लखनऊ में स्मार्ट मीटर सहित किसानों के कई मुद्दों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत की। बख्शी का तालाब (बीकेटी) में हुई महापंचायत में हजारों किसान जुटे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत उन्हें संबोधित किया। राकेश टिकैत ने कहा- किसानों की जमीन खरीदने का बड़ा प्लान सरकार ने बना लिया है। यहां फसल दिन में नहीं बिक पाती है और अगर जमीन का सौदा कर दो तो रात में बिक जाएगी। यह सरकार का षडयंत्र है। राजस्थान जैसा संघर्ष यूपी में भी होगा। तैयार रहिए। उन्होंने कहा- सरकार 3-4 नए कानून ला रही है। उसमें एक सीड कानून है। इससे किसान बर्बाद हो जाएगा। इसी तरह बिजली अमेंडमेंट बिल से किसानों का बुरा हाल होगा। जो नए कानून बन रहे हैं। उनके खिलाफ आंदोलन करना पड़ेगा। आंदोलन से ही देश बचेगा। महापंचायत में शामिल होने पहुंचे किसानों ने दैनिक भास्कर से अपनी समस्याएं बताईं। किसी ने कहा कि उनकी जमीन लेखपाल ने अपने नाम लिखवा ली है तो किसी ने बताया कि वन विभाग ने उनका घर छीन लिया है। किसानों ने अपनी जमीनों के लिए आत्महत्या करने तक की बात कही। महापंचायत में आए किसानों के लिए पूड़ी-सब्जी पकाकर खाई। महापंचायत की 5 तस्वीरें… इन मुद्दों पर हो रही पंचायत महापंचायत के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लाग पढ़ डालिए…