यूपी में 23 IPS अफसरों को पहली पोस्टिंग मिली:टीवी सीरियल के ‘शत्रुघ्न’ अभय डागा को आगरा भेजा; अंजना की बरेली में तैनाती

यूपी सरकार ने 23 IPS अफसरों को जिलों में तैनाती दी है। गृह विभाग ने लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 2023 बैच के 13 IPS हैं, जबकि 2024 के 10 IPS अधिकारी हैं। टीवी सीरियल ‘सिया के राम’ में शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाले अभय डागा को आगरा कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। अभय डागा 2024 बैच के अधिकारी हैं। वे महाराष्ट्र के वर्धा जिले के रहने वाले हैं। अंजना दहिया को बरेली भेजा गया है। 2023 बैच के IPS दिनेश गोदरा को गोरखपुर भेजा गया है। ईश्वर लाल गुर्जर को प्रयागराज कमिश्नरेट में पोस्टिंग मिली है। एक्टर रहे अभय डागा को जानिए… दिमाग से इंजीनियर और दिल से आर्टिस्ट
अभय डागा का पूरा नाम अभय राजेंद्र डागा है। उनके पिता डॉ. राजेंद्र डागा और मां डॉ. मीना डागा वर्धा के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ हैं। अभय ने 10वीं तक की पढ़ाई वर्धा से की और फिर इंटरमीडिएट के लिए हैदराबाद चले गए, जहां उन्होंने JEE की तैयारी भी शुरू की।
2013 में अभय ने JEE में 500वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्हें आईआईटी खड़गपुर में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम (आईटी) में एडमिशन मिला। पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान थिएटर और एक्टिंग की तरफ बढ़ा। अभय ने 2018 में स्टार प्लस के एपिक टीवी शो ‘सिया के राम’ में शत्रुघ्न की भूमिका निभाकर छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम किया। लेकिन अभय के मन में कुछ और ही चल रहा था। साल 2021 में जब दुनिया कोविड से लड़ रही थी तो अभय ने माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ दी और सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए। 2023 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 185वीं रैंक हासिल की। उन्होंने मेंस परीक्षा में 799 और इंटरव्यू में 179 नम्बर्स हासिल किए। अभय डागा को यूपी कैडर अलॉट किया गया है, जबकि उनका होम स्टेट महाराष्ट्र रहेगा। लिस्ट देखिए… ————- यह खबर भी पढ़िए:- मशीन में फंसने से गोंडा की युवती की कमर कटी-मौत:बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में गरारी में फंसी चुन्नी, परिजन रिश्ता ढूंढ रहे थे यूपी की एक युवती की बुधवार को हरियाणा के यमुनानगर में बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में मौत हो गई। वह कटिंग के बाद बर्तन उठाकर साइड रख रही थी, तभी उसकी चुन्नी अचानक मशीन में फंस गई, जिसके बाद मशीन ने कपड़ों समेत युवती को अंदर खींच लिया। पढ़ें पूरी खबर…