यूपी फिर कांपा, सीजन में पहली बार पारा 2.4°C:50 जिलों में कोहरा, 9 गाड़ियां भिड़ीं, पति-पत्नी और बेटी समेत 5 की मौत

यूपी में पहाड़ों जैसी कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान पारा सीजन में पहली बार 2.4°C रिकॉर्ड किया गया। यह शिमला और मनाली (2.6°C) से भी कम था। सोमवार सुबह बलिया, झांसी, गोरखपुर समेत 50 जिले घने कोहरे की चपेट रहे। ओस की बूंदें रिमझिम बारिश जैसी पड़ीं। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लखनऊ, भदोही, बलिया, संभल और गाजीपुर समेत 10 शहरों में बादल छाए हैं। 10 से 15 किमी/घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। दिन में भी कोल्ड डे (शीत दिवस) जैसी स्थिति बनी हुई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो इटावा सबसे ठंडा रहा। यहां रात का न्यूनतम तापमान 2.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बहराइच में पारा 3.0°C, गोरखपुर में 5.0°C, सुल्तानपुर में 5.4°C और आजमगढ़ में 5.6°C पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन बेहद अहम रहने वाले हैं। लोग जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। कोहरे के चलते सोमवार को 2 हादसे हुए। 9 गाड़ियां टकराईं। 5 लोगों की जान चली गई और 10 से ज्यादा घायल हुए। मरने वालों में मां-पिता और बेटी भी शामिल है। आज कहां हादसे हुए, पॉइंट वार पढ़िए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ भी गुजर चुका है। जब विक्षोभ पास होता है तो तापमान में थोड़ा उछाल आता है, लेकिन उसके बाद गिरावट होती है। ऐसे में अब एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। ​​​​​​मौसम की तस्वीरें- 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट, VIP ट्रेनों पर भी असर
कोहरे की वजह से लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। लखनऊ में तेजस-शताब्दी जैसी VIP ट्रेनें 2-2 घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं, एयरपोर्ट्स पर 5 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल हैं। कई देरी से उड़ान भर रही हैं। प्रदेशभर के स्कूल-कॉलेज आज यानी 5 जनवरी तक बंद हैं। वाराणसी में 8वीं तक के स्कूल 6 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। जनवरी में कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में आज मौसम कैसा है, अगले एक हफ्ते मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…