सीएम योगी ने गोरखपुर में शनिवार को बुक फेयर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। कहा-रवि किशन मुझसे कह रहे थे कि जब वे कैंब्रिज में पढ़ते थे। इस पर मैंने पूछा कि क्या आपने कैंब्रिज से डिग्री ली है? फिर उन्होंने कहा- नहीं, सिर्फ 12वीं पास हूं। इस पर मैंने कहा- आप जौनपुर के किस कैंब्रिज में पढ़े हैं? ये मैं नहीं जानता, लेकिन यहां बच्चों के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम जरूर करवा दें। इसके बाद रवि किशन कहने लगे कि एक दिन में 100 पुस्तकें पढ़ लेता था। जवाब में मैंने कहा- इसका मतलब आप पढ़ते ही नहीं थे। हालांकि, उन्होंने आज बुक फेयर में लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया है। सीएम ने कहा- अच्छी किताबें अच्छे मार्गदर्शक की तरह होती हैं। जब लोग पढ़ते हैं, तो देश आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने एग्जाम वॉरियर्स बुक लिखी। मैं युवाओं, बच्चों से कहना चाहूंगा कि एग्जाम वॉरियर्स एक बार जरूर पढ़िए। हम अक्सर जब फेल होते हैं तो धैर्य खो देते हैं, लेकिन अगर चुनौतियों को झेलने की कोशिश करते हैं, तो जरूर सफल होते हैं। हमें जीवन में हमेशा अच्छी पुस्तकों को खरीदना चाहिए। सिर्फ कोर्स की नहीं, बल्कि धार्मिक पुस्तकें भी पढ़नी चाहिए। 9 अक्टूबर तक चलेगा बुक फेयर, एंट्री फ्री
गोरखपुर बुक महोत्सव 1 से 9 नवंबर तक चलेगा। हर दिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक जा सकते हैं। प्रवेश निशुल्क है। नेशनल बुक ट्रस्ट के अनुसार, मेले में 100 से ज्यादा प्रकाशकों के 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं की हजारों किताबें हैं। सीएम योगी और बुक फेयर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए