बरेली में मुस्लिम छात्रों को पीटने वाला बजरंग दल का पूर्व नेता ऋषभ ठाकुर वीडियो जारी कर सफाई दी है। उसने कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, योगीजी को एक्शन लेना चाहिए। इसके अलावा, उसकी REEL भी सामने आई है। इसके बैकग्राउंड में पुलिस को धमकाने वाला गाना बज रहा है, ‘पुलिस का दिमाग खराब हो गया, जिन्होंने हमसे पंगा लिया, उनका पता नहीं लगा।’ इसमें एक युवक ऋषभ को माला पहना रहा है। इस दौरान वह हंसते हुए फोटो भी खिंचवा रहा। दरअसल, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में 27 दिसंबर की रात ऋषभ ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ रेस्टोरेंट में जमकर बवाल किया था। यहां नर्सिंग स्टूडेंट अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थी। इनमें कुछ मुस्लिम स्टूडेंट भी थे। कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मुस्लिम लड़कों को जमकर पीटा था। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, जय भवानी और नम: पार्वती पतये, हर हर महादेव के नारे लगाए थे। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया था। हालांकि, ऋषभ मौके से भाग निकला था, लेकिन पुलिस ने उसके 6 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना की 3 तस्वीरें देखिए… खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दीजिए… ऋषभ ठाकुर बोला- मैं निर्दोष हूं
पुलिस का शिकंजा कसते देखकर ऋषभ ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर 2 मिनट 48 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया। कहा- सोशल मीडिया पर मैंने कई वीडियो देखे। जिसमें मेरे खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। घटना जैसी बताई जा रही है, वैसी है ही नहीं। मामला लव जिहाद का है। मैं हिंदू के लिए लड़ रहा हूं। मैंने कुछ गलत नहीं किया। लड़की के बर्थडे के लिए मुसलमान लड़के ने कैफे बुक किया था। वहां पर उसने अपने 6 मुस्लिम साथियों को भी बुला रखा था। लड़की के साथ 4 हिंदू लड़कियां और थीं। पूछताछ के दौरान बदतमीजी करने पर थप्पड़ जड़ दिए तो क्या गलत किया। मेरे पिता को कल रात से ही थाने में बैठा रखा है। पुलिस ने बिना सच जाने मेरे 6 साथियों को जेल भेज दिया। अगर किसी को सबूत चाहिए तो मैं तैयार हूं। वीडियो और फोटो सब मुहैया करा दूंगा। इतने सारे हिंदू संगठन हैं, जो धर्मांतरण के खिलाफ लड़ रहे हैं। मैं भी वही कर रहा हूं। मैं सीएम से अपील करूंगा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराए। जो भी दोषी हो उसे सजा मिले। 4 पॉइंट में समझिए पूरा घटनाक्रम बजरंग दल से निकाला, महानगर संयोजक बोले- हमसे कोई लेना-देना नहीं
इधर, बजरंग दल के महानगर संयोजक केवला नंद गौड़ ने 27 दिसंबर को घटना की जानकारी होने पर आरोपी ऋषभ ठाकुर को संगठन से निकाल दिया। उनका कहना है- जो व्यक्ति संगठन के हिसाब से नहीं चल सकता, उसको हम संगठन में नहीं रख सकते। आने वाले समय में अगर वो कुछ भी करता है, तो उसका बजरंग दल से कोई लेना-देना नहीं है। दोनों आरोपियों की फोटो देखिए… सीओ बोले– ऋषभ ठाकुर जल्द पकड़ा जाएगा
सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया- आरोपी ऋषभ ठाकुर, उसके दोस्त दीपक पाठक के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात पर केस दर्ज लिया गया। उसके बाद 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया है। मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। वह जल्द पकड़ा जायेगा।
————— ये खबर भी पढ़ें… कानपुर IIT के बीटेक छात्र ने सुसाइड किया:हाथ की नसें काटीं, फिर फंदे पर लटका, नोट में लिखा- Sorry Everyone.. कानपुर आईआईटी में बीटेक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसने पहले हाथ की नसें काटीं, फिर हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटक गया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था Sorry Everyone…। पढ़ें पूरी खबर…