लखनऊ के इस्कॉन मंदिर में 100 क्विंटल फूलों की होली:हजारों भक्त खेल रहे हैं; यूथ आर्मी, गर्ल्स फोरम और रॉक बैंड ने मचाई धूम

लखनऊ के इस्कॉन मंदिर में आज 100 क्विंटल फूलों की होली खेली जा रही है। हजारों भक्त मंदिर परिसर में हरे रामा, हरे कृष्णा की धुन पर थिरक रहे हैं। यहां प्रभुपाद यूथ आर्मी और इस्कॉन गर्ल्स फोरम की ओर से नाटकों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुकुंदा रॉक बैंड भी अपनी प्रस्तुति देगा। इस्कॉन मंदिर सुशांत गोल्फ सिटी में है। फूलों की होली को “आनंदम मंगल महामिलन” नाम दिया गया है। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 2023 से लगातार किया जा रहा है। यह 2015 से लखनऊ और आसपास के शहरों में भक्ति वृक्ष कक्षाओं और घर-घर प्रचार के माध्यम से जुड़े भक्तों का एक बड़ा समागम है। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए स्वादिष्ट प्रसादम् और बड़े भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचेंगे। फूलों की होली की तैयारियों की 6 तस्वीरें- फूलों की होली के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए-