लखनऊ की 10 नामी मिठाई की दुकानाें पर छापेमारी:FSDA ने 20 लाख की सड़ी मिठाइयां पकड़ी, छप्पन भोग-मधुरिमा को नोटिस

लखनऊ में FSDA ने 10 नामी मिठाई की दुकानों पर बुधवार को छापा मारा। इस दौरान 20 लाख की सड़ी मिठाइयां पकड़ी गईं, जिनको मौके पर नष्ट कराया गया। 10 विशेष प्रवर्तन दलों ने छप्पन भोग, श्याम स्वाद, नीलकंठ, राधेलाल क्लासिक, मधुरिमा, सियाराम, महालक्ष्मी और कंचन स्वीट्स पर एक साथ छापा मारा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने इन दुकानों से 36.64 क्विंटल मिलावटी सामग्री सीज की गई, जिसकी कीमत ₹14.40 लाख रुपए है, जबकि करीब 595 किलो सड़ी और मानव उपभोग के अयोग्य मिठाई नष्ट की गई। इसकी अनुमानित कीमत ₹6.17 लाख रुपए है। दिवाली की बची मिठाई रखी मिली खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) आयुक्त ने बताया- 10 टीमों ने एक साथ मोती महल, रिट्ज, राधेलाल क्लासिक, मधुरिमा, नीलकंठ, सियाराम, महालक्ष्मी, श्याम स्वाद, कंचन स्वीट्स और छप्पन भोग जैसी बड़ी दुकानों का निरीक्षण किया। कई दुकानों में कालातीत मिठाई, मिथ्याछाप उत्पाद, मिसब्रांडेड सामग्री और रंगीन पेठा जैसे पदार्थ रखे मिले। आज की कार्रवाई में कुल 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, 21 नमूने एकत्र किए गए। कुल 36.64 क्विंटल संदिग्ध खाद्य सामग्री सीज की गई। करीब 595 किलो मिठाई मानव उपभोग के अयोग्य पाई गई, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। कुल 20.57 लाख रुपए मूल्य की मिलावटी और सड़ी मिठाइयों को जब्त या नष्ट किया गया। छप्पन भोग से ₹14.40 लाख की सामग्री जब्त नादरगंज स्थित छप्पन भोग दुकान और कारखाने में टीम ने 8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। यहां बड़ी मात्रा में मिसब्रांडेड और मिलावटी मिठाई और खाद्य सामग्री मिली। कुल 36.64 क्विंटल मिठाई और संदिग्ध सामग्री सीज की गई। इसकी अनुमानित कीमत ₹14,40,000) रुपए है। यहां 10 किलो रंगीन पेठा मौके पर ही नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने पाया कि कुछ उत्पाद कानपुर की दुकानों में तैयार किए जा रहे थे, जिसके बाद कानपुर में भी देर रात तक कार्रवाई जारी है। छप्पन भोग को स्वच्छता और सैनिटरी स्थिति में कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। अलीगंज में ₹3.6 लाख की मिठाई नष्ट अलीगंज की श्याम स्वाद मिठाई की दुकान पर जांच टीमों ने करीब 3 क्विंटल काजू की मिठाई जब्त की। इसकी बाजार कीमत ₹3,60,000 रुपए है। दो नमूने जांच के लिए लिए गए और प्रतिष्ठान को स्वच्छता में सुधार के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मिठाई बनाने में उपयोग हो रहा घी और ड्राई फ्रूट खराब और मिलावटी थे। नीलकंठ, कामता में सड़ी मिठाइयों का ढेर मिला कामता चौराहा पर टीम को नीलकंठ स्वीट्स से 255 किलो कालातीत मिठाई सड़ी मिली। अधिकांश मिठाइयों पर मैन्युफैक्चरिंग या एक्सपायरी डेट दर्ज नहीं थी। टीम ने मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया। इंदिरा नगर स्थित कंचन स्वीट्स से 30 किलो सड़ी मिठाई जब्त की गई। इसकी बाजार कीमत ₹24,000 है। टीम ने बताया कि फ्रिज और भंडारण स्थान पर अत्याधिक गंदगी थी, दीवारों पर फफूंदी जमी थी। लाइसेंस नहीं मिलने पर महालक्ष्मी स्वीट्स सील महालक्ष्मी स्वीट्स बिना फूड लाइसेंस के संचालित हो रही थी। टीम ने प्रतिष्ठान को फौरन बंद कराते हुए विधिक कार्रवाई शुरू की। स्वच्छता और सेनेटरी स्थिति खराब होने पर सुधार सूचना दी गई है। गोमती नगर के विशाल खंड स्थित सियाराम स्वीट्स में स्थिति सबसे भयावह पाई गई। कंटेनर में सड़ी गंध, फर्श पर फैली चाशनी, खुले में रखी मिठाइयां और गंदे उपकरण देखकर टीम ने मौके पर ही खाद्य संचालन पर रोक लगाई। प्रतिष्ठान को सील करने की प्रक्रिया शुरू की। राधेलाल क्लासिक-मधुरिमा की रसोई भी गंदगी राधेलाल क्लासिक और मधुरिमा स्वीट्स शहर की दो प्रतिष्ठित दुकानें भी जांच के दायरे में आईं। दोनों जगहों पर किचन में तेल फैला था, दीवारें गीली थीं, और कुकिंग उपकरण अस्वच्छ हालत में मिले। दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 8 नमूने लिए गए। राधेलाल क्लासिक के मामले में खाद्य कारोबार संचालन पर अस्थायी रोक लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।मधुरिका स्वीट्स में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। किचन के पास ही खुले में कचरा पड़ा था। लाइसेंस निलंबन या रद्द करने की कार्रवाई होगी आयुक्त ने कहा- सभी मिठाई की दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। सुधार न करने की दशा में इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार लाइसेंस निलंबन या रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…