नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सपा ज्वाइनिंग को लेकर है। अखिलेश यादव ने उनको सदस्यता दिलाई है। वहीं, दूसरी खबर प्रतापगढ़ में 1000 किलो का पोल क्रेटा कार पर गिरने से सपा नेता की मौत से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- नसीमुद्दीन ने 1500 कार्यकर्ताओं संग सपा जॉइन किया; बोले- सत्ता बदलनी है… अखिलेश यादव ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सपा जॉइन कराई। नसीमुद्दीन बोले- सत्ता बदलनी है। किसी भी पार्टी में रहा हूं, अखिलेश को नेता मानता रहा हूं। दावा किया 15 हजार कार्यकर्ताओं ने पार्टी जॉइन की। सपा प्रमुख बोले- बहुजन समाज से पुराना रिश्ता, आगे भी काम करेंगे। योगी के दिल्ली में पॉल्यूशन वाले बयान पर तंज कसा-सच्चाई यह है कि लखनऊ की हवा भी खराब है। पूरी खबर पढ़ें 2- प्रतापगढ़ में चलती कार पर गिरा 1000 किलो वजनी पोल; सपा नेता की मौत प्रतापगढ़ में सपा नेता की चलती कार पर 1000 किलो वजनी हाईमास्ट लाइट का पोल गिर गया। नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। वह चीख भी नहीं पाए। पोल कार के ड्राइवर वाले हिस्से में आगे की ओर गिरा। इससे कार पीछे से दो फीट ऊपर उठ गई। दरअसल, भारत पेट्रोलियम के सामने हाईमास्ट लाइट लग रही थी। मजदूरों द्वारा पोल खड़ा करने के दौरान पोल नीचे गिर गया। पूरी खबर पढ़ें 3- शिवरात्रि पर हर-हर महादेव गूंजा, वाराणसी में शिव बारात में हैरतअंगेज कारनामे शिवरात्रि पर विभिन्न शहरों में शिव बारात निकाली गई। भूत-पिचाश बने कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। काशी, गोरखपुर, कानपुर में भव्य बारात निकली। शरीर पर चिता की राख लगाकर, गले में नर-मुंड पहने कलाकारों ने अद्भुत प्रदर्शन किए। काशी में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। अमेरिका समेत 10 देशों से भक्त आए। गोरखपुर में सीएम योगी ने रुद्राभिषेक किया। पूरी खबर पढ़ें 4- गाजियाबाद में किसानों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; गुस्साई भीड़ ने भी पत्थर मारे गाजियाबाद में किसानों और पुलिस के बीच रविवार को झड़प हुई। ट्रॉनिका सिटी में बन रहे डंपिंग ग्राउंड का किसान विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका और उनको जबरिया हटाने लगी। पुलिस ने गाड़ियों में भरना शुरू किया तो किसान उग्र हो गए। गुस्साई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, कई लोग घायल हुए। एक ग्रामीण गंभीर है। पूरी खबर पढ़ें 5- बागपत में पति ने कराई चाची-भतीजे की शादी, बोला- छिप-छिपकर मिलती थी बागपत में पति ने चाची और भतीजे ने शादी करा दी। थाने के बाहर एक दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इसके बाद घर न जाकर वे दूसरे शहर चले गए। पति ने कहा कि पत्नी खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और बच्चों को सुला देती थी और भतीजे के पास चली जाती थी। 28 वर्षीय महिला की शादी 8 साल पहले हुई थी। 5 साल से अफेयर था। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें… 6- गोरखपुर में भागवत ने सवर्ण, दलित, ओबीसी के साथ किया भोजन; सद्भाव का संदेश गोरखपुर में RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ भोजन किया। इसमे एससी, ओबीसी व सवर्ण के अलावा विभिन्न पंथों व समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित किया। फिर सबसे साथ भोजन किया। उन्होंने संघ की शताब्दी यात्रा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। पूरी खबर पढ़ें 7- शाहजहांपुर में राजपाल की रिहाई के लिए बच्चों ने भेजी पॉकेट मनी; जेल में हैं एक्टर बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडियन राजपाल यादव की रिहाई के लिए शाहजहांपुर के बच्चों ने गुल्लक में भरकर अपनी पॉकेट मनी भेजी। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट में पढ़ने वाले बच्चों ने अपने फेवरेट कलाकार के लिए पहल की है। बच्चों ने उनके बड़े भाई को गुल्लक कुरियर किया। राजपाल, चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह मूलरूप से शाहजहांपुर के कुंडरा गांव के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- लखनऊ में फेयरवेल के बाद 30 गाड़ियों से स्टंट; लिखा-“कांड न हो तो क्या होगा।” लखनऊ के एक कॉलेज की फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों ने जानलेवा स्टंट किया। 