यूपी पुलिस की परीक्षा में जूते उतरवाए:कलावा काटा, बेल्ट निकलवाए; CCTV से निगरानी; एक लाख छात्र शामिल हुए

यूपी पुलिस की कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा शनिवार को हो गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। CCTV कैमरों से हर अभ्यर्थी की गतिविधि पर नजर रखी गई। परीक्षा में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की कड़ी चेकिंग की गई। आंखों की रेटिना स्कैन, एडमिट कार्ड मिलान और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही एंट्री दी गई। कानपुर और बरेली में अभ्यर्थियों के जूते उतरवाए गए। गोरखपुर में रूमाल चेक किए गए, जबकि मेरठ में कलावा कटवाया गया और बेल्ट भी उतरवाए गए। परीक्षा देकर बाहर निकले एक अभ्यर्थी ने बताया- जीएस से एक सवाल- तंबाकू की पत्ते पर कितने प्रतिशत जीएसटी लगता है, पूछा गया था। हम लाेग तंबाकू खाते नहीं हैं, लेकिन आंसर बिल्कुल सही लिखा है। मैंने इस सवाल का 5 प्रतिशत आंसर लिखा है। यह परीक्षा 10 जिलों के 244 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है। 1129 पदों के लिए कुल 1,01,396 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कल यानी रविवार को भी परीक्षा होगी। आगरा में 13, बरेली में 15, गोरखपुर में 23, झांसी में 11, कानपुर नगर में 29, लखनऊ में 47, मेरठ में 26, मुरादाबाद में 26, प्रयागराज में 20 व वाराणसी में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 3 तस्वीरें देखिए… यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए..