नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सीएम योगी को दिए ऑफर को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की देवरिया जेल में तबीयत बिगड़ने से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया ऑफर; बोले- योगीजी बात मान लीजिए, PM बनवाएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी को ऑफर दिया है। कहा कि खुद को हिंदू साबित करें। साथ ही गो माता को राज्य माता घोषित करके गोमांस पर प्रतिबंध लगाएं। ऐसा किया तो पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट करूंगा। शुक्रवार को हिंदू होने का सबूत मांगते हुए शंकराचार्य ने 40 दिन का समय दिया था। सांसद मनोज तिवारी ने कहा- प्रमाण मांगने वाले पर हिंदू होने का संदेह है। पूरी खबर पढ़ें 2- जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी; देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती देवरिया जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की तबीयत शनिवार को फिर बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द और बेचैनी के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वह 50 दिन से जेल में हैं। दो मामलों में कोर्ट से जमानत मिल चुकी है लेकिन लखनऊ में धोखाधड़ी के एक अन्य केस में वारंट बी जारी होने पर बाहर नहीं आ सके थे। हालांकि, शनिवार को वारंट भी वापस हो गया। पूरी खबर पढ़ें 3- आगरा में जगन्नाथ पुरी से लौट रहे 6 लोगों की मौत; ट्रक ने टक्कर मारी आगरा में जगन्नाथ पुरी से लौट रहे 6 लोगों की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर है। 100 की स्पीड में ट्रक ने 2 ऑटो को टक्कर मार दी। पुरी से तीर्थ कर लौट रहे लोग दोनों ऑटो में सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे करीब 10 फीट दूर पेड़ से टकरा गए। एक्सीडेंट के बाद लोगों ने ट्रक ड्राइवर की पकड़कर पिटाई कर दी। पूरी खबर पढ़ें 4- अलंकार अग्निहोत्री बोले- केंद्र की राज्य सरकार से लड़ाई; कानपुर में मां को गले लगाया इस्तीफा देने वाले बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को कानपुर अपने घर पहुंचे। मीडिया से बातचीत में कहा- केंद्र सरकार की लड़ाई राज्य से है। उनकी व्यक्तिगत लड़ाई CM योगी से चल रही। यूजीसी नए नियम के बाद अब SC-ST एक्ट वापस कराएंगे। घर पहुंचने पर मां को गले लगाया। शंखनाद से स्वागत, शेर आया के नारे लगाए और डांस किया। पूरी खबर पढ़ें 5- अयोध्या के GST अफसर ने वापस लिया इस्तीफा; योगी के सपोर्ट में नौकरी छोड़ी थी अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने इस्तीफा वापस ले लिया है। सीएम योगी के समर्थन में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि शंकराचार्य की टिप्पणी से वे आहत हैं। सीएम का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। इस्तीफे के बाद वह पत्नी से बात करते हुए रो पड़े थे। अब उन्होंने कहा- मैंने बिना किसी दबाव के यह फैसला लिया। काम कर रहा हूं। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- यूपी में भीषण कोहरा से 11 गाड़ियां टकराईं; 3 दिन बारिश से और बिगड़ेगा मौसम यूपी एक बार फिर घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे की वजह से इटावा में डबल डेकर बस पलट गई। इससे 10 श्रद्धालु घायल हो गए। मेरठ में 11 गाड़ियां टकराईं। यहां 4 पिकअप, 5 कार और 2 ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में चार लोग घायल हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर से कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, 3 दिन बारिश से मौसम और बिगड़ेगा। ठंड बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें 7- चित्रकूट DM की बेटी का सरकारी स्कूल में एडमिशन, बोले- सरकारी पर भरोसा करें चित्रकूट DM पुलकित गर्ग ने अपनी बेटी सिया का एडमिशन सरकारी कंपोजिट स्कूल की आंगनबाड़ी में कराया है। वह चार दिन से लगातार स्कूल जा रही। वह खुद स्कूल पहुंचे, बेटी के एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की। कहा-अगर एक आईएएस अधिकारी अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में पढ़ा सकता तो आम लोगों को संकोच नहीं करना चाहिए। निजी नहीं, सरकारी पर भरोसा करें। पूरी खबर पढ़ें 8- रवि किशन बने देश के नंबर-1 OTT स्टार, नवाजुद्दीन- मनोज बाजपेयी से निकले आगे गोरखपुर के सांसद और जाने-माने अभिनेता रवि किशन को देश का सबसे लोकप्रिय OTT स्टार चुना गया है। सी वोटर्स के “मूड ऑफ द नेशन” सर्वे में रवि किशन 16.1% वोट पाकर टॉप पर हैं। जबकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी 15.3% वोट के साथ दूसरे और मनोज बाजपेयी 12.8% के साथ तीसरे नंबर पर हैं। एजेंसी ने पूछा था कि सबसे पसंदीदा और असरदार अभिनेता कौन है? पूरी खबर पढ़ें 9- मेरठ में गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद तनाव; 20 घंटे बाद अंतिम संस्कार मेरठ में गैंगरेप पीड़िता की शुक्रवार देर रात मौत के बाद गांव में तनाव है। शनिवार दोपहर में 20 घंटे बाद अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर लोगों को रोका। गांव में 4 थानों की फोर्स तैनात रही। रात में आनन-फानन में लड़की का पोस्टमॉर्टम कराया गया था। बंधक बनाकर गैंगरेप के बाद 14 साल की लड़की ने जहर खा लिया था। 5 दिनों तक जिंदगी-मौत से जूझती रही। पूरी खबर पढ़ें 10- गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल का ऐलान; हिंदू चौथा बच्चा पैदा करेगा तो 21 हजार देंगे गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी ने हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करने का आह्वान किया। ऐलान किया कि जो हिंदू परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा, उसे 21 हजार रुपए देंगे। जो पांचवां बच्चा पैदा करेगा उसे 31 हजार देंगे। उन्होंने कहा कि वह चौथे-पांचवें बच्चे की पढ़ाई का भी खर्च उठाएंगे। पिंकी चौधरी, तलवार बांटने को लेकर सुर्खियों में आए थे। पूरी खबर पढ़ें 11- मुजफ्फरनगर में फोटो न होने से नाराज हुईं विधायक; मंत्री ने हाथ पकड़कर बैठाया मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी कार्यक्रम में होर्डिंग पर नाम नहीं होने से रालोद विधायक मिथिलेश पाल नाराज हो गईं। नाराज विधायक ने मंच पर चढ़ने से इनकार कर दिया। वह कार्यक्रम से लौटने लगी। मामला बिगड़ता देख कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार कार्यक्रम छोड़कर मंच से नीचे उतरे। विधायक का हाथ पकड़कर मंच पर ले गए। फिर अपने बगल में बैठाया। पूरी खबर पढ़ें 12- हरदोई में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति; बोला- लाश घर में पड़ी है हरदोई में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद थाने पहुंच थानेदार से कहा- मेरी बीवी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, इसलिए मार डाला। उसकी लाश घर में पड़ी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। टीम घर पहुंची तो महिला की लाश पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, 13 जनवरी को वह प्रेमी की साथ भाग गई थी। करीब 6 दिन बाद पुलिस ने पकड़ कर पति को सौंपा दिया था। पूरी खबर पढ़ें 13- बांदा में जेलर सस्पेंड-अधीक्षक के खिलाफ जांच; गैंगस्टर को बिना आदेश रिहा किया गैंगस्टर रवि काना को जेल से रिहा करने के मामले में जेलर विक्रम सिंह यादव को सस्पेंड कर दिया है। जबकि जेल अधीक्षक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल, काना को बी-वारंट के बावजूद रिहा कर दिया गया। प्रशासन ने बिना किसी आदेश के रिहा करने पर जेलर को दोषी माना है। गौतमबुद्ध नगर सीजेएम कोर्ट ने अधीक्षक से पूछा- क्यों न आप पर FIR कराई जाए? पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- पुलिस ने 2 बार चालान किया, लाइनमैन ने चौकी की बिजली काटी शामली में हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने लाइनमैन का एक ही दिन में दो बार 1000-1000 रुपए का चालान काट दिया। इससे लाइनमैन भड़क गया। उसने चौकी के कनेक्शन की जांच की। पता चला कि बिजली बिना कनेक्शन के चल रही। उसने चौकी की बिजली काट दी। पुलिसवालों ने खूब गुजारिश की, लेकिन लाइनमैन नहीं माना। रातभर पुलिसवाले अंधेरे में रहे। पढ़ें पूरी खबर कल क्या रहेगा खास 15- माघी पूर्णिमा का स्नान 1 फरवरी को माघ मेले में माघी पूर्णिमा का स्नान है। संगम तट पर डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालु एक दिन पहले से ही पहुंचना शुरू कर दिए हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…