मथुरा में तलाक लेने कोर्ट पहुंची पत्नी को उसके पति ने पत्थर से मारा। पहले दोनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद पति ने उसे धक्कर देकर गिरा दिया। वह जिस पत्थर पर बैठी थी, उसी को उठाकर उस पर वार कर दिया। पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इस हमले में महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पत्नी से बात करना चाह रहा था लेकिन, उसने मना कर दिया। वह वकील के बस्ते से उठकर निकली तो पीछे-पीछे आया और पीछे से आकर उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। गिरा दिया और मारने पीटने लगा वारदात के बाद पति मौके से भाग गया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें केशव बोले- सपा गुंडों का साथ छोड़ दे तो पार्टी स्वाहा हो जाएगी; PDA मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2047 तक यूपी में सपा के आने की कोई संभावना नहीं। देश में 2047 तक कांग्रेस के भी आने की संभावना नहीं है। 2047 तक यूपी को और देश को विकसित बनाना, सपा और कांग्रेस के बूते और विजन की बात है ही नहीं। ये सोच ही नहीं सकते। बस PDA की बात करते हैं। बहुत सारे लोग PDA का फॉर्मूला बताते रहते हैं। इनका PDA परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। गुंडों का साथ छोड़ दें तो समाजवादी पार्टी आज ही स्वाहा हो जाएगी, समाप्त हो जाएगी। …पूरी खबर पढ़िए प्रयागराज में बारातियों की कार नहर में गिरी, 10 लोग डूबे; 2 के शव मिले प्रयागराज में बारातियों से भरी दो कारें नहर में गिर गईं। इसमें 10 लोग सवार थे। कारों को गिरता देख पीछ से आ रहे अन्य बाराती बचाने को दौड़े, लेकिन गहरी नहर देखकर रुक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रातभर करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू चलाया। 8 लोगों को बचा लिया गया। जबकि 2 लोगों के शव सोमवार सुबह नहर से बरामद किए। मरने वालों की पहचान बांदा के प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू (30) और बलिया के अनीश सिंह (20) के रूप में हुई। घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे की कोरावं थाना क्षेत्र के बेलन मुख्य नहर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर फर्रुखाबाद में माफिया अनुपम दुबे समेत 10 पर FIR, ट्रस्ट की 70 करोड़ की जमीन के लिए खून-खराबा फर्रुखाबाद के हनुमान जी महाराज ट्रस्ट की जमीन के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है। ट्रस्ट की जमीन पर शव मिलने और ट्रस्ट के प्रबंधक और परिवार को पीटने के मामले में कुख्यात माफिया और डी-47 गैंग के सरगना अनुपम दुबे समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रस्ट के प्रबंधक का आरोप है कि DM ने विवादित जमीन को ट्रस्ट के नाम निर्मुक्त कर दिया था। यह फैसला माफिया डॉ. अनुपम दुबे और उसके गिरोह को नागवार गुजरा। इसी के चलते उन्होंने एक युवक की हत्या कर शव को ट्रस्ट की जमीन पर फेंक दिया। लोगों को भड़का कर ट्रस्ट प्रबंधक और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कराया। पढ़ें पूरी खबर… लालगंज में बच्चे की मौत पर हंगामा: परिजनों ने डेढ़ घंटे तक लखनऊ-वाराणसी हाईवे जाम किया प्रतापगढ़ में एक मासूम की मौत के बाद परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। 13 जनवरी को मासूम घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसके शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हो गया था। हाथ में गंभीर चोट आने के कारण ऑपरेशन कराया गया था और उसका पैर भी टूट गया था। बीते एक महीने से मासूम का लगातार इलाज चल रहा था, जिसमें परिजनों के लाखों रुपये खर्च हो चुके थे। अंततः प्रयागराज में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजन बच्चे का शव लेकर लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए और घंटों जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास करती रही। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही। परिजनों ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने और आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। बाद में कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद परिजन करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लालगंज कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने फिर से हंगामा किया। मामला लालगंज कोतवाली का है। पढ़ें पूरी खबर… बदायूं में पत्नी ने साथ में डांस नहीं किया तो दी जान, साले के तिलक समारोह में सिर्फ एक ‘ना’ और सब खत्म बदायूं में साले के तिलक समारोह में रविवार की रात पत्नी ने साथ में डांस करने से मना किया तो पति ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले झगड़े के दौरान पति ने पत्नी को पीट दिया। इसका सभी ने विरोध किया तो वह नाराज होकर वहां से चला गया। बिसौली के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सैंडोला गांव में सोमवार सुबह फांसी पर लटका शव देखकर परिवार में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर रायबरेली में अज्ञात वाहन ने तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत, बांदा-बहराइच हाइवे पर हुआ हादसा रायबरेली के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर रात करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है। जिसको उपचार के लिए रायबरेली एम्स रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान शिवशंकर रावत (28) पुत्र भाईराम और रोहित साहू (30) पुत्र रमेश साहू के रूप में हुई है। तीसरा घायल युवक पप्पू (30) पुत्र रामफल है। तीनों दोस्त शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मजरे सूरजपुर और बैंती बाजार के निवासी थे। जिसमें मृतक रोहित साहू अपने पिता की राइस मील को संभालते थे। वही मृतक शिवशंकर रावत लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था जो एक निजी चिकित्सक की कार चलाता था। यहां पढ़ें पूरी खबर बागपत में खड़े ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर हुआ हादसा, शादी से लौट रहे थे दोनों युवक बागपत जिले में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम कंडेरा के पास खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक शामली से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर गोंडा में कार-ट्रक टक्कर में बच्चे की मौत, अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर हुए हादसे में 6 घायल, ट्रक चालक मौके से फरार गोंडा में रविवार देर रात 2:15 बजे कार और ट्रक की टक्कर में छह साल के मासूम ओजस उपाध्याय की मौत हो गई। इस हादसे में तीन बच्चे समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नवाबगंज क्षेत्र में अयोध्या–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोलपुर ओवरब्रिज के पास हुआ। घायलों में से चार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी लोग अयोध्या में आयोजित एक बहू भोज कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर बिजनौर में ग्रामीणों ने चोर को खंभे से बांधा, गांव वालों ने चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस से काफी देर तक हुई नोंकझोंक बिजनौर के राजा का ताजपुर के जमालपुर किरत गांव में रविवार रात करीब 2 बजे चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोरी की कोशिश के दौरान आसपास के घरों में आहट होने पर ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने मकान के अंदर चोरों को देखकर शोर मचाया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि दो अन्य चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने बिजली के खंभे से बांध दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पढ़ें पूरी खबर