद होगी, कर्मचारियों का वेतन और संपत्तियों से जुड़ा मामला सहारा की 88 संपत्तियों को अडाणी प्रॉपर्टीज को बेचने की अनुमति और कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान से जुड़े मामलों की सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी। पहले यह सुनवाई 17 नवंबर को (आज) होनी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले की सुनवाई 6 हफ्ते आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार, सेबी और अन्य पक्षों से उनके जवाब तलब किए हैं। सुप्रीम कोर्ट में सहारा समूह की दो अहम याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी। पहली याचिका सहारा इंडिया के कर्मचारियों की, जिसमें उन्होंने वेतन के भुगतान पर कोर्ट के हस्तक्षेप की मांग की है। दूसरी, सहारा समूह ने अपनी 88 बड़ी संपत्तियों को अडाणी प्रॉपर्टीज लिमिटेड को बेचने की अनुमति देने की मांग की है। कंपनी का कहना है कि इन संपत्तियों की बिक्री से कर्मचारियों के बकाए, निवेशकों और अन्य देनदारियों का भुगतान किया जा सकेगा। पढ़िए पूरी खबर… नोएडा के कृष्णा प्लाजा में लगी आग, रेस्टोरेंट से 5वें फ्लोर तक पहुंची, 15 फायर बिग्रेड ने 30 मिनट में पाया काबू नोएडा में कृष्णा प्लाजा के 5वें फ्लोर पर आग लग गई। आग की शुरुआत प्लाजा के बाहर एक रेस्टोरेंट से हुई। यहां शॉट सर्किट की वजह से आग लगी। आग इलेक्ट्रिक वायरिंग के जरिए शाफ्ट से होते हुए 5वें तल तक पहुंच गई। हालांकि, गनीमत रही कि सिर्फ 5वें तल पर ही आग लगी। इससे काफी धुआं हो गया था। बाद में धुआं को वेंटिलेशन के जरिए निकाला गया। यह सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में हुई। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया-सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली। लगातार तीन कॉल आने पर लगा कि आग काफी बड़ी है, इसलिए मौके पर 15 गाड़ियों को भेजा गया। यहां पहुंचने पर पता चला कि आग बाहर के रेस्टोरेंट से होते हुए बिल्डिंग के अंदर तक पहुंच चुकी है। पूरी खबर पढ़िए झांसी में दो बदमाश एनकाउंटर में घायल, पिता की हत्या की थी, बचाने आए बेटे को मरणासन्न किया पिता की हत्या और 17 वर्षीय बेटे को अधमरा करने वाले दो आरोपियों विनोद यादव और सचेंद्र यादव उर्फ चच्चा को रविवार देर रात पुलिस ने एनकाउंटर में दबोच लिया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी कि दो आरोपी नगरिया कुआं से हाईवे की तरफ भागने वाले रास्ते पर मौजूद हैं। घेराबंदी होते ही वे झाड़ियों की ओर भागे और पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। मौके से दो तमंचे और कारतूस मिले। तीसरा आरोपी जितेंद्र अभी फरार है।
दोनों के पैर में गोली लगी है, जबकि मुख्य आरोपी और मृतक का रिश्तेदार जितेंद्र उर्फ जीतू प्रजापति अभी फरार है। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी झांसी में 13 नवंबर को अंजनी माता मंदिर के पास रहने वाले रमेश प्रजापति उर्फ कल्लू माते के नए घर में शराब पार्टी कर रहे थे। नशे में किसी बात पर झगड़ा बढ़ा और तीनों ने मिलकर रमेश को बिजली केबिल से गला घोंटकर मार डाला। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे प्रियांशु को भी पीटकर अधमरा कर दिया। परिवार के लोग लगन की रस्म के लिए बाहर थे। बहन के महक के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़िए गोरखपुर में 12 साल की छात्रा से 6 साल रेप: बालिग होकर शादी के लिए कहा तो मैनेजर बोला- मन भर गया है… गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में नाबालिग छात्रा से जबरन शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गोरखनाथ थाने की पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को रविवार दोपहर 1:10 बजे गोयल गली मोड़ धर्मशाला बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे देर शाम जेल भेज दिया। छात्रा ने आरोप लगाया था कि आरोपी अभिषेक कुमार सिंह (33) का घर देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना के देउरवा गांव का रहने वाला है। वह 2 साल से जबरन संबंध बना रहा था। 2025 में बालिग होने पर शादी के लिए कहा तो वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दिया। साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी खबर पढ़िए