30 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ छात्रों ने सड़क पर हुड़दंग किया। कभी गाड़ियों की छतों पर तो खिड़कियों से लटककर रील बनाई। इस बीच 2 कारों में जोरदार टक्कर हो गई। बाल-बाल सब बचे। छात्रों ने वीडियो शेयर कर लिखा-“SR कॉलेज का फेयरवेल हो और कांड न हो तो क्या होगा।” पूरी खबर पढ़ें 9- शंकराचार्य बोले- मेरी हत्या चाहने वालों से सुरक्षा कैसे मांगें; आरोप लगाने वाला अपराधी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- मेरी हत्या चाहने वालों से सुरक्षा कैसे मांगें। कुकर्म का आरोप लगाने वाला अपराधी है और वो गो-हत्यारों के संपर्क में है। दरअसल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया है। उन्होंने 2 शिष्यों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। 21 फरवरी को फैसला आएगा। पूरी खबर पढ़ें 10- विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव; OBC आयोग की रिपोर्ट में अभी 6 महीने यूपी में पंचायत चुनाव समय पर होते नहीं दिख रहे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकार ने ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए आयोग बनाने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा कि आयोग की सर्वे रिपोर्ट आने में कम से कम छह महीने का वक्त लगेगा। राजनीतिक दल भी चुनावी तैयारियों के प्रति बहुत गंभीर नहीं दिख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा कि विधानसभा चुनाव पहले कराए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 11- मथुरा में साली का शादी से इनकार, देवर ने भाभी को मार डाला मथुरा में बड़े भाई की साली ने शादी से मना किया, तो देवर ने अपनी भाभी को ही मार डाला। उसके बाद खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। घरवालों ने दोनों को खून से लथपथ देखा तो फौरन एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि देवर का इलाज चल रहा। उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 12- काली स्कॉर्पियो से सिपाही को उठा ले गए; घोषित था 25 हजार का इनाम लखनऊ में बेटों के साथ टहल रहे सिपाही अखिलेश त्रिपाठी को दिनदहाड़े काली स्कॉपियो में उठाए जाने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि सिपाही, राजस्थान के 2002 के एक मामले में वांटेड था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। राजस्थान पुलिस उसे उठाकर ले गई है। इस पर अफसरों ने राहत की सांस ली। पूरी खबर पढ़ें 13- शाहजहांपुर में भतीजों ने चाचा को गोली मारी; कार से खींचकर हत्या की शाहजहांपुर में जमीनी विवाद के चलते भतीजों ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। चाचा अपने एक भतीजे के साथ कार से मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे थे। इसी दौरान उनके अन्य भतीजों ने थार और स्कॉर्पियो से पीछा किया। एक कार आगे और एक कार पीछे लगाकर घेर लिया। पहले चाचा की कार में कई बार टक्कर मारी। फिर गाड़ी से खींचकर गोली मार फरार हुए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- डकैत 15 साल की उम्र में किडनैप कर ले गए, 65 साल बाद मायके पहुंची हरदोई में डकैतों ने 65 साल पहले 15 साल की एक लड़की को किडनैप कर लिया था। महिला अब 80 साल की उम्र में मायके पहुंची। परिवार से मिलकर वह भावुक हो गई। दरअसल, साल 1961-62 में 15 साल की उम्र में मिठनी को डकैत अगवा कर ले गए थे। डकैतों से एक पहलवान ने छुड़ाया और शादी कर ली। महिला की बेटी ने इच्छा पूरी करते हुए मायके वालों से मिलाया। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास… 15- भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव 16 फरवरी से भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का शुभारंभ होगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में यूपी के 8 जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में दोनों देशों के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मित्रता को और मजबूत करने की पहल होगी। खास कार्यक्रम 16-17 को कुशीनगर में होगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात