एटा जिले के कोतवाली नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर एक 35 वर्षीय युवक बेसुध अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान यतेंद्र (35) पुत्र कुमरपाल, निवासी ठटिंगरा, नोएडा के रूप में हुई है। यतेंद्र नोएडा से एटा के लिए रोडवेज बस से यात्रा कर रहे थे। बस में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और एटा पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।