लखनऊ के गोमती नगर फेज-2 स्थित विकल्प बस्ती में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना था। सम्मेलन की अध्यक्षता डीके अग्रवाल ने की, जबकि अशोक सिन्हा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मातृशक्ति से यशोदरा बहन और संत समाज से संपूर्णानंद महाराज मंच पर मौजूद थे। सभी वक्ताओं का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। उत्तर प्रदेश में करीब 4 हजार सम्मेलन मुख्य वक्ता अशोक सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर राष्ट्र है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग राष्ट्रवाद, एकता और अखंडता में विश्वास रखते हैं, वही सज्जन शक्ति हैं और वही राष्ट्र को मजबूती प्रदान करते हैं। सिन्हा ने बताया कि वर्तमान में पूरे देश में लगभग 43 हजार हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से अकेले उत्तर प्रदेश में करीब 4 हजार सम्मेलन संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रतिपादित ‘पंच परिवर्तन’ के विचारों को समाज में आत्मसात करने की बात कही। 31 जनवरी को विशेष बस्ती में सम्मेलन होगा हिंदू सम्मेलन के समन्वयक और भाजपा नेता प्रदीप मिश्रा ने जानकारी दी कि गोमती नगर फेस-2 क्षेत्र में विकल्प बस्ती के अलावा विनम्र बस्ती, वास्तु बस्ती और विभव बस्ती में भी हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 31 जनवरी को विशेष बस्ती और विक्रांत बस्ती में भी इसी तरह के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम के संयोजक नारायण थे। इस अवसर पर आरएसएस) लखनऊ विभाग के विभाग सह कार्यवाह पंकज पटवा, अतुल द्विवेदी, हेमलता सिंह और शिव शंकर मिश्र, नगर संघ चालक जगवीर सिंह, चेतन डुंगरकोटी, रजनीश कुमार, मनीष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।