फर्जी ID से अपात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने वाले 7 लोगों को लखनऊ STF ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ, बाराबंकी, प्रतापगढ़, गाजीपुर और इटावा के आरोपी पकड़े गए हैं। इन्होंने अब तक 2 हजार से ज्यादा अपात्रों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें फायदा दिलवाया है। इसी गिरोह के दो सदस्य 17 जून 2025 को नवाबगंज प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए थे। उस दिन 84 अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बरामद हुए थे। उस मामले में प्रयागराज में दर्ज कराया गया था। पूरी खबर पढ़िए… सोनभद्र में जन्मदिन मनाकर लौट रहे 2 भाई समेत 3 की मौत, एक दोस्त की हालत गंभीर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक सोनभद्र में गुरुवार शाम जन्मदिन मनाकर लौट रहे बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। जिसमें दो भाई समेत तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक अपने छोटे भाई मनीष का जन्मदिन मनाने के लिए धंधरौल बांध गए हुए थे। वहीं जन्मदिन मनाने के बाद 4 दोस्त एक ही बाइक से शाम 6 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अकछोर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। जिसमें सरकारी अस्पताल राजगढ़ मिर्जापुर के रहने वाले मनीष शर्मा (20) और रवि शर्मा (20) और शुभम शर्मा (21) की मौत हो गई। वहीं दोस्त अविनाश शर्मा (19) की हालत गंभीर बनी हुई है। दोस्तों के साथ गुरुवार को मनीष जन्मदिन मनाने रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धंधरौल बांध गया था। जन्मदिन की पार्टी करके सभी दोस्त एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… जन्मदिन मनाने के बाद शा बलरामपुर में तेंदुआ के हमले से युवती की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश; वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग बलरामपुर में गुरुवार सुबह तेंदुए के हमले में एक युवती की मौत हो गई। वह घर से करीब 2 किमी दूर जंगल में लकड़ी लेने गई थी। जहां तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला पचपेड़वा विकासखंड के विशुनपुर कोड़र गांव का है। भाभर रेंज के रेंजर योगेश कुमार मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने विभाग की ओर से तत्काल 10 हजार की आर्थिक सहायता परिजनों को दी। साथ ही आश्वासन दिया कि शासन जो भी सहयोग संभव होगा उपलब्ध कराया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वन विभाग क्षेत्र में कैमरे नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि तेंदुए की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए जाए। नियमित गश्त जैसी व्यवस्थाएं की जाए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। पढ़ें पूरा मामला… फर्रुखाबाद में सांसद खेल प्रतियोगिता में कैश प्राइज न मिलने पर हंगामा; कुर्सियां तोड़ीं, क्रीड़ा अधिकारी से धक्का-मुक्की फर्रुखाबाद में गुरुवार को सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर हंगामा हो गया। कुछ खिलाड़ियों ने नकद पुरस्कार न मिलने का आरोप लगाया। खिलाड़ियों का कहना था कि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें कैश प्राइज देने की बात कही गई थी, लेकिन समापन समारोह में इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई। गुस्साए खिलाड़ियों ने कुर्सियां तोड़ दीं। क्रीड़ा अधिकारी से भी धक्का मुक्की का आरोप लगा। सांसद मुकेश राजपूत ने खिलाड़ियों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने कबड्डी कोच व दो खिलाड़ियों को हिरासत में लिया। कुछ देर बाद माफीनामा लिखवाकर उन्हें छोड़ दिया गया। पढ़ें पूरी खबर करण भूषण बोले- मैं और नेताजी दोनों भाजपा से लड़ेंगे चुनाव: जीतकर एक साथ लोकसभा जाएंगे गोंडा में कैसरगंज से सांसद करण भूषण सिंह ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह और उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह दोनों भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे और जीतकर एक साथ लोकसभा जाएंगे। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। करण भूषण ने अपने पिता के पिछले बयान का समर्थन करते हुए कहा, “हम और हमारे पिता 2029 में भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला, बहन के घर से शराब पीकर लौटी थी कानपुर में पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। बुधवार रात बहन के घर से शराब पीकर लौटी पत्नी ने पति पर 10 से 15 वार किए। इसके बाद घर से एक किलोमीटर दूर रहने वाले ससुराली के लोगों को एक्सीडेंट की जानकारी दी। तुरंत परिजन घर पहुंचे तो महिला घर में फैला खून साफ करने में जुटी थी। परिजनों की सूचना पर बिठूर पुलिस पहुंची। पति की सांसें चल रही थी। पहले उसे प्राइवेट अस्पताल, फिर हैलट ले जाया गया, यहां गुरुवार तड़के इलाज के दौरान 45 साल के पप्पू ने दम तोड़ दिया। मां बिटोला ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही बहू आए दिन बेटे पप्पू से झगड़ा करती थी। चार साल पहले बेटे-बहू ने हम लोगों को घर से निकाल दिया। इसके बाद से मैं पति और छोटे बेटों संतोष, जीतू के साथ घर से एक किलोमीटर दूर झोपड़ी बनाकर रहने लगे। बताया कि बहू शराब की लती थी, आए दिन नशे में धुत होकर पति–पत्नी के बीच छोटी–छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। पढ़ें पूरी खबर… थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों की मुश्किल बढ़ी: मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज