रमीज मलिक ने 17 हिंदू लड़कियों को बनाया निशाना:लखनऊ में अपर्णा यादव ने फिर से साधा निशाना, शुक्रवार को महिला आयोग में होगी सुनवाई

KGMU महिला डॉक्टर का यौन शोषण और धर्मांतरण मामले में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को उन्होंने बताया कि आरोपी रमीज मलिक के निशाने पर 17 हिंदू लड़कियां थी। इसी साल उसने फरवरी महीने में हिंदू डॉक्टर का धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह किया था। इसके बाद उसने अगला निशाना पीड़ित जूनियर डॉक्टर को बनाया था। इस दौरान आरोपी ने पहले पीड़ित डॉक्टर से फिजिकल रिलेशन्स बनाए। इसके बाद उसका अबॉर्शन तक कराया।उन्होंने शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित महिला आयोग में पीड़िता की सुनवाई करने की बात कही। महिला आयोग तक आरोपी ने पीड़िता का किया पीछा अपर्णा यादव ने बताया कि जिस दिन पीड़िता उनके पास शिकायत लेकर पहुंची थी। उस दिन तक आरोपी ने उसका पीछा किया। लगातार उसका हैरसमेंट किया और फोन कॉल या मैसेज के जरिए भी उसे प्रताड़ित करता रहा। मीडिया के सामने भी डर के मारे कांप रही थी पीड़िता अपर्णा यादव ने कहा कि आरोपी ने इस कदर पीड़ित को डरा कर रखा था कि वो जब महिला आयोग में मीडिया के सामने आई थी तब भी उसके हाथ कांप रहे थे। उस पर न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी दबाव था। आरोपी के पिता का गैर-जिम्मेदाराना भरा रवैया अपर्णा यादव ने कहा कि घटना सामने आने के बाद आरोपी के पिता का रवैया गैर-जिम्मेदाराना भरा रहा। जिसका बेटा लव जेहाद में संलिप्त रहा हो उसने घटना की जानकारी होने के बाद बेपरवाही दिखाई। इसके बाद उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखकर उस पर कार्रवाई की मांग की गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आरोपी के पिता की दुकान बंद करा दी है। 17 हिंदु महिलाओं के संपर्क में था आरोपी अपर्णा यादव ने दावा किया कि आरोपी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड में ये सामने आया है कि वो 17 हिंदू महिलाओं से वो लगातार संपर्क में था। इनकी भावनाओं से खेलकर वो धर्मांतरण को सिंडिकेट चला रहा था। सरकार ने बिना देर किए लिया एक्शन इस मामले में आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के लिए अपर्णा यादव ने योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस दिन पीड़ित डॉक्टर महिला आयोग पहुंची, उसी दिन सरकार के आदेश पर FIR दर्ज हुई। ये दर्शाता है कि सरकार महिला हितों को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरत रही है। और दोषी किसी भी गैंग का हिस्सा हो, उसके खिलाफ जरूर कड़ी कार्रवाई होगी