यूपी में 71 साल के मंत्री का जोरदार डांस, VIDEO:दे दे प्यार दे…गाने पर नाचे, बारातियों ने जमकर नोट लुटाए

यूपी सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ललितपुर में आयोजित एक शादी समारोह में डीजे फ्लोर पर उनका फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते हुए वीडियो सामने आया है। ‘दे दे प्यार दे रहे…’ गाने पर मंत्री जी पूरे जोश के साथ थिरकते नजर आए। मंत्री मनोहर लाल पंथ, एक पूर्व प्रधान के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। डीजे पर गाना बज रहा था और मौजूद लोगों ने उनसे डांस करने की रिक्वेस्ट कर दी। इसके बाद मंत्रीजी स्टेज पर पहुंचे और डांसर्स के साथ जमकर ठुमके लगाए। मंत्री के डांस पर बारातियों ने नोटों की बारिश भी की। उनके ठुमकों पर देर तक तालियां बजती रहीं और लोग वीडियो बनाते रहे। मंत्री मनोहर लाल पंथ का पहले भी इस गाने पर डांस का वीडियो सामने आ चुका है। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… मनोहर लाल पंथ, महरौनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और यूपी सरकार में राज्यमंत्री हैं। गुरुवार को ललितपुर के जाखलौन के पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ‘छोटे राजा’ के बेटे अजय सिंह बुंदेला की शादी थी। राजघाट रोड स्थित शुभ हेविन होटल में फंक्शन चल रहा था। रात करीब 9 बजे मंत्री मनोहर लाल पंथ भी पहुंचे। मंत्री जी अतिथियों से मिल रहे थे। दूसरी ओर डीजे बज रहा था। फ्लोर पर ‘दे दे प्यार दे’ गाना बज रहा था। कुछ लोगों ने मजाकिया मूड में मंत्री जी से रिक्वेस्ट कर दिया। वह मंच पर पहुंच गए और फिर डांस शुरू कर दी। राज्यमंत्री डांस करते रहे और लोग नोट उन पर उड़ाते रहे। डीजे पर मौजूद डांसर्स भी उनके साथ जमकर थिरकीं। करीब 5 मिनट तक डांस करने के बाद उन्होंने कहा कि ये मेरा फेवरिट गाना है इसलिए खुद को रोक नहीं पाया। पहले भी वायरल हुआ है ऐसा वीडियो
मनोहर लाल पंथ को दे दे प्यार दे… गाना बेहद पसंद है। इस साल की शुरुआत में भी वे एक व्यापारी नेता के भतीजे की शादी में इसी गाने पर थिरकते दिखे थे। इससे पहले दो साल पहले भी थनवारा गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. सुनील नायक के परिवार के आयोजन में मंत्री पंथ के डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ———————— ये खबर भी पढ़िए… इटावा में मृदुल तिवारी 12 मिनट में गुस्साकर वापस लौटे:बिग बॉस फेम के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू; बैरिकेडिंग, स्टेज और कुर्सियां तोड़ीं बिग बॉस फेम यूट्यूबर मृदुल तिवारी शो से निकले के बाद पहली बार अपने पैतृक शहर इटावा पहुंचे। उन्हें देखने को हजारों फैंस की भीड़ जुटी। जगह-जगह फूल माला से स्वागत हुआ। इस दौरान फैंस बेकाबू हो गए। सेल्फी लेने की होड़ में फैंस ने स्टेज के पास ही कुर्सियां तोड़ डालीं। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश करने लगे। भीड़ के सामने पुलिस भी बेबस नजर आई। आखिरकार महज 12 मिनट रुकने के बाद मृदुल तिवारी गुस्से में आकर कार्यक्रम पूरा किए बिना ही लौट गए। पुलिस का कहना है कि रोड शो में कारों और बाइकों से स्टंटबाजी की गई। अनुमानित भीड़ की भी जानकारी नहीं दी गई थी। पूरी खबर पढ़िए… 0