उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के लखनऊ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरे एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल नजर आया। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से पंकज चौधरी का स्वागत किया और संगठन के प्रति एकजुटता का प्रदर्शन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा महामंत्री संजय राय और वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पंकज चौधरी आज संगठनात्मक बैठकों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की चर्चा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों के साथ रणनीति पर चर्चा करने की संभावना है।