योगी सरकार ने जारी किया हॉलिडे कैलेंडर:2026 में 25 दिन रहेगा राजकीय अवकाश, 32 वैकल्पिक छुट्‌टी भी मिलेगी

उत्तर प्रदेश में 2026 में 25 दिन सरकारी दफ्तरों में राजकीय अवकाश रहेगा। वहीं 32 दिन वैकल्पिक अवकाश रहेगा। शासन ने राजकीय कैलेंडर जारी कर सार्वजनिक और वैकल्पिक अवकाश घोषित कर दिए हैं।महाशिवरात्रि और दीपावली रविवार के दिन रहेगी। वहीं कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कई ऐसे अवसर आएंगे, जब वह त्योहार के साथ शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश का लुफ्त उठाते हुए तीन-चार दिन के लिए सैर सपाटे पर जा सकेंगे। गणतंत्र दिवस का अवकाश 26 जनवरी और होलिका दहन 2 मार्च सोमवार को रहेगा, इससे पहले शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने से दफ्तरों में लगातार दिन दिन छुटि्टया रहेंगी। इसी प्रकार गुड् फ्राइडे 3 अप्रैल शुक्रवार, बुधपूर्णिमा एक मई शुक्रवार, मोहर्रम 26 जून शुक्रवार, रक्षाबंधन 28 अगस्त शुक्रवार, जन्माष्टमी 4 सितंबर शुक्रवार और क्रिसमस डे 25 दिसंबर के दिन भी शुक्रवार होने से शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। देखिए 2026 की छुट्‌टी का कैलेंडर… ———————————– ये भी पढ़ें: कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी बोली- थकी हूं, डरी हूं:मुझे हर दिन रेप-मर्डर की धमकी मिलती है; उन्नाव केस पर भावुक अपील भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की छोटी बेटी इशिता सेंगर ने सोमवार को एक इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्नाव रेप केस के 8 साल बाद इशिता सेंगर ने पहली बार अपनी पीड़ा एक खुले लेटर के जरिए देश के सामने रखी है। (पढ़ें पूरी खबर)