नमस्कार,
आज की सबसे बड़ी खबर सीएम योगी के बहराइच दौरे से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर पीलीभीत में टाइगर रिजर्व को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- बहराइच में योगी ने देखी नाव हादसे वाली जगह, 118 परिवारों का होगा पुनर्वास सीएम योगी रविवार को बहराइच पहुंचे। कौड़ियाला नदी में नाव हादसे वाली जगह हेलिकॉप्टर से देखी। नाव पलटने से हुई महिला की मौत और 8 लापता लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें 4 लाख रुपए का चेक, कपड़े और खाने का सामान दिया। इसी बीच एक महिला ने झुककर योगी के पैर छुए। योगी ने कहा- आर्थिक मदद के साथ जमीन- मकान दिए जाएंगे। विस्थापित 118 परिवारों का पुनर्वास कराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 2- पीलीभीत में टाइगर रिजर्व में बाघ ने पर्यटकों को दौड़ाया, जिप्सी पर झपट्टा मारा पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जिप्सी से घूम रहा एक परिवार बाघ के हमले से बाल-बाल बच गया। परिवार के बच्चे बाघ को देखकर वीडियो बना रहे थे। इसके बाद बाघ ने उन्हें दौड़ा लिया। बच्चे चिल्लाने लगे। जब तक ड्राइवर जिप्सी की स्पीड बढ़ाता, तब तक बाघ करीब पहुंच गया। उसने जिप्सी पर झपट्टा मारा तो बॉडी उखड़ गई। ड्राइवर ने दूसरे अटैक के पहले स्पीड़ फुल कर दी और 11 लोगों की जान बची। पढ़ें पूरी खबर 3- ओवरकॉन्फिडेंस में जब केस हार गए भावी CJI, लखनऊ में किस्सा सुनाया देश के होने वाले चीफ जस्टिस सूर्यकांत रविवार को लखनऊ की डॉ.राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों को ओवर-कॉन्फिडेंस में न रहने की सलाह देते हुए खुद से जुड़ा हुआ एक किस्सा भी सुनाया कि कैसे वह एक केस इस वजह से हार गए। कहा- जीतने से महत्वपूर्ण न्याय मिलना है। दीक्षांत में सीएम योगी भी मौजूद रहे। इस दौरान 309 स्टूडेंट्स को डिग्री अवार्ड की गई। पढ़ें पूरी खबर 4- बहराइच में बच्ची को उठा ले जाने वाले भेड़िए का एनकाउंटर, 11 घंटे में मार गिराया बहराइच में बच्ची को उठा ले जाने वाले भेड़िए का एनकाउंटर हो गया है। वन विभाग के शूटर ने 11 घंटे में ही उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया। रविवार सुबह 5 बजे मां के बगल में सो रही डेढ़ साल की बच्ची को भेड़िया उठा ले गया था। जैसे ही भेड़िए ने बच्ची को जबड़ों में दबोचा, वह चीख पड़ी। मां की नींद खुल गई और शोर मचाया। घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर मांस के कुछ टुकड़े मिले थे। पढ़ें पूरी खबर 5- मथुरा में 10 साल की बच्ची से रेप, नकाबपोश युवक अकेला देखकर उठाकर ले गए मथुरा में 10 साल की दलित बच्ची के साथ दो नकाबपोश युवकों ने हैवानियत की। बच्ची को उठाकर मंदिर के पास ले गए। वहां बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा, फिर दरिंदगी की। राहगीरों को देखकर आरोपी डर गए और मौके से भाग गए। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची। बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना शनिवार देर शाम की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। पढ़ें पूरी खबर अब 8 अहम खबरें… 6- CEC बोले- पूरे देश की वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण होगा, आपको ज्ञानेश कुमार पर गर्व होगा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को कानपुर IIT फाउंडेशन डे में शामिल होने पहुंचे थे। CEC ने कहा- बिहार में अब तक विश्व का सबसे बड़ा वोटर लिस्ट शुद्धिकरण अभियान चला है। जिस दिन अन्य राज्यों में 51 करोड़ मतदाताओं की सूची का शुद्धिकरण होगा, वह ऐतिहासिक होगा। प्रक्रिया जिस दिन पूरी हो जाएगी, आपको अपने मुख्य आयुक्त और अपने समाज के ज्ञानेश कुमार पर गर्व होगा। पढ़ें पूरी खबर 7- वाराणसी में रेस्टोरेंट की 5वीं मंजिल से गिरा ट्रांसपोर्टर, भाई बोला- बाउंसरों ने फेंका वाराणसी के एक रेस्टोरेंट की पांचवीं मंजिल से नीचे गिरकर ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। भाई का आरोप है कि बाउंसरों ने पहले मेरे भाई को पीटा, फिर नीचे फेंक दिया। भाई नीचे सिर के बल गिरे, इससे उनकी मौत हो गई। मरने से पहले भाई ने दीवार पर B2 लिखा था। पुलिस, रेस्टोरेंट के 3 बाउंसरों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। हादसे के बाद घरवालों ने थाने में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर 8- ट्रैफिक जाम में फंसे पुलिस कमिश्रर, बस ड्राइवर- कंडक्टर पर FIR कानपुर के कल्याणपुर में पुलिस कमिश्नर का काफिला जाम में फंसा तो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर एक्शन हो गया। ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जाम के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों व बस ड्राइवर और कंडक्टर के बीच झड़प भी हुई। ड्राइवर का आरोप था कि पुलिस ने सवारियों को डंडा मारा और डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया, इसके बाद हंगामा हुआ। पढ़ें पूरी खबर 9- साउथ अफ्रीका वाले गुप्ता ब्रदर्स की रामकथा में हंगामा, हरियाणवी सिंगर को धक्का दे बाहर किया सहारनपुर के रहने वाले साउथ अफ्रीका वाले गुप्ता ब्रदर्स ने रामकथा का आयोजन किया है। डॉ.कैलाशानंद गिरी की रामकथा में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और मिक्का सिंह पहुंचे। वे, उनका पीए और साथ आए एक पत्रकार, गुप्ता ब्रदर्स की सीट पर बैठ गए थे। गार्ड ने पीछे जाने को कहा तो विवाद हुआ। कथा मैनेजर ने पुलिस बुला धक्का देकर बाहर कराया। इस पर मासूम नाराज होकर वहां से चले गए। पढ़ें पूरी खबर 10- शाहजहांपुर जेल अधीक्षक की विदाई पर बंदी रोए, हाथ जोड़ा- पैर छूकर हुए भावुक शाहजहांपुर जेल अधीक्षक मिजाजीलाल के रिटायरमेंट पर बंदियों की आंखें नम हो गईं। शनिवार को जेल में आयोजित विदाई समारोह के दौरान कैदियों ने उनसे हाथ मिलाया और कुछ ने उनके पैर भी छुए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को बंदियों को रोकने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। जेल अधीक्षक ने अपने लगभग तीन साल चार महीने के कार्यकाल में करीब दो हजार ऐसे बंदियों की जमानत कराई थी। पढ़ें पूरी खबर 11- बिजनौर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से लटककर जान दी, लड़की का हाथ जानवर खा गए बिजनौर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही फंदे से लटककर जान दे दी। दोनों 6 दिन पहले घर से भाग गए थे। शनिवार देर रात दोनों के शव कृषि फार्म में मिले। लड़की का शव जमीन पर था, उसके हाथ गायब थे, जबकि लड़का फंदे से लटका हुआ था। दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे। SP अभिषेक झा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़का-लड़की ने फांसी लगाकर जान दी। लड़की की उम्र 14 साल थी। पढ़ें पूरी खबर 12- पत्नी को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, हमीरपुर में बेटा मां के शव से लिपटकर रोता रहा हमीरपुर में कोटेदार ने पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उस वक्त दो साल का बेटा भी वहीं मौजूद था। डरा-सहमा बेटा चीख-चीख कर रो रहा था। आरोपी ने बेटे को उसकी मरी मां के पास छोड़कर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। इसके बाद खून से सना आरोपी दरवाजे पर बैठकर सबको फोन कर जानकारी देने लगा। पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। पढ़ें पूरी खबर 13- झांसी पहुंचे बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे, थिएटर के छज्जे पर चढ़कर दी फ्लाइंग किस बॉलीवुड एक्टर और ‘एक दीवाने की दिवानीयत’ मूवी के लीड एक्टर हर्ष राणा फ़िल्म के प्रमोशन के लिए झांसी पहुंचे। यहां उनके सैकड़ों फैन्स उन्हें देखने के लिए होटल और मल्टीप्लेक्स के बाहर जमा हो गए। फैंस का प्यार देखकर हर्ष राणा भी खुद को रोक नहीं पाए और पिक्चर हॉल के छज्जे पर सीढ़ी के सहारे चढ़ गए, फ्लाइंग किस दी। सुरक्षा घेरे से बाहर आकर फैंस से हाथ मिलाया, ऑटोग्राफ दिया। पढ़ें पूरी खबर खबर जो हटकर है… 14- जन्म से दिखता नहीं लेकिन पल भर में 100 साल आगे की डेट का दिन बता देते सुधीर कनौजिया बनारस के रहने वाले हैं। जन्म से ही उन्हें आंखों से दिखाई नहीं देता लेकिन वे पल भर में आज से 100 साल आगे या 100 साल पीछे की किसी भी तारीख का सटीक दिन बता देते हैं। इसके अलावा आने वाले 100 साल और बीते 100 साल के त्योहारों को भी तारीख और दिन सहित वह बता देते हैं। पढ़ें पूरी खबर कल क्या है खास 15- योगी और अखिलेश की कल बिहार में रैली 3 नवम्बर को सीएम योगी आदित्यनाथ NDA प्रत्याशियों व सपा प्रमुख अखिलेश यादव INDIA गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने बिहार जाएंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…