लखनऊ के सहारा शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रेड मारी है। जमीनों के बैनामे और उनसे जुड़ी सभी संपत्तियों की डिटेल खंगालने के बाद अपने साथ इलेक्ट्रॉनिक डाटा और बंडलों में दस्तावेज को टीम साथ ले गई है। सहारा की तरफ से सहारा शहर में देश भर की संपत्तियों से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट गोमतीनगर स्थित कैंपस में रखे हुए थे। सुबह करीब 11 बजे टीम परिसर में पहुंची। इसके बाद करीब 4 घंटे तक जांच पड़ताल हुई। इसमें सहारा के एचआर ऑफिस, हाउसिंग और सहाराश्री सुब्रत रॉय के ऑफिस पर जांच पड़ताल की। पूरी खबर पढ़िए… जालौन में इंस्पेक्टर अरुण राय मौत मामले में चार्जशीट दाखिल, सिपाही मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का आरोप; 9 मार्च को पेशी
जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। इन साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का आरोप मजबूत किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को तय की गई है। जिला कारागार में बंद आरोपी मीनाक्षी शर्मा को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चार्जशीट के अनुसार, हत्या का पहला और अहम आधार घटना के समय मीनाक्षी शर्मा का घटनास्थल पर मौजूद होना है। सीसीटीवी में उसे इंस्पेक्टर के सरकारी आवास में जाते हुए और गोली चलने के बाद वहां से बाहर निकलते हुए देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार इंस्पेक्टर के सिर में गोली लगने के साथ-साथ सिर पर गहरी चोट का निशान पाया गया है। जिसने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में सीएम योगी ने विधायक महेश त्रिवेदी की बहू-बेटे को दिया आशीर्वाद, संघ की बैठक में हुए शामिल सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पर पहुंचे। यहां विधायक महेश त्रिवेदी की बहू और बेटे को आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि- मै बहुत खुश हूं, क्योंकि महाराज जी का मेरे घर पर आगमन हुआ। सीएम योगी ने गौशाला में गाय नंदिनी और राधा को अपने हाथों से गुड़ और पूड़ी खिलाई। इसके अलावा सीएम योगी स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विचार परिवार की समन्वय बैठक में शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों व कठिनाइयों पर चर्चा हुई। सीएम ने बैठक के दौरान उठे कई मुद्दों को डायरी में नोट भी किया। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर देहात में 13 साल की लड़की का सुसाइड, रंग खेलने से मना करने पर छोटे भाई से झगड़ा हुआ कानपुर देहात में एक 13 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की का रंग खेलने को लेकर अपने छोटे भाई से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और सुसाइड कर लिया। घर वालों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। पूरा मामला रूरा कस्बे के अम्बेडकर नगर गांव का है। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। लड़की 8वीं की छात्रा थी। पढ़िए पूरी खबर… बलरामपुर में सरयू नहर में डूबकर दो सगी बहनों की मौत, बचाने के लिए कूदी थी बड़ी बहन बलरामपुर में सरयू नहर में नहाने के दौरान दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। सरयू नहर में सूबनजोत पुल के पास दोनों बहन नहाने गई थीं। नहाते समय छोटी बहन महजबीन अचानक गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन नसरीन भी नहर में कूद गई, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गईं। जिससे सकडिहवा गांव निवासी नसरीन (10) और महजबीन (7) की मौत हो गई। घटना गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के इटईरामपुर सकडिहवा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में युवक का सुसाइड से पहले VIDEO; बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई मारना चाहता है कानपुर में लड़की के भाई की धमकी के बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो बनाया। बोला- हमारे घर वालों का इसमें कोई हाथ नहीं है। हमारी मौत के जिम्मेदार दीनू, छोटे भइया आदिल हैं। इसके बाद युवक ने कमरे के कुंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड की घटना अरौल थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर कोर्ट-जजों के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- आरोपी को गिरफ्तार करो प्रयागराज में कोर्ट और जज के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ FIR हुई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कहा- 16 मार्च तक आरोपी को ट्रेस कर कोर्ट में पेश किया जाए। इसके बाद हाईकोर्ट के चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ला ने खुद कैंट थाने में फेसबुक अकाउंट ‘अश्वनी अंबेडकर मूलनिवासी’ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उस पर आरोप है कि इस फेसबुक अकाउंट से देश की अदालत और न्यायाधीशों के बारे में अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। पढ़िए पूरी खबर… बुलंदशहर में गोली मारकर हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, पिस्टल-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 1 बजे पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान दीपक पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम जौली के रूप में हुई है। 4 मार्च को आरोपी ने अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक होलिका जलाकर घर लौट रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमालवर मौके से फरार हो गए थे। पूरी खबर पढ़ें मेरठ में पब्लिक ने चोर को खंभे से बांधकर पीटा, ATM मशीन से कैश चुराने की कर रहा था कोशिश मेरठ में एटीएम बूथ में चोरी करने आए चोर को पब्लिक ने पकड़कर जमकर धुन दिया। पब्लिक ने चोर को पकड़ा और खंभे से बांधकर जमकर पीट दिया। चोर का खंभे से बांधकर प्रताड़ित करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को पकड़ा। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने आरोपी को खंभे से बांधकर रखा और काफी देर तक हंगामा होता रहा। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में कबाड़ और फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने 3 घंटे में पाया काबू कानपुर में बर्रा–7 में अवैध रूप से बसी झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ गोदाम में शुक्रवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। कबाड़ को अपनी चपेट में लेते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, लपटें उठती देख आसपास के इलाके में रहने वालों में अफरा-तफरी मच गई। इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पढ़ें पूरी खबर… यूपी में इन 6 प्रत्याशियों के 3 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक, चुनाव आयोग का एक्शन यूपी में 6 प्रत्याशियों के 3 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने वाले इन 6 प्रत्याशियों ने अपने निर्वाचन खर्च का विवरण जमा नहीं किया था। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर अपने खर्च के बिल जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा कराने होते हैं। इन प्रत्याशियों को नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन उन्होंने चुनाव आयोग को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद आयोग ने कार्रवाई करते हुए तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिन लोगों पर कार्रवाई हुई है, उनमें बदायूं की प्रज्ञा यशोदा, सुरेंद्र, ममता देवी और ओमवीर शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ के मुन्नालाल और संभल के अनिल पर भी कार्रवाई की गई है। सपा विधायक नसीम ने खेली फूलों की होली कानपुर में विधायक नसीम सोलंकी ने गुरुवार को फूलों की होली खेली। वह शिव मंदिर में होली खेलने पहुंचीं। यहां उन्होंने लोगों पर फूल बरसाकर होली की बधाई दी। कहा- पिछले साल भी मैं यहां आई थी, लेकिन इस साल ये (पति इरफान सोलंकी) भी मेरे साथ हैं, तो बहुत खुशी है। उन्होंने कहा- होली में आप लोगों ने बुलाया है। ये आप लोगों की मोहब्बत है, प्यार है। साल के 12 महीनों में जो भी त्योहार आते हैं, आप लोग हमें बुलाते हैं, हम आते हैं। क्योंकि आप हमारे हैं और हम आपके हैं। हम सब परिवार हैं। पढ़िए पूरी खबर… नोएडा में सीएम बोले- कपिल देव की बॉलिग देख पाकिस्तान टीम पहले ही आधा हार जाती थी ‘जब कपिल देव गेंदबाजी करते थे तो पाकिस्तान की टीम आधा मैच पहले ही हार जाती थी। वैसे ही डॉक्टर आत्मविश्वास और सकारात्मक व्यवहार के साथ मरीज का इलाज करें तो बीमारी आधी वहीं समाप्त हो जाती है। दवा और दुआ दोनों मिलकर मरीज को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दिलाती हैं और इससे अस्पताल की प्रतिष्ठा बढ़ती है।’ ये बातें सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में कहीं। सीएम योगी गुरुवार को KDSG सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सांसद डॉ. महेश शर्मा भी साथ थे। पढ़िए पूरी खबर… बस्ती में 12वीं की छात्रा की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, माझा में पुलिस ने घेराबंदी कर पैर में मारी गोली बस्ती में 12वीं की छात्रा की हत्या के आरोपी मनदीप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सरयू नदी पार कर अंबेडकरनगर भागने की फिराक में था। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक हेड कांस्टेबल रविंदर सिंह बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें रायबरेली में छेड़छाड़ के आरोपी को महिलाओं ने चप्पल से पीटा, ग्रामीणों ने सड़क पर घसीटा रायबरेली में छेड़छाड़ के आरोप में महिलाओं ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं ने उसे सड़क पर घसीटा और चप्पलों से पीटा। सीओ अमित सिंह ने बताया कि युवक की पहचान अंसार अली के रूप में हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…