यूपी की बड़ी खबरें:बरेली में ज्योतिषी बनकर ठगी, लड़की ने इंस्टाग्राम पर पूछा- शादी कब होगी, फिर खाली हो गया खाता

बरेली में इंस्टाग्राम के जरिए युवती से लाखों की ठगी की गई। साइबर ठग ने खुद को ज्योतिषी बताकर युवती को अपनी बातों में फंसाया, फिर उसका पूरा अकाउंट खाली कर दिया। युवती ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। उसकी चैटिंग एक कथित ज्योतिषी से शुरू हुई। ज्योतिषी से युवती ने पूछा कि वह एक लड़के से मोहब्बत करती है। उससे शादी कब होगी, लड़का कैसा है? शादी के बाद जीवन कैसा रहेगा? इस पर ज्योतिषी ने ‘पूजा-पाठ’ कराने का झांसा दिया। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी में माफिया शुभम जायसवाल के 2 करीबी गिरफ्तार, बांग्लादेश तक सप्लाई की कफ सिरप वाराणसी में कफ सिरप मामले में कमिश्नरेट की एसआईटी ने शुभम जायसवाल के दो बड़े करीबियों को गिरफ्तार किया है। दवा लाइसेंस बनवाकर दोनों ने लाखों रुपए के फर्जी बिल तैयार कर सीरप को बांग्लादेश तक सप्लाई किया। आरोपी विशाल जायसवाल और बादल आर्य ने एसआईटी की पूछताछ में सभी राज से खोले। दोनों आरोपियों ने अपनी फर्में बनाकर बड़ी कमाई की। हर खेप पर उन्हें 25-30 हजार रुपए मिलते थे। यहां तक की हर बोतल पर एक रुपए कमीशन मिलता था। फर्म का पैसा आने पर उसे शैली ट्रेडर्स के खाते में ट्रांसफर कर देते थे। वही एसआईटी के अफसर शुभम के एक चार्टर्ड एकाउंटेंट से भी पूछताछ कर रहे हैं। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी देवेश बसबाल ने बताया- जानकारी में आया है कि शुभम जायसवाल भारत से बाहर चला गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लुक आउट सर्कुलर जारी किया जा रहा है। साथ रेड-कार्नर नोटिस जारी किया जाएगा। जिसमें इंटरपोल के थ्रू इनकी गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर श्रावस्ती में घर के बाहर खेलते समय 6 साल की बच्ची पर कुत्ते का हमला, मुंह नोच ले गया श्रावस्ती में घर के बाहर खेलते समय 6 साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े। इसके बाद कुत्ता भाग गया। परिवारवालों ने बच्ची को उठाया और बहराइच के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची के चेहरे और आंख पर गंभीर चोट लगी। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना सोनवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुरहरी गांव की है। पढ़िए पूरी खबर आगरा में बाबर के नाम पर बाबरी शौचालय बनवाएंगे; योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान आगरा में बाबर के नाम पर बाबरी सार्वजनिक शौचालय बनवाएंगे। टीएमसी से निलंबित विधायक हुमांयू कबीर की गर्दन काटने पर 51 हजार रुपए के इनाम भी देंगे। यह बात योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने एक वीडियो जारी कर कही। अजय तोमर ने कहा- बाबरी नाम की मस्जिद भारत की धरती पर अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाबर की असली जगह शौचालय में है। यहां अकबर, औरंगजेब, शाहजहां, हुमायूं, अलाउद्दीन खिलजी समेत अन्य मुगल आक्रांताओं की भी तस्वीर लगाई जाएगी। इन्होंने भारत आकर यहां की संस्कृति को सभ्यता को नष्ट करने का काम किया। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में थाने के सील मालखाने से लाइसेंसी रिवाल्वर गायब; बर्खास्त मुंशी पर FIR प्रयागराज में नैनी थाने के मालखाने से लाइसेंसी रिवाल्वर गायब होने का मामला सामने आया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम ने खुद शिकायत लिखवाकर बर्खास्त पूर्व मालखाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ 7 दिसंबर को नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। राजेंद्र प्रसाद साल-2016 में 25 लाख के गबन में बर्खास्त किया जा चुका है। गायब रिवाल्वर पप्पू उर्फ रहमत अली की थी, जो लाइसेंसी थी। इसे साल 2007 में हत्या और गैंगस्टर के मुकदमे में जब्त किया गया था। रिवाल्वर रिलीज करने के लिए प्रयागराज DM ने 5 जुलाई, 2023 को आदेश दिया था। आदेश का पालन न होने पर पप्पू उर्फ रहमत अली ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में 24-कैरेट गेम से 22 लाख की ठगी; दोगुने मुनाफे के चक्कर में कारोबारी ने इन्वेस्ट किए पैसे वाराणसी में 22 लाख के साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा आजमगढ़ के लालपुर के मूल निवासी और वाराणसी में कारोबार करने वाले सूर्यकांत साहू ने दर्ज कराया है। इसके पहले वो इस फ्रॉड की शिकायत साइबर क्राइम थाने में कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 कैरेट गेम खेलने के दौरान उनसे ज्यादा मुनाफे के नाम पर 22 लाख रुपए निवेश कराए गए। लेकिन, बाद में पता चला कि यह प्लेटफार्म फर्जी है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर 24 कैरेट गेम और जिन अकाउंट में पैसे भेजे गए हैं, उनकी जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी खबर बरेली में शादी में बाराती की मौत; दूल्हे का दोस्त गोली चलाकर भागा बरेली में निकाह के बाद दुल्हन की विदाई के समय हर्ष फायरिंग में बाराती रिजवान की मौत हो गई। गोली दूल्हे के दोस्त ने चलाई। गोली की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। घटना रविवार देर रात मझगवा ब्लॉक के शिवपुरी गांव की है। सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में अबरार की बेटी का निकाह समारोह चल रहा था। बारात बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के सिठौरा गांव से आई थी। रात करीब 9 बजे दुल्हन की विदाई हो रही थी। तभी दूल्हे के दोस्त ने तमंचे से फायरिंग करने की कोशिश की। शुरुआत में गोली नहीं चली। इस पर वह तमंचा को उलट-पलट करके देखने लगा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिठौरा में रहने वाले बाराती रिजवान के सिर में जा लगी और उसकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर