यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य होने का सबूत मांगा, सरकारी बाबू ने पूरे परिवार को मार डाला, पति की जुबान काटकर फेंकी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर प्रयागराज में धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर सहारनपुर से है, जहां युवक ने परिवार के 4 लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- अविमुक्तेश्वरानंद बोले- SC के कंधे पर बंदूक मत रखो, प्रशासन ने शंकराचार्य होने का सबूत मांगा प्रयागराज में रथ रोकने को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद ने माघ मेला प्रशासन पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कंधे पर बंदूक रखकर जो गलती प्रशासन से हुई है, उसको ये लोग पीछे करना चाह रहे। महाकुंभ में सरकार ने एक पत्रिका छापी थी, उसमें मुझे शंकराचार्य के रूप में छापा गया था। दरअसल, मेला प्राधिकरण ने 24 घंटे में उन्हें खुद को शंकराचार्य साबित करने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें… 2. नोएडा में इंजीनियर की मौत के बाद बिल्डर अरेस्ट, SIT ने पिता से जानकारी ली सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम मंगलवार को नोएडा में है। दोपहर में करीब 12 बजे जांच अधिकारी नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे। 12:30 बजे मीटिंग शुरू हुई। ADG मेरठ भानु भास्कर, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, मेरठ मंडल आयुक्त भानु चंद गोस्वामी, डीएम मेघा रूपम बैठक में शामिल हुई। बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. राहुल बोले- मोदी गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं, देश का पैसा अंबानी-अडाणी को देना चाह रहे रायबरेली दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- नरेंद्र मोदी सारा पावर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर उनका अपमान किया है। मगर मुख्य बात नाम बदलने की नहीं है। हमारी गरीब जनता को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है। वे देश का पूरा धन खींचकर अंबानी और अडाणी के हाथों में दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. सहारनपुर में परिवार के 4 लोगों की हत्याकर जान दी, पत्नी, दो बेटे और मां के माथे पर गोली मारी सहारनपुर में सरकारी अमीन ने पत्नी, दो बेटों और मां के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद के सीने और माथे पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी बहन को एक मैसेज और ऑडियो क्लिप भेजी। इसमें उसने कहा- वह परिवार की हत्या कर चुका है। अब खुद भी जान देने जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 5. एटा में बेटे ने मां-बाप, पत्नी-बेटी की हत्या की थी, 5 साल के मासूम ने दी 4 चिताओं को मुखाग्नि​ ​​​​​​एटा में दवा कारोबारी ही अपने मां-बाप, पत्नी और बेटी का हत्यारा निकला है। उसने पहले चारों को गला घोटकर मारा, इसके बाद इंटरलॉकिंग ईंट से सिर कूच दिया था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। अलीगढ़ रेंज के DIG प्रभाकर चौधरी ने बताया- दवा कारोबारी की बेटी की 11 फरवरी को शादी थी। पैसों को बंदोबस्त को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. कानपुर कुशाग्र हत्याकांड- ट्यूशन टीचर, प्रेमी और दोस्त दोषी करार, जज बोले- फैसला नजीर बनेगा कानपुर में 16 साल के कुशाग्र कनोडिया की किडनैपिंग और हत्या के मामले में मंगलवार को अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने कहा कि ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, प्रेमी प्रभात शुक्ला और उसके दोस्त आर्यन ने मिलकर कुशाग्र की हत्या की थी। मां बेटे को याद कर रोने लगीं। बोलीं- हत्यारों को फांसी हो, तभी बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 7. अपर्णा यादव के घर के बाहर सन्नाटा छाया, चंद्रशेखर की गर्लफ्रेंड रोहिणी बोलीं- प्रतीक अंधे अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पत्नी अपर्णा से तलाक लेने की बात कही। इन 2 पोस्ट के बाद से अपर्णा के घर के बाहर सन्नाटा छाया है। प्रतीक के पोस्ट पर कुल 54 हजार से ज्यादा लाइक और करीब 2 हजार कमेंट आ चुके हैं। वहीं, नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण की गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने एक्स पर प्रतीक यादव को अंधा लिखा है। पूरी खबर पढ़ें 8. मणिकर्णिका