रामलला को ठंड से बचाने के लिए ऑयल हीटर लगा:गुनगुने जल से कराया जा रहा स्नान, रात में ओढ़ाई जा रही रजाई

रामलला और राम राजा को ठंडक से बचाने के लिए राम मंदिर में दो नए आयल हीटर लगाए गए हैं।इनमें से एक आयल हीटर रामलला के लिए मंदिर के भूमितल स्थित गर्भगृह में लगाया गया है। दूसरा हीटर राजा राम की सेवा के लिए पहले तल पर स्थापित राम दरबार के लिए लगाया गया है। अयोध्या में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया है। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, वहीं शीतलहर का प्रकोप भी लगातार जारी है। मौसम की इस बेरुखी से राम मंदिर में 5 साल के बालक के रूप में विराजमान रामलला को बचाने के लिए अनेक तरह के उपाय किए जा रहे हैं। भगवान को गुनगुने जल से स्नान कराया जा रहा है।उन्हें रात में रजाई ओढ़ाई जा रही है। भोजन में पूड़ी,सब्जी के अलावा केसर युक्त दूध,देशी की हलवा आदि परोसा जा रहा है।रबड़ी और खुरचन के पेड़ा का भी जलपान कराया जा रहा है। अयोध्या के कनक भवन मंदिर में सर्दी से भगवान श्रीसीताराम को बचाने के लिए कंबल ओढ़ाया जा रहा है।इसको दिन में भी पैर ढका जा रहा है।दिन को भगवान को सर्दी से बचाने के लिए अंगीठी में आग जलाकर सामने रखा जा रहा है। श्रीरामवल्लभाकुंज में अंगीठी के साथ भगवान की सेवा में लिए ब्लोअर की सेवा दी जा रही है। हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी रमेश दास ने बताया कि बताया कि हनुमानगढ़ी में हनुमान जी को रजाई ओढ़ाई जा रही है।उनके रबड़ी, पूड़ी, देशी घी का हलवा और खीर आदि का भोग लगाया जा रहा है।अनेक दिव्य रसायनों सहित गुनगुने जल से स्नान कराया जा रहा है। जानकी महल के ट्रस्टी आदित्य सुल्तानियां ने बताया कि भगवान को किसी भी प्रकार की सर्दी ने लगे।इसका प्रयास हम हम तरीके से करते हैं। जो भी आवश्यकता होती है उसे पुजारी के कहने पर तुरंत पूरा किया जा रहाहै।इस सेवा में हम मंदिर की परंपरा का भी खास खयाल रखते हैं। जानकी महल ट्रस्ट में भगवान श्रीसीताराम, हनुमंतलला और गणेश जी आदि भगवान को रजाई ओढ़ाई जा रही है। ट्रेनें देरी के साथ चल रही है इस बीच कहरे के चलते अयोध्या आने जाने वाली विमान पर भी पड़ा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। हिमालय पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी हवाओं के चलने से कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा देखने को मिलेगा। अब हम आपको ठंडक में भगवान श्रीराम की सेवा से जुड़े कुछ और विसुअल्स दिखाते हैं,,,