राजनाथ बोले- योगी राजनीति ही नहीं, अर्थशास्त्र के भी मास्टर:दुनिया अब कान खोलकर भारत को सुनती है; यूपी की पहली ई-बस फैक्ट्री शुरू

लखनऊ में अशोक लीलैंड के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत हो गई है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी की जमकर तारीफ की। कहा- मैं समझता था कि योगी राजनीति के माहिर हैं, लेकिन अब मैं यह जान चुका हूं कि वे अर्थशास्त्र के भी माहिर हैं। कैसे इन्वेस्टमेंट लाना है, कैसे मुनाफा कमाना है, यह कला आपको अच्छी तरह से मालूम है। इससे पहले उन्होंने योगी और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ फैक्ट्री का उद्घाटन किया। योगी ने कहा- 2017 से पहले प्रदेश की क्या हालत थी, सभी जानते हैं। हर तरफ अराजकता फैली थी। यूपी पहचान का मोहताज था। आज उपद्रव नहीं, बल्कि उत्सव का माहौल है। पिछले 8 सालों में कोई दंगा नहीं हुआ। CM ने कहा- यूपी अब उत्सव का प्रदेश है। कोई महीना या कोई हफ्ता नहीं है, जब यहां कोई न कोई उत्सव न होता हो। अब यूपी बीमारू राज्य नहीं है। सबसे ज्यादा रेवेन्यू वाला प्रदेश है। इससे पहले योगी ने फैक्ट्री में ई-बसों को अंदर से देखा। राजनाथ और कुमारस्वामी के साथ बस में सफर भी किया। इसके बाद सभी मंच पर आए। हिंदुजा ग्रुप और अशोक लीलैंड के सफर पर मूवी दिखाई गई। फैक्ट्री सरोजनी नगर में करीब 70 एकड़ क्षेत्रफल में बनी है। इसका निर्माण 16 महीने में किया गया है। कंपनी और सरकार का दावा है कि इसे रिकॉर्ड समय में बनाकर तैयार किया गया है। यह आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से लैस है। भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। फिलहाल इसमें ई-बस, ई-ट्रेवलर और ई-लोडिंग वाहन बनाए जाएंगे। यह प्रदेश की पहली ई-बस निर्माण फैक्ट्री है। भविष्य में इसके उत्पादन क्षमता को आसानी से बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक, शुरुआती चरण में हर साल 2,500 इलेक्ट्रिक बस बनाई जाएंगी। बाद में इसे बढ़ाकर 5,000 तक किया जाएगा। 5 तस्वीरें देखिए… योगी के संबोधन की 2 बड़ी बातें… राजनाथ के संबोधन की 2 बड़ी बातें… इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…