रायबरेली में कार ने युवतियों को रौंदा, चार की मौत:तीन अन्य गंभीर घायल, भंडारे से लौटते समय हुआ हादसा

रायबरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार युवतियों को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही दो की मौत हो गई, वहीं साथ की अन्य चार युवतियां घायल हो गई। ये सभी युवतियां शाम के समय एक भंडारे से लौट रही थी। उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी। हादसे के होते ही घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग हादसा होते ही घायलों की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस को बुलवाया। हादसा इतना भयानक था कि दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवतियों ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। तीन अन्य गंभीर घायल किशोरियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे से जुड़ी देखिए चार तस्वीरें… अब पढ़िए पूरी घटना… यह घटना रविवार रात करीब साढ़े 7 बजे जगतपुर थाना क्षेत्र के चूली गांव में हुई। मृतक युवतियों की पहचान शालिनी (22) पुत्री जंग बहादुर, हिमाशी (23) पुत्री दल बहादुर, रश्मि (14) पुत्री रामरतन और आसमा (18) के रूप में हुई है। चूली गांव में एक मंदिर की स्थापना के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया था। ग्राम पंचायत कोडर गांव की 7 युवतियां भंडारे में प्रसाद लेने गई थीं। भंडारे से वापस लौटते समय कार ने रौंदा शाम के समय जब ये किशोरियां भंडारे से वापस लौट रही थीं, तभी गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। पांचो को जिला अस्पताल लाने पर इन घायल युवतियों में और दो युवतियों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने से शवों को कब्जे मे लिया। तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अन्य घायल युवतियों को पुलिस ने तुरंत जगतपुर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सभी मृतक व घायल युवतियों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तीन घायल युवतियों का इलाज जारी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से चार युवतियों की मौत हुई है। जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है। वही सीओ अरुण नौहार ने कहा कि सभी लोग चूली ग्राम पंचायत के कोडर के रहने वाले है। जिसमे 4 युवतियों की मौत हो गई है।