आगरा के किरावली थाने में किसान को थर्ड डिग्री देने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की मुश्किल बढ़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज हो गया है। वहीं, अब पीड़ित के परिजन भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए आज पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे। उनका कहना है कि इस लड़ाई को वो अंत तक लडे़ंगे। बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने पीड़ित से मुलाकात की। पूरी खबर पढ़िए मेरठ में होटल पर खाना खाने आए युवकों पर हमला, जमकर बेल्ट चलीं मेरठ में हापुड़ रोड स्थित एक होटल पर बुधवार देर रात खाना खाने आए युवकों से मारपीट की गई। बेल्ट, पंच व कांटे वाली चम्मच से जमकर पीटकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी व एसएचओ सिविल लाइन सौरभ तिवारी भी पहुंच गए। फिलहाल पुलिस CCTV देख रही है। आरोपी युवकों पर मोबाइल, चेन व नकदी लूटपाट का आरोप भी लगा है। पूरी खबर पढ़िए BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मोदी से की मुलाकात, आज लखनऊ आएंगे PM यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद देने के लिए आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी की पीएम मोदी से पहली मुलाकात हुई। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पंकज चौधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए खुद मोदी की पसंद हैं। उन्हें पीएम मोदी का करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। एक ही लोकसभा क्षेत्र से लगातार सात बार सांसद रहने के बावजूद पंकज चौधरी किसी भी विवाद और गुटबाजी से दूर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को लखनऊ आ रहे हैं। गाजीपुर में वर्चस्व को लेकर युवक की हत्या, लापता दो दोस्तों के तलाश में जुटी पुलिस, तालाब खंगाल रहे गोताखोर गाजीपुर में बुधवार की रात में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक के साथ मौजूद दो अन्य दोस्तों की तलाश जारी है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद है। यह घटना गहमर थाना क्षेत्र के खेलू राय पट्टी ग्राम पंचायत की है। मृतक की पहचान विक्की सिंह के रूप में हुई है। गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। एक पक्ष के तीन लोगों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इसी दौरान विक्की सिंह को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने थाने के सामने शव को रखकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जाने दिया। पूरी खबर पढ़िए महोबा में 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व अमीन गिरफ्तार:पुजारी से मांगा था 15 हजार रुपए, रिवॉल्वर लगाकर थार से चलने का शौकीन महोबा में एंटी करप्शन टीम ने एक राजस्व अमीन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के लिए शहर कोतवाली ले जाया गया। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले में बालाजी मंदिर के पुजारी से रिश्वत मांगने के आरोप में की गई। आरोपी कृष्णकांत साहू थार कार और रिवॉल्वर का शौकीन है। पुजारी ने बताया कि 2019 में उनकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। जिसके लिए 7,20,000 का क्लेम स्वीकृत हुआ था। इसी क्लेम राशि को जारी करने के लिए ने 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में पति ने पत्नी के प्रेमी का गला काटा, बेटे के साथ मिलकर कुएं में लाश फेंकी प्रयागराज में पति ने चाकू से गला रेत कर अपनी पत्नी के शादीशुदा बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अपने बेटे के साथ मिलकर घसीटते हुए 500 मीटर दूर कुएं तक ले गया। शव को कुएं में फेंककर दोनों वहां से चले गए। हत्या के तीन बाद मंगलवार को युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरी साजिश उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है। पूछताछ में आरोपी बताया कि युवक सुशील कुमार का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वह मान नहीं रहा था। एक दिन मैंने उसे अपने घर में अपनी पत्नी के साथ पकड़ लिया। तभी मैंने सुशील कुमार को मारने का प्लान बना लिया था और सुनसान इलाके में देखकर उसका काम तमाम कर दिया। पूरा मामला खीरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर का है। पढ़ें पूरी खबर…. प्रयागराज में 12वीं के छात्रों ने काफिला निकाला, 100 से ज्यादा VIP गाड़ियां शामिल, रील बनाई…स्टंट किए प्रयागराज में एक निजी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र अपने स्कूल के फेयरवेल फंक्शन के दौरान 100 से अधिक लग्जरी गाड़ियों का काफिला निकालते नजर आ रहे हैं। काफिले में शामिल गाड़ियां तेज रफ्तार में शहर की सड़कों पर दौड़ती दिखीं। वायरल वीडियो में छात्र गाड़ियों के दरवाजों पर लटककर रील बनाते और सड़कों पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। हाईस्पीड में चल रही गाड़ियों के कारण शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर… 25 हजार का इनामी बदमाश के पैर मे लगी गोली, मथुरा में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मेरठ जनपद में जानी पुलिस ने बुधवार को रात करीब 11 बजे बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या के एक मुकदमे में वांछित और 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश शिवा राणा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ) तथा एक चोरी की काले रंग की स्प्लेंडर हीरो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़िए