नेपाल पुलिस के कस्टडी में 35 साल के भारतीय युवक की मौत हो गई। नेपाल पुलिस ने कहा उसने जेल में फांसी लगा ली। जबकि पत्नी ने नेपाल पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बोली-मैं मिलने गई थी तो वह बोल रहे थे कि मुझे जहर दे दो। ये लोग बहुत मारते हैं इससे अच्छा मर जाऊं। दरअसल, सिद्धार्थनगर के रहने वाले विनोद को 31 अक्टूबर को नेपाल पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में तौलिहवा पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी। 19 नवंबर को सुबह घर वालों को पता चला कि मनोज की मौत हो चुकी है। 19 नवंबर देर शाम शव गांव लाया गया। पैत्रिक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में रिटायर्ड ITBP जवान ने गोली मारकर जान दी, पत्नी को फोन कर बोला- माफ करना सहारनपुर में बुधवार शाम रिटायर्ड ITBP जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। खेत में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारने से पहले उसने पत्नी को फोन किया। कहा कि खुद को गोली मारकर जान देने जा रहा हूं, मुझे माफ करना। जब तक घरवाले खेत पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गागलहेड़ी के नवादा गांव में रहने वाले अक्षय कुमार (53) के रूप में हुई। अक्षय का शव पूर्वजों की समाधि स्थल से सटा मिला। वह समाधि से टेक लगाए बैठी अवस्था में मिले। माथे से काफी खून बह चुका था। माथे के बीचोंबीच उन्होंने गोली मारी थी। दाहिने तरह जमीन पर उनकी पिस्टल पड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अक्षय कुछ दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में थे। पढ़ें पूरी खबर… सोनभद्र में 4 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना सोनभद्र में 4 साल की बच्ची से रेप करने वाले दोषी को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश अमित वीर सिंह की अदालत ने दोषी बृजेश कुमार यादव उर्फ छोटू पर एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न देने पर 2 महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जुर्माने के 80 हजार रुपए पीड़िता को देने का आदेश भी कोर्ट ने दिया है। मामला 9 महीने पहले का है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता के पिता ने 20 फरवरी, 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि बृजेश कुमार यादव उर्फ छोटू निवासी बहुआरा, टोला औरहवा, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ने बेटी के साथ खेत ले जाकर रेप किया। बेटी की चीख सुनकर उसकी दादी मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आरोपी भाग गया। पूरी खबर पढ़ें ग्रेटर नोएडा में तीन मंजिला मकान का लेंटर गिरा, 5 मजदूर दबे ग्रेटर नोएडा में बुधवार दोपहर एक सेटरिंग खोलने के दौरान निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान का लेंटर गिर गया। मलबे के नीच पांच मजदूर दब गए। इनमें से तीन को बाहर निकाल लिया गया। वहीं, दो मजदूर अभी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की सहायता से तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीन मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर….. गाजियाबाद में रिश्ते के चाचा ने की भतीजे की हत्या, हापुड़ से अपहरण कर जंगल ले गए गाजियाबाद में 15 साल के भतीजे की उसके चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। हापुड़ से चाचा पहले अपने भतीजे का अपहरण किया। इसके बाद उसे भोजपुर जंगल में ले गए, जहां पर उन्होंने ईंट से कुचलकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद दोनों शव को जलाना चाहते थे, लेकिन किसी कारण वे शव को जला नहीं पाए और मौके से भाग गए। पढ़िए पूरी खबर… 16 मेमू और पैसेंजर गाड़ियां तीन महीने के लिए रद्द की गईं, पढ़िए लिस्ट रेलवे ने कोहरे के सीजन को देखते हुए 16 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दिया है। मंगलवार को उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इससे पहले बरेली होकर गुजरने वाली 28 नियमित गाड़ियों को भी तीन महीने के लिए निरस्त किया जा चुका है। मेमू और पैसेंजर गाड़ियों को निरस्त किए जाने के कारण रोज आने-जाने वाले यात्रियों की समस्या बढ़ेगी। सीनियर DCM आदित्य गुप्ता ने बताया- एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 64175-76 रोजा-बरेली, 64177-78 बरेली-मुरादाबाद, 54075-76 बरेली-दिल्ली, 64553-54 मुरादाबाद-गाजियाबाद, 54331-32 बालामऊ-लखनऊ, 54330 लखनऊ-शाहजहांपुर, 54327 शाहजहांपुर-लखनऊ मेमू और पैसेंजर समेत 16 गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को सड़क जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राज्य सरकार को ठंड के मौसम में सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाने का आदेश दिया है। यह आदेश धुंध के कारण बढ़ने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर वहीं, हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राज्य और केंद्र सरकार पर 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अधिकारियों द्वारा न्यायालय की कार्यवाही में सहयोग न करने और जवाब दाखिल करने में लापरवाही बरतने के कारण लगाया गया। कोर्ट ने अधिकारियों के इस रवैये पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर लखीमपुर में दो बसों की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत; 15 यात्री घायल लखीमपुर के ईसानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात रंजीतगंज पुल के पास दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब 7:45 बजे हुई। एक बस बहराइच से खीरी की ओर आ रही थी, जबकि दूसरी बस खीरी से बहराइच की तरफ जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर केशव तय कराएंगे बिहार का अगला CM, पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य बिहार में मुख्यमंत्री तय करेंगे। पार्टी ने उन्हें भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। एक तरह से देखा जाए तो बिहार का अगला सीएम कौन होगा। इसकी घोषणा के लिए पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केशव मौर्य को चुना है। बिहार में भाजपा विधायक दल की बैठक में ही बीजेपी की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। विधायक उस पर अपनी सहमति देंगे। बिहार जैसे बड़े प्रदेश में विधायक दल का पर्यवेक्षक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। केशव को बिहार विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी बनाया गया था। विधानसभा चुनाव में नतीजे अपेक्षा से अधिक अच्छे आए हैं। केशव ने बिहार में पिछड़े वर्ग को साधने के साथ पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप चुनाव प्रबंधन को अंजाम दिया। 18-19 दिसंबर को होने वाली TGT परीक्षा स्थगित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन की बैठक में आज मंगलवार को अहम निर्णय लिया गया है। TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) भर्ती परीक्षा-2022 स्थगित कर दी गई है। अभी यह परीक्षा आगे कब कराई जाएगी, यह नहीं घोषित की गई है। इसके पहले पीजीटी की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थी। दरअसल, आयोग की अध्यक्ष रहीं प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे थे कि यह परीक्षा नहीं हो पाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का साक्षात्कार एवं पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी पीजीटी की परीक्षा पहले ही स्थगित कर दी गई थी। बता दें कि यह परीक्षा 5वीं बार टाली गई है। पढ़ें पूरी खबर…