रोडवेज कर्मचारी के बेटे की हत्या:घर के बाहर सीने में गोली मारी, बलिया में CCTV में दिखे आरोपी

बलिया में नकाबपोश बदमाशों ने रोडवेज कर्मचारी के बेटे आयुष की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। आयुष (25) शनिवार शाम घर के बाहर टहल रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने घेर लिया। किसी बात को लेकर उनमें बहस होने लगी। कहासुनी बढ़ने पर उन्होंने आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आयुष को दो गोलियां लगी। जख्मी आयुष किसी तरह भागकर घर के अंदर पहुंचा। उसे खून से लथपथ देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देखकर उसे पहले मऊ और फिर वाराणसी रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। फुटेज में बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि आयुष पहले ‘221715’ नाम के गैंग का सदस्य था। बाद में उसने गैंग से दूरी बना ली। इसी रंजिश में गैंग के कुछ लोगों ने आयुष की हत्या कर दी। मामला उभांव थाना क्षेत्र का है। पहले 3 पॉइंट में पूरा मामला समझ लीजिए… ‘221715’ नाम का गैंग का सदस्य भी था आयुष मौसेरे भाई ने चार पर FIR दर्ज कराई
मौसेरे भाई आलोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों रॉबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित और राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार गोली आयुष के सीने में लगी थी। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटना स्थल पर उभांव SHO संजय शुक्ल एक बटालियन पीएससी व डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त सपा महासचिव बीरबल राम ने कहा- इस घटना से हम सभी काफी मर्माहत हैं। जिस तरह से यह वारदात हुई है, उससे आम जनमानस में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जनपद में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और कब, किसके साथ क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि युवक को घर से बुलाकर गोली मारी गई। कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। वहीं देर शाम पोस्टमार्टम के बाद आयुष का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। आयुष के घर पर सबसे ज्यादा युवाओं की भीड़ जुटी। पिता बच्चा यादव को रोते देख बेटियों ने उन्हें ढांढस बंधाया। कहा- पापा रोइए मत, हम लोग हैं न। इसके बाद शव को तुर्तीपार श्मशान घाट ले जाया गया। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव आद्या शंकर यादव समेत कई नेता भी आयुष के घर पहुंचे। …………… ये खबर भी पढ़ें… नौशाद अहमद ‘दूबे’ लिखे मैरिज कार्ड की चारों ओर चर्चा:जौनपुर में मुस्लिम परिवार बोला- पूर्वजों ने धर्म बदला, हम तो यही सरनेम लिखेंगे यूपी के जौनपुर का वेडिंग कार्ड सुर्खियों में है। वजह- कार्ड पर मुस्लिम परिवार का हिंदू सरनेम ‘दूबे’ लिखवाना। दावत-ए-वलीमा को बहुभोज का नाम देना। ये शादी आज (14 दिसंबर) को हो रही है। 2000 लोगों को इनवाइट किया गया है। पीएम मोदी और सीएम योगी को भी कार्ड भेजा गया है, हालांकि उनकी तरफ से शादी में शामिल होने का कोई प्रोटोकॉल नहीं है। पढ़ें पूरी खबरें…