गाजियाबाद में प्रेमी-प्रेमिका के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आज मोदीनगर पहुंची। पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के करीब 70-80 कार्यकर्ता थाना में पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और बाद में थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस हिंदू कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान कर रही है और एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर… औरैया में एम्बुलेंस में रखा सिलेंडर गर्भवती पर गिरा, नवजात की मौत; डिलीवरी कराने जा रही थी औरैया में एक एम्बुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तेज झटका लगा और एम्बुलेंस में रखा सिलेंडर गर्भवती महिला के पेट पर गिर गया। सिलेंडर गिरने से महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। वो डिलीवरी कराने जा रही थीं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने डिलीवरी कराई तो मृत बच्चा पैदा हुआ। हादसा जनेतपुर में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कुकुर्दी खुर्द निवासी रजनी बाई यादव अपने परिवार के साथ बीते 28 दिसंबर को एम्बुलेंस से अस्पताल जा रहीं थीं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य मोहित, रामबेटी, लक्ष्मीबाई और गीता भी थीं। एम्बुलेंस जैसे ही जनेतपुर पहुंची, तभी सामने से ट्रक एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। मामले में 2 जनवरी को कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें बहराइच में 9वें भेड़िए को शूटर ने मार गिराया; अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी
बहराइच जिले के कैसरगंज वन रेंज में वन विभाग की टीम ने गुरुवार देर शाम एक और भेड़िए को मार गिराया। आबादी की ओर बढ़ता देख शूटर ने उसे गोली मार दी। कैसरगंज इलाके में सितंबर से दिसंबर के बीच आदमखोर भेड़ियों के हमले में 11 मासूमों सहित कुल 13 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद वन विभाग की टीम लगातार इलाके में अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री ने भेड़ियों के पकड़ में न आने पर उन्हें शूट करने की बात कही थी। गुरुवार को रेंजर ओंकार यादव अपनी टीम के साथ भिरगू पुरवा ग्राम के पास गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक भेड़िया दिखाई दिया। टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर उसे गोली मार दी गई। प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा ने बताया- शुक्रवार को भेड़िए का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़िए बरेली में सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्ची की मौत:खेलते समय सेप्टिक टैंक में गिरी, 2 घंटे तक ढूंढते रहे परिजन बरेली के बहेड़ी में एक खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मोहल्ला शाहजी नगर नई बस्ती की रहने वाले मोहसिन की बेटी शबनूर (7) घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार और पड़ोसियों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। पढ़ें पूरी खबर… 21 IAS का ट्रांसफर, प्रमोशन पाए अफसरों को मिली नई तैनाती; देखें लिस्ट यूपी की योगी सरकार ने देर रात 8 महिला अफसरों समेत 21 आईएएस का ट्रांसफर किया है। इनमें ज्यादातर प्रमोशन आए अफसर हैं, जिन्हें नई तैनाती मिली है। सचिव से प्रमुख सचिव बनने वाले दो और विशेष सचिव से सचिव बने कुछ अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा, निर्वाचन, वित्त, राजस्व, नगर विकास, चिकित्सा शिक्षा और महिला कल्याण जैसे विभागों के अफसरों में भी फेरबदल किया गया है। अपर्णा यू को प्रमुख सचिव राजस्व, एसवीएस रंगाराव को प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय राष्ट्रीय एकीकरण तथा सामान्य प्रशासन बनाया है। इसके अलावा अखंड प्रताप सिंह विशेष सचिव निर्वाचन से उसी विभाग में सचिव बनाए गए हैं। नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधक से महानिरीक्षक निबंधक की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. सारिका मोहन को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। पूरी लिस्ट देखिए- राजस्व विभाग की कमान महिला अफसरों के हाथ
राजस्व विभाग की कमान अब पूरी तरह महिला अफसरों के हाथ रहेगी। राजस्व परिषद में प्रमुख सचिव पद पर अपर्णा यू. को लगाया गया है, जबकि सचिव पद पर सुधा वर्मा रहेंगी। राजस्व परिषद की रजिस्ट्रार कंचन वर्मा हैं। अक्षरा सिंह ने गोरखनाथ मंदिर में मत्था टेका, भोजपुरी में बोलीं- एकदम शिवमय होखत बा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह न्यू ईयर पर गोरखपुर पहुंचीं। अक्षरा सिंह ने गुरु गोरक्षनाथ जी के दर्शन किए और विधिवत पूजा-पाठ कर आशीर्वाद लिया। उनके पिता भी साथ रहे। मंदिर में दर्शन के बाद अक्षरा सिंह गौशाला भी गईं। उन्होंने गायों को दुलारा और कुछ समय बिताया। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी में कहा- हमके बहुत अच्छा लागत बा की साल क शुरुआत गुरु गोरक्षनाथ जी महाराज के आशीर्वाद से होता। आज पापा भी साथे बानी त बड़ा मजा आइल ह कि साल क शुरुआत एकदम अनोखा एकदम शिवमय होखत बा। पढ़ें पूरी खबर… जालौन की महिला सिपाही मीनाक्षी 13 जनवरी तक जेल में रहेगी जालौन में तैनात रहे इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत मामले में आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे की कोर्ट में पेशी केवल 2 मिनट चली। इसमें जज ने मीनाक्षी का नाम-पता पूछकर उसकी पहचान की पुष्टि की। इसके बाद मीनाक्षी की रिमांड 13 जनवरी तक बढ़ा दी। अब अगली सुनवाई में तय हो सकता है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में आगे बढ़ेगा। अभी तक मीनाक्षी का कोई वकील भी नहीं है। संभव है, अगली तारीख पर वकील तय किया जाए। ये मामला 5 दिसंबर, 2025 की रात का है। कुठौंद थाने के सरकारी आवास में इंस्पेक्टर अरुण राय की सर्विस पिस्टल से गोली लगने से मौत हुई थी। उसी दौरान मीनाक्षी कमरे से चीखते हुए बाहर आई और भाग गई थी। इंस्पेक्टर की पत्नी ने मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। मीनाक्षी को 7 दिसंबर को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में युवक की चाकू गोदकर हत्या, घर से 1.5 किमी दूर खून से लथपथ शव मिला प्रयागराज में नए साल की रात धर्मेंद्र सोनकर उर्फ धर्मेश (34) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह बुधवार शाम दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी मनाने गया था। देर रात तक नहीं लौटा। घरवालों ने रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह घर से करीब 1.5 किमी दूर उसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र के शरीर पर नुकीले हथियार से कई वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। मृतक ईंट-भट्ठे पर गाड़ी चलाता था। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के दिलदारगंज असरवाल कला की है। पढ़ें पूरी खबर… शाहजहांपुर में गैस गीजर से 17 साल के लड़के की मौत शाहजहांपुर के पुवायां नगर स्थित राधा विहार कॉलोनी में गैस गीजर से दम घुटने से 17 साल के उमंग त्रिवेदी की मौत हो गई। उमंग बाथरूम में नहा रहा था, जहां पानी गर्म करने के लिए गैस गीजर लगा था। काफी देर तक बाहर न आने पर घरवालों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। आशंका होने पर घरवालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो उमंग बेहोश पड़ा मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में गैस गीजर से निकली जहरीली गैस को मौत का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बहराइच में सड़क हादसा, दो साढ़ू की मौत, ससुर को अस्पताल ले जा रहे थे बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में मुन्ना लाल और उनके साढ़ू शत्रोहन की मौत हो गई। दोनों अपने ससुर का इलाज कराने के लिए ई-रिक्शा से अस्पताल ले जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मुन्ना लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शत्रोहन और खेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से दोनों घायलों को सीएचसी महसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शत्रोहन को मृत घोषित कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… भतीजे की मौत के सदमे में ताऊ की गई जान, बरेली में किशोर का शव तालाब में मिला बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव से 14 दिन पहले लापता हुए 15 वर्षीय किशोर सागर मौर्य का शव बृहस्पतिवार शाम बिशारतगंज थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव के पास एक तालाब में मिला। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सागर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौके पर जा रहे मृतक के ताऊ टेकचंद मौर्य (62) को रास्ते में ही हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में दो मौतों से चंदनपुर गांव में मातम छा गया। पढ़िए पूरी खबर फिरोजाबाद में पेट्रोल पंप पर इटावा के दो युवकों की संदिग्ध मौत, जनरेटर के धुएं से दम घुटने की आशंका फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना नगला सोंठ स्थित पेट्रोल पंप की है, जहां सुबह करीब 7 बजे दोनों युवक अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर बदायूं में पानी की टंकी पर चढ़कर युवक ने आधे घंटे तक काटा बवाल, बोला-दूसरी बीबी दिलाओ नहीं तो जान दे दूंगा ‘साहब, मैं दस दिन से यही गंदे कपड़े पहने हूं, कौन धुलेगा? सबकी पत्नियां हैं, तो मुझे भी चाहिए।’ पहली पत्नी मुझे छोड़कर जा चुकी है। दूसरी बीबी दिलाओं नहीं तो जान दे दूंगा। यह कहते हुए बदायूं में एक युवक 30 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। आधे घंटे तक बवाल काटने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई तो मान मनौव्वल का दौर चला। काफी समझाने के बाद युवक को नीचे उतारा गया। परिजनों की मौजूदगी में उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। गुरुवार की अपराह्न करीब 11 बजे हुई इस घटना की पूरे क्षेत्र में जोरों पर चर्चा है। पूरी खबर पढ़िए मिर्जापुर में ज्वेलर से मारपीट का VIDEO, बचाने पहुंची बेटी का भी सिर फोड़ा, जान से मारने की धमकी देकर फरार मिर्जापुर में मड़िहान थाना क्षेत्र में सोना व्यवसायी से मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे न केवल ज्वेलर से मारपीट की बल्कि बचाने पहुंची उनकी बेटी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रजौहां बाजार में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले अरुण कुमार सोनी (45) ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बिना किसी कारण के उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अरुण कुमार ने इस व्यवहार का विरोध किया, तो मामला और बिगड़ गया। मामला पटेहरा अंतर्गत रजौहां बाजार का बताया जा रहा है। पूरी खबर पढ़िए