आग के गोलों से निकले। 2 सेकेंड में मलखंब की पिरामिड बनाई। कठिन से कठिन योगासन पलभर में किए। PAC के जवान ऐसे करतब लखनऊ में सीएम योगी के सामने दिखाए। मौका था-PAC के 78वें स्थापना दिवस का। सीएम ने ताली बजाकर जवानों के हौसले बढ़ाए। PAC ग्राउंड में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। सीएम योगी ने कहा- ये जवान आतंकियों से भी लोहा लेते हैं। 13 दिसंबर 2001 को देश की संसद पर हुई कायराना हरकत का जवाब उस समय 30वीं वाहिनी के जवानों ने दिया था। उन्होंने सभी 5 आतंकवादियों को मार गिराया था। चुनाव हो या कोई दूसरा संवेदनशील मोर्चा, हर जगह PAC बल अपना योगदान दे रहा है। सीएम ने सर्वश्रेष्ठ कार्य के जवानों और बेस्ट पुलिस मॉडर्न स्कूल और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और सम्मान भी प्रदान किया। PAC जवानों के करतब की 5 तस्वीरें देखिए… PAC के बारे में जानिए- PAC के स्थापना दिवस समारोह के पल-पल अपडेट पढ़िए नीचे लाइव ब्लॉग में…