यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू:80 हजार छात्र हुए शामिल, 14 फरवरी तक चलेगी; CCTV से की जा रही निगरानी

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। लखनऊ में 6 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 2100 छात्र-छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया । पूरे प्रदेश में 80 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। मदरसा बोर्ड का दावा है की परीक्षा समय से शुरू हो गई है जिसके बाद परिणाम भी समय से घोषित कर दिया जाएगा। 14 फरवरी तक चलेगी परीक्षा मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने बताया कि 9 से 14 फरवरी तक ये परीक्षा चलेगी। मौलवी (सेकेंडरी अरबी), मुंशी (सेकेंडरी फारसी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी अरबी / फारसी) के पेपर होंगे। परीक्षा दो पाली में हो रही है, जिसमें सुबह की पाली 8 बजे से 11 बजे तक और शाम की पाली 2 बजे से 5 बजे तक होगी।शुक्रवार को एक ही पाली में परीक्षा होगी। ऑनलाइन हो रही है मॉनिटरिंग अंजना ने बताया कि परीक्षा की सुरक्षा सख्त और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सभी सेंटर्स की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही रही है। मदरसा बोर्ड के आला अधिकारी पूरे प्रदेश के केंद्रों का लखनऊ से ऑनलाइन निगरानी कर रहे हैं। प्रदेश के सभी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अपनी क्षेत्र में मदरसों का निरीक्षण कर रहे हैं। 277 परीक्षा केंद्र बनाए गए परीक्षा को नकल से मुक्त बनाने के लिए फ्लाइंग टीम पूरी तरह से सक्रिय हैं। परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का बारीकी से जायज़ा लिया गया था। परीक्षा के दौरान भी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मौलवी मुंशी और आलिम की परीक्षा समय से शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश के 71 जनपदों में 277 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी सेंटर्स की सीसीटीवी मॉनिटरिंग लगातार जारी है। उड़नदस्ता और सचलदस्ता एक्टिव प्रदेश के परीक्षा केंद्रों को सीधे कंट्रोल कमांड रूम से वेब कास्टिंग के माध्यम से जोड़ा गया है। सभी जिलों में मजिस्ट्रेट विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उड़नदस्ता और सचलदस्ता मदरसों में पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रहा है। परीक्षा में छात्रों की सुविधा और पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है।