घाट पहुंचे स्वामी जितेंद्रानंद, बोले- माहौल बिगाड़ने के लिए बनाया गया AI वीडियो वाराणसी में मणिकर्णिका घाट मामले को लेकर देशभर में सियासत गरमाई हुई है। मूर्तियां तोड़े जाने को लेकर विवाद हो रहा है। सरकार और विपक्ष दोनों इसके वीडियो को लेकर अपने दावे कर रहे हैं। मंगलवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम स्थित कुंभा महादेव के मंदिर में स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये AI वीडियो जनरेट कर माहौल बिगाड़ने की साजिश है। पूरी खबर पढ़ें… 9. बांदा में हनुमंत कथा संपन्न,1 लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे, धीरेंद्र शास्त्री बोले- बांदा को छोटी काशी कहते हैं बांदा में चल रही हनुमंत कथा का आज 5वें दिन संपन्न हुई। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दोपहर एक बजे से कथा का शुभारंभ राम भजन के साथ हुआ था। मंच पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास भी मौजूद रहे। धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पहुंचे बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिह ने उन्हें माला और साफी पहनाई। पूरी खबर पढ़ें… 10. गाजियाबाद में पति की जुबान काटकर बेड पर फेंक दी, रोज कहता था खाना अच्छा नहीं बनाती हो गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति की जीभ काटकर अलग कर दी। जीभ का टुकड़ा बेड पर फेंक दिया। दोनों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था। पति ने कहा- तुम अच्छा खाना नहीं बना पाती हो। इस बात से ही पत्नी नाराज हो गई। गुस्से में पत्नी ने सब्जी बनाने वाले चाकू से पति की जुबान काट दी। खून से लथपथ पति चिल्लाता कमरे से बाहर भागा। पूरी खबर पढ़ें… 11- कानपुर में दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हंगामा, नाराज छात्रों ने कंप्यूटर-दरवाजे तोड़े कानपुर में मंगलवार को दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सर्वर फॉल्ट के चलते सुबह पहली शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ कर दी। सर्वर रूम में घुसकर छात्रों ने कंप्यूटर, कांच, दरवाजे, कुर्सियां, वायर तोड़ दिए। छात्रों ने बताया- पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से थी, जबकि एंट्री सुबह 8.45 बजे से होनी थी। पूरी खबर पढ़ें… 12- प्रयागराज में PCS की तैयारी कर रही छात्रा का सुसाइड, 2 छात्र अस्पताल में बॉडी छोड़कर भागे प्रयागराज में PCS परीक्षा की तैयारी कर रही 25 साल की छात्रा रिया पांडेय ने सोमवार रात सुसाइड कर लिया। उसकी बॉडी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। रात में ही करीब 1.30 बजे 2 लड़के गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे। दरवाजा तोड़कर बॉडी को फंदे से उतारा और हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जैसे ही रिया को मृत घोषित किया, दोनों लड़के अस्पताल में लाश छोड़कर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें… 13- शाहजहांपुर में इंस्पेक्टर सिपाही से बोला- कहां रह गया? एक मिनट में आ, वरना गोली मार दूंगा शाहजहांपुर में इंस्पेक्टर ने सिपाही से कहा- कहां रह गया? एक मिनट में आ, वरना गोली मार दूंगा​। अजीजगंज पुलिस चौकी के कुछ सिपाहियों पर अवैध वसूली के आरोप लग रहे थे। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार नाराजगी जता रहे थे। इसी बीच इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के पास दो सिपाहियों के खिलाफ शिकायत पहुंची। इसके बाद इंस्पेक्टर ने दोनों सिपाहियों को थाने बुलाया था। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14- लखनऊ में निकाह के लिए टावर पर चढ़ा युवक, बोला- लड़की देख ली है, जल्दी करा दो लखनऊ में एक युवक एक लड़की से निकाह कराने की जिद लेकर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। वहां से लड़की का नाम लेकर चिल्लाने लगा कि उससे मेरा निकाह करा दो। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिसवाले उसे समझाने लगे, लेकिन वह उतर नहीं रहा था। किसी तरह 1 घंटे के बाद युवक को नीचे उतारा गया। मामला पीजीआई कैंपस की है। पूरी खबर पढ़ें… कल कैसा रहेगा मौसम… 15. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा 21 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। कुछ जिलों में सर्द हवाएं चलने से मौसम ठंडा रह सकता है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…